गोविंद सिंह डोटासरा एक मोहरे से मोहर तक””
▪️मानेसर संकट / डोटासरा -
राजस्थान PCC के तेज तर्रार के तत्कालीन अध्यक्ष सचिन पायलट की अति महत्वकांक्षा ने तत्कालीन गहलोत सरकार और कांग्रेस नेतृत्व झकझोर कर रख दिया था यह वह दौर था जब अलग अलग राज्यों में अमित शाह कांग्रेस की राज्य लीडरशिप को अपनी उंगलियों पर नचा रहे थे और यह कारवाँ मध्य प्रदेश से होते हुए राजस्थान के दरवाज़े पर दस्तक दे चुका था।
अपने साथी कांग्रेसियों के BJP में सफल लैंडिंग से अति आत्मविश्वास से उत्साहित सचिन पायलट कुछ चंद गद्दारों को लेकर राजस्थान कांग्रेस को ध्वस्त करने चले थे लेकिन राजस्थान कांग्रेस और आला कमान अपने इस मज़बूत राज्य को बचाने में क़ामयाब हो गया सज़ा के तौर पर सचिन पायलट वनवासित किये गये और राज्य में नई लीडरशिप की तलाश में जन्म हुआ एक ऐसे ही तेज तर्रार नेता जो राजस्थान के लिहाज़ से बड़े समुदाय कहे जाने वाले जाट समाज से आते थे और जिन्होंने अभी तक हार का स्वाद नहीं चखा था नाम था गोविंद सिंह डोटासरा।
▪️विद्रोह दमन से संगठन सृजन तक !!!!
सचिन पायलेट लंबे समय से राजस्थान में संगठन के सर्वेसर्वा थे वे भले ही कांग्रेस सरकार गिराने का आंकड़ा नहीं जुटा पाए थे लेकिन संगठन अभी भी उनकी ब्लैकमेलिंग पावर के दरम्यान खड़ा किया गया था जो उनके प्रति निष्ठावान था कांग्रेस से अधिक।
ऐसी स्थिति में जब सरकार निर्दलियों की बैसाखी पर खड़ी थी तब संगठन का सरकार के साथ क़दमताल करना बेहद ज़रूरी था और यह काम नये नवेले PCC चीफ़ बने गोविंद सिंह डोटासरा के लिए बड़ा चुनौतीपूर्ण था उन्हें संगठन से वह खरपतवार निकालनी थी जो ख़ुद बाड़ बन खेत खा रही थी और निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिलाना था कि संगठन अब उन्हें वह मान सम्मान देगा जो उन्हें कांग्रेस के ख़िलाफ़ बग़ावत नहीं करने के एवज़ में मिलना चाहिए था।
एक लंबे वर्क ऑर्डर और प्रोसेस के तहत संगठन सृजन को आधार बना गोविंद सिंह ने तत्कालीन आला कमान की देख रेख में यह कार्य बड़ी निपुणता से अंजाम तक पहुंचाया।
▪️विधानसभा चुनाव / गोविंद सिंह !
यह आलाकमान के विश्वास और उसकी देख रेख में किए गए गोविंद सिंह डोटासरा के नवाचारों का पहला बड़ा परीक्षण था जिसमें चेहरे के तौर पर उनके पास कुछ नहीं था क्योंकि चुनाव पूरी तरह अशोक गहलोत के चेहरे पर लड़ा जा रहा था और सचिन पायलेट अभी भी महत्वकांक्षा की ज्वाला में धधक रहे थे
पूर्वी राजस्थान पूरी तरह से BJP के लिए सचिन पायलट ने खोल दिया था जहाँ पिछले चुनाव में कांग्रेस ने एकतरफ़ा बढ़त बनायी थी वह अब BJP के लिए प्रतिस्पर्धा रहित था क्योंकि यह सचिन पायलट को स्पष्ट हो चला था कि कांग्रेस रिपीट होने पर अशोक गहलोत ही मुख्यमंत्री होने वाले हैं लेकिन प्रदेश के मुखिया होने के तौर पर डोटासरा ने हर बार सरकार पलटने के मिथक में सीमित टिकट हस्तक्षेप के बावजूद संगठन के बलबूते अशोक गहलोत की योजनाओं को जन जन तक पहुँचा चुनाव को उस दौर में ले गये जब यह लगने लगा था कि अशोक गहलोत रिपीट कर सकते हैं और एक सम्मानजनक हार के बाद आला कमान ने उनकी नेतृत्व क्षमता और सांगठनिक कुशलता के चलते उन्हें न केवल बरकरार रखा बल्कि उनकी पीठ थपथपायी।।।।
▪️लोकसभा की आंधी में बांध —
अपने तेज तर्रार नेता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में मिली दो करारी हार जिन्होंने कांग्रेस संगठन और नेतृत्व को राजस्थान के प्रति निराशा से भर दिया था BJP उत्तर भारत के इन राज्यों के बलबूते पिछले दो चुनावों से बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार कर पा रही थी जहाँ कांग्रेस का खाता खुलना अभी शेष था।
लोक सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का आलाकमान भी राजस्थान के प्रति बहुत अधिक आशान्वित नहीं था लेकिन अब तक PCC चीफ़ मोहरे से मोहर बन चुके थे और वे आला कमान को डायरेक्ट रिपोर्ट करने लगे थे टिकटों में उनकी दखलंदाजी बढ़ गई थी और यहीं से उन्होंने अपनी चुनावी रणनीति का लोहा मनवाया और BJP में बढ़ते असंतोष को कांग्रेस की ताक़त बनाने का पहला दाँव चूरू के लोकप्रिय नेता राहुल कस्वां को कांग्रेस में लाकर BJP की कमर तोड़ दी जहां BJP के क़द्दावर मोदी के सिपाही राजेन्द्र राठौड़ कमान संभाल रहे थे और सतीश पूनिया का गृह जिला था।
कांग्रेस को अगली संजीवनी के तौर पर नज़र आए कोटा BJP के क़द्दावर नेता प्रहलाद गुंजल को PCC चीफ़ द्वारा एप्रोच किया जाना सबसे स्मार्ट मूव था जिसने हाड़ौती में BJP और मोदी के मिशन वसुंधरा निपटाओ के सारथी ओम बिड़ला की सांसें अटका दी और अब BJP अलग अलग जगह ताक़त झोंकने को मजबूर हो गई।
गोविंद सिंह ने अपनी ख़ुद की सीट सीकर पर कांग्रेस से अमरा राम के दावे को उनकी छवि के चलते आगे किया और यह सीट भी कांग्रेस की झोली में डाल ली।………
Congress State Prez narrating the misuse of Power in a peaceful state like Rajasthan show's the way how BJP dictates.
It's shameful that biggest democracy on the globe is at all time low in that perspective.
BJP need to rethink what they are giving will comeback someday.
राजस्थान मे एक नेता है नाम है @GovindDotasra पिछले 3 साल से विपक्ष मे रहते हूए भी जाम बाँध रखी है बीजेपी सरकार की.
छात्रों की गूंज कार्यक्रम राजस्थान की धरा से शुरू हुआ.
संगठन सृजन करके निकाय चुनावों मे जबरदस्त प्रदर्शन किया.
Dot's unkil जैसे हर स्टेट मे चाहिए. 🔥
लोकतंत्र की हत्यारी भाजपा की शर्म मर चुकी है... जनता के वोट से चुने पार्षदों का वोट छीनने की साजिश राजस्थान देख रहा है।
BJP के बोर्ड बनाने और कांग्रेस पार्षदों को वोटिंग से रोकने के लिए राजस्थान पुलिस को पूरी तरह मैदान में उतार दिया गया है, शर्मनाक!
भाजपा सरकार ने नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के सभापतियों की लॉटरी में OBC, SC और ST वर्ग के साथ अन्याय किया है, बेईमानी की है।
ये सिर्फ आरक्षण के आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि संविधान की उस भावना को कुचलने की कोशिश है, जो हर वंचित और पिछड़े वर्ग को उसकी आबादी के अनुपात में न्यायपूर्ण भागीदारी का अधिकार देती है।
नेता विपक्ष @RahulGandhi जी लगातार "जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी भागीदारी" और सामाजिक न्याय की बात करते हैं। उनका स्पष्ट संदेश है कि सत्ता, संस्थाओं और संसाधनों में भागीदारी केवल कुछ वर्गों तक सीमित नहीं रह सकती। लेकिन भाजपा सरकार राजस्थान में इसके ठीक उलट रास्ते पर चलती दिखाई दे रही है। OBC, SC और ST की वास्तविक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के बजाय आंकड़ों को इस तरह पेश किया जा रहा है कि उनका संवैधानिक अधिकार ही सीमित हो जाए।
सरकार द्वारा जारी आंकड़ों में ग्रामीण आबादी को लेकर ही गंभीर विसंगतियां हैं। एक जिले की ग्रामीण OBC आबादी जिला परिषद और उसी जिले की पंचायत समितियों में तार्किक रूप से एक-दूसरे के अनुरूप होनी चाहिए, लेकिन कई जगह दोनों आंकड़ों में कई प्रतिशत का अंतर है। आखिर एक ही ग्रामीण आबादी का आंकड़ा अलग-अलग संस्थाओं के लिए अलग कैसे हो सकता है?
प्रदेश के 41 जिला परिषदों में 1,403 निर्वाचन क्षेत्रों में OBC के लिए केवल 192 वार्ड, यानी मात्र 13.68% आरक्षित करने की अनुशंसा की गई। जबकि 50% की सीमा के भीतर OBC को 21% आरक्षण दिया जाता तो 294 वार्ड आरक्षित हो सकते थे, यानी 102 वार्ड कम आरक्षित किए गए।
इसी तरह राजस्थान की 457 पंचायत समितियों में 8,245 निर्वाचन क्षेत्रों में OBC के लिए केवल 1,101 वार्ड, यानी लगभग 13.35% आरक्षित किए गए। 21% OBC आरक्षण दिया जाता तो 1,731 वार्ड आरक्षित हो सकते थे, यानी 630 वार्ड कम आरक्षित हुए।
अलग-अलग जिलों के सामने आए आंकड़े चौंकाने और सरकार के मनमाने रवैए को दर्शा रहे हैं। अजमेर में SC-ST और OBC का कुल आरक्षण 39.97%, बालोतरा में 41.93%, बाड़मेर में 43.24%, ब्यावर में 33.3%, चूरू में 46.75%, डीग में 34.48%, डीडवाना-कुचामन में 42.85%, जैसलमेर में 38%, झुंझुनूं में 39%, खैरथल-तिजारा में 36%, कोटपूतली-बहरोड़ में 37%, फलोदी में 39.13% और सीकर में 40.8% रखा गया है।
सवाल सीधा है.. जब 50% की सीमा के भीतर इन वर्गों को अधिक प्रतिनिधित्व देने की गुंजाइश थी, तो कई जिलों में SC-ST और OBC की हिस्सेदारी 40% से भी नीचे क्यों समेट दी गई? आबादी अधिक, लेकिन राजनीतिक प्रतिनिधित्व कम.. आखिर ये आरक्षण की नीति है, या सामाजिक न्याय के अधिकारों को सीमित करने का सोची-समझा षड्यंत्र? सरकार को हर जिले में तय किए गए प्रतिशत का स्पष्ट और तार्किक आधार सार्वजनिक करना चाहिए।
अलवर, चित्तौड़गढ़, दौसा, करौली और श्रीगंगानगर में OBC सीटों का प्रतिशत 9.9% के आसपास, जबकि डीडवाना-कुचामन, पाली, फलोदी और राजसमंद में 11.11% रखा गया है। जब OBC की आबादी इन जिलों में 45–50% से अधिक बताई जा रही है, तो आरक्षण का यह आधार क्या है? सरकार को सार्वजनिक रूप से इसका जवाब देना चाहिए।
और अब सबसे बड़ा सवाल.. क्या भाजपा सरकार OBC, SC और ST को उनके अधिकारों के लिए एकजुट होते देखकर जातियों को आपस में लड़ाना चाहती है? OBC रिपोर्ट को लेकर जिस तरह के अधूरे और विवादित आंकड़े सामने आ रहे हैं, उससे समाज में भ्रम पैदा हो रहा है। सरकार को पारदर्शिता के साथ बताना चाहिए कि ये आंकड़े किस सर्वे, किस वैज्ञानिक पद्धति और किस मानक के आधार पर तैयार किए गए हैं।
OBC, SC और ST किसी का हक नहीं चाहते, वे अपना संवैधानिक अधिकार और सम्मानजनक भागीदारी चाहते हैं। राहुल गांधी जी जिस सामाजिक न्याय की लड़ाई को देशभर में आवाज़ दे रहे हैं, राजस्थान में भाजपा सरकार उसी न्याय की भावना को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।
ये सिर्फ 102 जिला परिषद या 630 पंचायत समिति वार्डों का सवाल नहीं है। ये संविधान की भावना के खिलाफ भाजपा सरकार की तानाशाही है।
भाजपा सरकार जवाब दे.. आखिर OBC, SC-ST की हिस्सेदारी घटाने का आधार क्या है, और संविधान की भावना के साथ ये खिलवाड़ क्यों? सामाजिक न्याय की आवाज दबेगी नहीं। कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ हर समाज के हक की लड़ाई लड़ेगी। पंचायत और निकाय चुनाव में भाजपा को इस बेईमानी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
@RajCMO@BhajanlalBjp
एक तरफ किरोड़ी लाल जी हजारों लोगों के साथ विश्व आदिवासी दिवस मना रहे हैं, वसुंधरा राजे जी बधाई दे रही हैं, और दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जी इसे नकार रहे हैं, "भेड़चाल" बता रहे हैं।
अगर आदिवासी दिवस मनाना भेड़चाल है, तो मदन राठौड़ जी को आदिवासियों के अपमान पर माफी मांगनी चाहिए।
ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी दिवस की खिल्ली उड़ाते हैं, तो भाजपा सरकार के मंत्री मदन दिलावर जी आदिवासियों के DNA पर सवाल उठाते हैं। संसद में मोदी सरकार मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक बनाने से इनकार करती हैं।
जिन आदिवासियों ने मानगढ़ की धरती पर देश के लिए शहादत दी, उनके इतिहास और बलिदान का इससे बड़ा अपमान क्या होगा?
अशोक गहलोत और सचिन पायलट को डोटासरा से सीखना चाहिए कि गुटबाजी और व्यक्तिवाद से ऊपर उठकर पार्टी का वफादार सिपाही कैसे बना जाता है।
प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने "गोविंद सिंह डोटासरा जिंदाबाद" के नारे लगाते कार्यकर्ताओं को टोका, आप कांग्रेस पार्टी के लिए आए हो, कांग्रेस के नारे लगने चाहिए।
इस बार किसी भी नेता को अपने चहेतों को टिकट बांटने का अधिकार नहीं मिलेगा, तय नियमों के अनुसार सभी की सहमति और कार्यकर्ताओं के फीडबैक के बाद ही टिकट तय होंगे जिस से विधानसभा क्षेत्र में गुटबाजी खत्म हो और एक व्यक्ति या गुट का दबदबा न बनें जिस से परेशान होकर कार्यकर्ता हताश होकर बैठ जाएं।
यह होता है संगठन के नेतृत्वकर्ता का फर्ज.
संगठन सर्वोपरि का नारा.. 🔥✊
आज जब टीम मेवाराम पीसीसी कार्यालय आए और गोविंद सिंह डोटासरा जिंदाबाद के नारे लगे तो डोटासरा ने उन्हें बीच ही रोक दिया..
@RahulGandhi@INCIndia@INCRajasthan
जिन निर्दलीय विधायकों के हिस्से की विधायकी…
भाजपा के ज़मानत ज़ब्ती वाले नेता जी रहे हैं…
उन्हें डोटासरा जी से सीखना चाहिए…
अपना हक़ कैसे छीना जाता है…
क्योंकि माँगने से यहाँ सिर्फ़ धक्के मिलते हैं…!!!
ना तो कांग्रेस के नेताओं की ऐसी आदत थी, ना कांग्रेस के कार्यकर्ता इस तरह करते थे। इन दिनों कांग्रेस का यह बदलाव आश्चर्यजनक है। खास तौर पर राजधानी जयपुर की कांग्रेस के नेताओं का यह रवैया वास्तव में गजब ही है...
@INCRajasthan@GovindDotasra@I_SunilSharma
https://t.co/cspCOK0wiJ
तेरी नौकरी तू संभाल मेरी नेतागिरी मै संभालूगा!😳😲
एक SDM की ये औकात हो गई कि मेरे आफिस मे ये कहे की आप उद्घाटन मत करो सरकार मेरे से नाराज होगी कान खोलकर सुन लेना सरकारी प्रोटोकॉल मे MLA/MP, जनप्रतिनिधि ही उद्घाटन करेंगे इसके अलावा किसी की औकात नही है जो लक्ष्मणगढ़ मे घुसकर के उद्घाटन करे
- गोविंदसिह डोटासरा
तानाशाही से विचार नहीं मरते
दमन से आंदोलन नहीं रुकते
नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी और युवाओं से हुई बर्बरता का जवाब देश की जनता देगी।
📍BJP प्रदेश कार्यालय का घेराव, जयपुर