आज कसरावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरसलाय में सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की ।
व्यापम महाघोटाला, पैरामेडिकल छात्रवृत्ति घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला, एनएचएम पेपरलीक घोटाला और नर्सिंग घोटाले में लाखों युवाओं से और उनके नाम से करोडों रूपये की वसूली हुई ।
भाजपा के संकल्प पत्र में किसानों पर बढते कर्ज को लेकर उससे मुक्ति के लिये कोई उपाय नहीं सुझाया गया है ।
जबकि कांग्रेस ने वचन दिया है कि मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सभी किसानों का 2 लाख रूपये का कर्जा माफ किया जाएगा ।
सचिन सुभाषचंद्र यादव
कांग्रेस प्रत्याशी ✋
विधानसभा क्षेत्र कसरावद -184
भगवान धन्वंतरि जी और मां लक्ष्मी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्य का वरदान प्राप्त हो ।
इन्हीं मंगल कामनाओं के साथ देश एवं प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
#धनतेरस#DhanterasWishes
देश के रेल मंत्रालय ने 2019 के बाद कोई बडी भर्ती नहीं निकाली है, जबकि 3 लाख से ज्यादा पद रेलवे में खाली हैं ।
2 करोड़ नौकरियां देने की बात जुमला निकली ।
#Railway_New_Vacancy
मेरे किसान साथी इस बात को ध्यान से सुनें...!
आज से धान ख़रीदी शुरू हुई है, उसमें जो आपने कर्ज बैंकों से लिया है वह कटेगा क्योंकि यह बैंकों की अपनी तकनीकी प्रक्रिया है, लेकिन सरकार बनते ही पिछली बार की तरह ये पैसे आपके खातों में वापस आ जाएंगे, इसकी कोई चिंता आपको नहीं करना है.
भाजपा वालों के बहकावे में नहीं आना है।
कांग्रेस आएगी,
जन-जन के लिए खुशहाली लाएगी।
आज मंगलवार को भीलगांव, डोंगरगांव एवं बालसमद में जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभा के माध्यम से जन-जन को कांग्रेस की योजनाओं एवं वचनपत्र की विस्तृत जानकारी प्रदान की ।
आज शनिवार को जनसंपर्क के दौरान मैंने बताया कि कांग्रेस के वचन पत्र में उल्लेखित अनुसार हम पशुओं को पेयजल उपलब्ध कराने के लिये ग्रामीण क्षेत्रों में गौ प्याउ निर्माण करने की योजना भी लाएगे । साथ ही दुधारू पशुओं के उपचार की निःशुल्क व्यवस्था करेंगे । निःशुल्क औषधि और टीकाकरण भी करायेंगे । पशुओं के उपचार के लिये चलित चिकित्सालय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा शिविरों का सतत आयोजन करवाया जाएगा ।
गौपालकों और चरवाहों को सम्मानित किया जाएगा ।
कसरावद मेरा परिवार ।।
आज बुधवार को कसरावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सालाखेड़ी के धातर फाल्या, उमरदड़, झाड़कट्टी व समीप के क्षेत्रों में जनसम्पर्क ।
सचिन यादव
कांग्रेस प्रत्याशी ✋
विधानसभा क्षेत्र कसरावद -184