'காசி தமிழ்ச் சங்கமம் 5.0' இன்று தொடங்கியுள்ளதில் நான் மிகுந்த மகிழ்ச்சியடைகிறேன்!
தமிழ்நாட்டிலிருந்தும், நாட்டின் பிற பகுதிகளிலிருந்தும் அமரத்துவமிக்க காசி நகரத்திற்கு வருகைதரும் அனைவரையும் அன்புடன் வரவேற்கிறேன்.
இந்த ஆண்டு சங்கமத்தின் கருப்பொருளான 'திருக்குறள் பயில்வோம்' என்பது மிகவும் சிறப்பு வாய்ந்ததாக அமைந்துள்ளது. மானிட வாழ்வின் பல்வேறு அம்சங்கள் குறித்து கருத்தாழமிக்க வழிகாட்டுதல்களை திருவள்ளுவப் பெருந்தகையின் ஞானம் வழங்குகிறது. 10 வெளிநாட்டு மொழிகள் உட்பட 50 மொழிகளில் திருக்குறள் மொழிபெயர்க்கப்பட்டு வெளியிடப்பட்டிருப்பது அற்புதமானது. திருவள்ளுவப் பெருந்தகையின் சிந்தனைகள், இளைஞர்களிடையே இன்னும் பரவலாகச் சென்றடைய இதுபோன்ற முன்முயற்சிகள் வழிவகுக்கட்டும்.
தொடங்கிய சில ஆண்டுகளிலேயே, 'காசி தமிழ்ச் சங்கமம்' கலாச்சார, அறிவுசார் பரிமாற்றங்களுக்கான ஒரு சிறப்புமிக்க தளமாகப் பரிணமித்துள்ளது. அதே வேளையில் 'உன்னத பாரதம்' என்ற ஒருமைப்பாட்டுணர்வும் இந்த சங்கமத்தால் வலிமையடைந்துள்ளது.
@KTSangamam
वणक्कम तमिलनाडु।
वणक्कम काशी।
बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी अविनाशी काशी में माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JoshiPralhad जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज 'काशी तमिल संगमम्' के पंचम संस्करण का शुभारंभ हुआ।
'काशी तमिल संगमम्' भारत की सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है, जहां भाषाएं अलग-अलग हैं, लेकिन हम सबके भाव एक हैं। परंपराएं विविध हैं, पर संस्कृति एक है। यही तो आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' का लक्ष्य है।
तमिलनाडु से पधारे सभी अतिथियों, विद्वानों एवं प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन तथा इस अभूतपूर्व आयोजन की सफलता हेतु अनंत शुभकामनाएं।
@VPIndia
मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इनके दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए महिला आरक्षण को सुनिश्चित किया है। यह निर्णय देश की माताओं-बहनों को राजनीति में अधिक प्रतिनिधित्व देने के साथ ही लोकतंत्र को और अधिक समावेशी बनाएगा।
महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से ही विकसित भारत का संकल्प और सशक्त होगा। इस ऐतिहासिक निर्णय का मैं हृदयपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इनका हृदय से आभार एवं देश की सभी माताओं और बहनों का हार्दिक अभिनंदन!
@narendramodi
#Maharashtra #WomenReservation
मोदी जी के नेतृत्व में कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को दी गई मंजूरी देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने व शासन को जनता के और करीब लाने का बहुत बड़ा कदम है। साथ ही, इसमें अनुच्छेद 170(1) में संशोधन कर राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव भी है।
इस प्रावधान से उत्तर प्रदेश अविभाजित रहते हुए विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा सकेगा। साथ ही, महिलाओं को मिलने वाले एक-तिहाई आरक्षण से प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा।
अधिक जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताएँ सदन में रख सकेंगे। इससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाएँ बनाने, विकास को गति देने में मदद मिलेगी।
यह निर्णय उत्तर प्रदेश में सुशासन व जनभागीदारी, दोनों को और अधिक मजबूती देगा। उत्तर प्रदेश के सभी दलों को इस ऐतिहासिक विधेयक का स्वागत और समर्थन करना चाहिए।
नारी शक्ति को जनप्रतिनिधित्व में भी मजबूत भागीदारी दिलाना मोदी सरकार का संकल्प रहा है।
कल मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को दी गई मंजूरी के साथ ही देश की महिलाओं की दशकों पुरानी प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में जो 33% आरक्षण दिया गया था, वह अब साकार होगा।
विधानसभाओं में महिलाओं की कम से कम एक-तिहाई भागीदारी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की योजनाओं को और अधिक समावेशी बनाएगी, वहीं लोकसभा में उनकी उपस्थिति नीति निर्माण, कानून निर्माण और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के निर्धारण में एक नया आयाम जोड़ेगी।
महिलाओं को शासन में मजबूत भागीदार बनाने वाली इस ऐतिहासिक पहल का सभी दल समर्थन करें।
एक तरफ़ काशी है, एक तरफ़ रामेश्वरम्। एक उत्तर प्रदेश में है, दूसरा तमिलनाडु में। एक विश्वेश्वर हैं, दूसरे रामनाथ। एक संपूर्ण विश्व के स्वामी हैं, दूसरे स्वयं श्रीराम के आराध्य। एक सप्तपुरियों में सम्मिलित है, दूसरा चार धामों में। एक गंगा के मैदानी क्षेत्र में है, दूसरा हिन्द महासागर की मन्नार की खाड़ी में स्थित पाम्बन द्वीप पर। एक गंगाजल से अभिषिक्त होते हैं, दूसरे के धाम में 22 पवित्र तीर्थकूप हैं। एक हिंदी-भोजपुरी भाषियों के गढ़ में विराजमान हैं, दूसरे तमिल भाषा और संस्कृति की गहराइयों में।
एक के धाम में माँ अन्नपूर्णा और माँ विशालाक्षी भी विराजती हैं, दूसरे के धाम में माँ पर्वतवर्धिनी। एक की महिमा का गान हिंदी भक्ति साहित्य ने किया है, तो दूसरे का तमिल ‘तेवारम्’ ने। एक के मंदिर को मराठा शासकों ने संरक्षण दिया, दूसरे को सेतुपति शासकों ने अपना राजछत्र प्रदान किया।
दोनों ही ज्योतिर्लिंग हैं। दोनों शिव ही हैं। दोनों की स्तुति संस्कृत ग्रंथों ने की हैं।
आज से वाराणसी में ‘काशी तमिल संगमम्’ के पाँचवें संस्करण का शुभारंभ हो रहा है। प्रधानमंत्री @narendramodi ने भारत की विविधता में एकता को सुदृढ़ करने के लिए जो विभिन्न प्रयास शुरू किए हैं, उनमें यह आयोजन मेरे लिए हमेशा प्रथम स्थान पर रहेगा। लगभग ढाई हज़ार किलोमीटर की दूरी पर स्थित ये दोनों तीर्थस्थल सनातन की आध्यात्मिक चेतना से जुड़े हुए हैं। आज से नहीं, तब से, जब विमान नहीं हुआ करते थे, जब मोटरगाड़ियाँ नहीं हुआ करती थीं, जब महीनों पैदल चलकर तीर्थयात्राएँ पूरी की जाती थीं।
काशी में नदी तीर्थ बन जाती है, रामेश्वरम् में समुद्र ही तीर्थ है।
‘सेतुबन्धे तु रामेशं’
‘वाराणस्यां तु विश्वेशं’
कोई तमिलनाडु में बैठकर द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्र का पाठ करेगा, तो वह काशी का स्मरण करेगा। कोई काशी में बैठकर इसका पाठ करेगा, तो वह रामेश्वरम् का स्मरण करेगा। सदियों से हिंदुओं की नित्य उपासना में भारत का संपूर्ण पवित्र भूगोल समाहित रहा है।
@PMOIndia के इस प्रयास का महत्त्व वर्तमान परिस्थितियों में और भी बढ़ जाता है। जिस भूमि पर एक अदद दीप जलाने के लिए भगवान मुरुगन के भक्तों को संघर्ष करना पड़ रहा है, जहाँ श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है और हिंदुओं को हिरासत में लिया जा रहा है, उसी भूमि की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का आज काशी में उत्सव मनाया जा रहा है। तमिलनाडु को शेष भारत से अलग करके प्रस्तुत करने वाली राजनीतिक धारणाओं के बीच इस सांस्कृतिक आत्मीयता का अपना विशेष महत्त्व है।
आप देखिए न! रामेश्वरम् में भगवान श्रीराम ने शिवलिंग स्थापित कर वहाँ महादेव की पूजा की थी। उन्होंने हनुमान जी को हिमालय से शिवलिंग लाने के लिए भेजा था, लेकिन उनके लौटने में विलंब होने पर समुद्र तट की रेत से ही शिवलिंग का निर्माण कर उसकी उपासना की गई।
आप संयोग देखिए, हनुमान जी जो शिवलिंग लेकर आए, उन्हें ‘विश्वलिंगम्’ अथवा ‘विश्वनाथम्’ कहा गया। वही विश्वनाथ, जिस नाम से महादेव काशी में विराजते हैं। रामेश्वरम् में आज भी रामलिंगम् से पहले विश्वलिंगम् के पूजन की परंपरा है।
प्राचीन काल से ही रामेश्वरम् के समुद्र तट की रेत प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में अर्पित की जाती है और उत्तर भारत से गंगाजल लेकर श्रद्धालु रामेश्वरम् में महादेव का अभिषेक करते हैं।
चाहे वो TVK हो या DMK, सभी को समझना पड़ेगा कि तमिलनाडु की भाषायी और सांस्कृतिक विशिष्टता शेष भारत के साथ उसकी आध्यात्मिक एकता के विरुद्ध नहीं है।
रामेश्वरम् के समुद्र की रेत और काशी की गंगा की उपजाऊ मिट्टी, दोनों इस सभ्यता की धरोहर हैं। भाषा, लिपि, वेशभूषा, खान-पान और रीति-रिवाजों की तमाम विविधताओं के बावजूद दोनों एक ही आध्यात्मिक सूत्र से जुड़े हुए हैं।
और दोनों को एक सूत्र में पिरोने वाले स्वयं महादेव हैं। सनातन धर्म है।
थिरुपरंकुंड्रम के दीपथून पर कार्तिगई दीपम प्रज्वलित करने का यह संघर्ष महीनों की कानूनी लड़ाई, दृढ़ संकल्प और न्यायिक आदेश के अनुपालन के लिए किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है..
इस संघर्ष की शुरुआती और महत्वपूर्ण कड़ी रामा रविकुमार (Rama Ravikumar) की याचिका रही, जिन्होंने मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ का दरवाज़ा खटखटाया। उनकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पी. वल्लियप्पन ने इस लड़ाई को आगे बढ़ाया।
इसके साथ ही हिंदू धर्म परिषद ने भी सुप्रीम कोर्ट में W.P.(C) No. 1280/2025 के माध्यम से इस परंपरा के संरक्षण और स्थायी व्यवस्था की मांग उठाई..
20 नवंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर को दीपथून पर दीप प्रज्वलित करने की अनुमति देते हुए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया लेकिन 24 नवंबर को आदेश का अनुपालन नहीं हुआ..
इसके बाद वी. रामासुब्बू (V. Ramasubbu) ने अवमानना की कार्यवाही शुरू कर इस मामले को फिर सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष उठाया..उनकी ओर से अधिवक्ता जे. साई दीपक ने प्रशासनिक अवज्ञा और न्यायालय के आदेश की अवहेलना पर मजबूती से पक्ष रखा..
27 नवंबर 2026 की निर्णायक सुनवाई में जे. साई दीपक के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता एस. गुरु कृष्णकुमार ने भी प्रभावशाली दलीलें रखीं...
वहीं मूल याचिकाकर्ता की ओर से पी. वल्लियप्पन की निरंतर पैरवी का योगदान भी महत्वपूर्ण रहा..
ASI की ओर से उपस्थित सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी आदेश के प्रभावी अनुपालन के पक्ष में महत्वपूर्ण प्रस्तुतियां दीं...
रामा रविकुमार, वी. रामासुब्बू, हिंदू धर्म परिषद, वरिष्ठ अधिवक्ता पी. वल्लियप्पन, जे. साई दीपक और एस. गुरु कृष्णकुमार...सभी ने अपनी-अपनी भूमिका में इस लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुँचाने में योगदान दिया। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का योगदान भी उल्लेखनीय है।
इतिहास में दीपक जलने की तारीख दर्ज होगी, लेकिन उस दीपक तक पहुँचने के लिए जिन्होंने महीनों तक संघर्ष किया, उनके नाम भी उतने ही सम्मान से दर्ज होने चाहिए।
इन सभी याचिकाकर्ताओं और अधिवक्ताओं के प्रति हृदय से आभार।
जय कार्तिगई दीपम! 🙏