हमारे भीम आर्मी के साथी प्रदेश सचिव बड़े भाई धर्मेंद्र अहिरवार जी के छोटे भाई चंदन की शादी समारोह में शामिल होकर बधाई दी। दमोह भीम आर्मी टीम
Dharmendr Kumar
जिला शिवपुरी में भीम आर्मी के साथी भाई दिलीप जाटव जी को जेल भेजना अत्यंत निंदनीय है। यदि कल तक उन्हें रिहा नहीं किया गया, तो मध्यप्रदेश भीम आर्मी के सभी साथी शिवपुरी में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी होगी
@SpShivpuri
मध्य प्रदेश के जिला दमोह के फुटेरा तालाब की घटना सिर्फ एक अधिकारी के साथ अभद्रता का मामला नहीं, बल्कि सदियों से चली आ रही जातिवादी मानसिकता का आईना है।
20 अक्टूबर की शाम धार्मिक आयोजन के दौरान नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी के साथ हुई अभद्रता और जातिगत अपमान की घटना बेहद चिंताजनक है। इस घटनाक्रम में भाजपा नेता का नाम सामने आने के बाद मामले की निष्पक्ष जाँच कर सच्चाई सामने लाना और जवाबदेही सुनिश्चित करना और भी जरूरी हो जाता है।
यही तो जातिवाद है कि इंसान अपनी मेहनत और काबिलियत से ऊँचे पद पर पहुँच जाए, लेकिन जातिवादी सोच उसे आज भी उसकी जाति के आधार पर नीचा दिखाने और अपमानित करने से बाज न आए!
हम @CMMadhyaPradesh से माँग करते हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
@DrMohanYadav51
आज जिला पन्ना में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन निर्माण एवं विस्तार को लेकर पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की चंदेरी विधानसभा के ग्राम पंचायत महोली चौराहे पर साहस और शौर्य की मिसाल, 1857 के महासंग्राम की महानायिका वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा को पुलिस द्वारा जबरन हटाया जाना बहुजन नायकों और नायिकाओं के प्रति भाजपा की घोर असंवेदनशीलता और बहुजन इतिहास के अपमान को दर्शाता है।
16 अगस्त को वीरांगना अवंती बाई जी की जयंती है। जयंती से ठीक पहले उनकी प्रतिमा हटाया जाना अत्यंत निंदनीय है और भाजपा सरकार की बहुजन विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।
@MP_MyGov तत्काल प्रतिमा को सम्मानपूर्वक उसी स्थान पर स्थापित करे और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करे। बहुजन समाज अपने नायकों और नायिकाओं के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
दतिया उप चुनाव में बॉस से मुलाकात
नगीना लोकप्रिय सांसद @BhimArmyChief जी सफल सभा के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई
@Damodar Yadav जी चुनाव जीत रहे हैं
भाई रोहित वेमुला की शहादत को शत-शत नमन। उनका सुसाइड नोट सिर्फ एक पत्र नहीं, बल्कि जातिगत भेदभाव के खिलाफ लड़ रहे लाखों युवाओं की आवाज़ है।
आपकी शहादत ने हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने की ताकत दी। आप सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।
आज भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन द्वारा आयोजित भीम आर्मी पाठशाला के बच्चों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सम्मान समारोह संपन्न हुआ, जिसमें मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।
भीम आर्मी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के शिक्षा के संकल्प को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
शूद्रों व महिलाओं की शिक्षा के लिए ताउम्र संघर्षरत रहीं राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले की सहयोगी, भारत की पहली मुस्लिम शिक्षिका माता फातिमा शेख जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र आदरांजलि!
@BhimArmyChief
जातकवाद और जातिवादी कीड़े, जन्म से लेकर अंतिम सांस तक, एक दलित को निरंतर अपमान,भेदभाव और अन्याय का सामना करना पड़ता है। यह भारत की जाति-आधारित सामाजिक संरचना की कठोर वास्तविकता है,जिसे ऐतिहासिक रूप से मनुवादी विचारधारा द्वारा निर्मित किया गया और लंबे समय तक बनाए रखा गया है@DGP_MP