आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देशों पर कल लखनऊ मंडल समीक्षा बैठक में भाग लिया।
बहुजन समाज पार्टी लखनऊ मंडल कार्यालय पर सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 6 दिसंबर को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा की तैयारियों, आयोजन की व्यवस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न तैयारियों से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव साझा किए और निर्धारित विषयों पर आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की।
जय भीम! जय भारत!
@Mayawati@bspindia
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ #जयभीम #जयभारत #मिशन_2027 #UttarPradesh #लखनऊ #babasahebambedkar #bsp4genz #BSP
9 अक्टूबर 2026 को मान्यवर कांशीराम साहब के परीनिर्माण दिवस पर राज्यव्यापी रैली होने जा रही है।
उसको लेकर मान्यवर श्री काशीराम साहब जी का स्मारक स्थल की भव्य तैयारी हो चुकी है।
#9_अक्टूबर_चलो_लखनऊ
आदरणीय बहनजी के द्वारा लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जो भी कहा जा रहा है, वो बड़ी नेता हैं तो कुछ सोच कर ही कह रही होंगी! किन्तु हम आदरणीय बहनजी से भाजपा के द्वारा लगातार प्रताड़ित देश की जनता के हित में कुछ सुनना चाहते हैं।
चुनावी मौसम है लगातार राजनैतिक पार्टियाँ अपने चुनाव को बेहतर करने के लिए काम कर रहीं हैं, और उस मौसम में हम सिर्फ़ प्रेस कॉन्फ्रेंस ही करेंगे तो हम कैसे सफल होंगे! और जो आपने ख़ुद कहा की इस बार आप सब अपनी बहनजी को पाँचवी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी जान लगा दीजिए तो हम कैसे आपको पाँचवी बार मुख्यमंत्री के रूप में देखेंगे।
आज जिस तरह का बयान आदरणीय मायावती जी ने भाई चन्द्रशेखर आज़ाद के लिए दिया यकीन जानिए आदरणीय मायावती जी बहुत अव्वल दर्जे की नेता हैं इस तरह की बयानबाजी आदरणीय मायावती जी पर सूट नहीं करती।
आप बड़ी हैं आप एक अनुभवी हैं आप शोषितों-वंचितों की सबसे बड़ी नेता हैं या मैं कहूँ की आप शोषितों-वंचितों की जिन्दा देवी, मसीहा, महापुरुष हैं।
हम सब आपको देश की गद्दी पर विराजमान देखना चाहते हैं!
बड़ा दिल दिखाते हुए सभी को बुलाइए और पहले 2027 फिर 2029 तक यूपी के रास्ते देश की गद्दी पर विराजमान हो जाइए! क्योंकि देश में यदि मोदी को कोई पराजित कर सकता है, तो आदरणीय बहनजी केवल आप कर सकती हैं।
अन्यथा बहुजन राजनीति पतन की ओर है और आपने उसे पतन होने से नहीं बचाया तो सब कुछ खत्म समझो!
बहन जी का फैसला सर्वोपरि है।
लेकिन आकाश आनंद जी से विनम्र निवेदन है:
आकाश जी एक बार प्रेस कॉन्फ्रेंस या किसी भी जरिए उन लाखों युवाओं से संवाद करके बताइए कि आप क्या कुछ सोचते हैं आपके दिल में क्या चल रहा है।
इस सारे घटनाक्रम पर आपकी प्रतिक्रिया आना जरूरी है। अगर संभव हो तो युवाओं के साथ एक अधिवेशन बुलाए बातचीत के लिए।
बहुत बड़ी संख्या में युवाएं आपको सुनना चाहते हैं और अपनी बताना चाहते हैं।
आकाश आनंद को लेकर बसपा में जो कुछ भी चल रहा है, वह पार्टी के लिए किसी मसखरेपन से कम नहीं है।
लेकिन अगर मैं आकाश आनंद की जगह होता, तो किसी भी सूरत में चीजों को सही करने में सफल हो जाता।
अगर आप इन चंद स्वार्थी पदाधिकारियों की साजिश और मकड़जाल को नहीं भेद पाएँगे, तो उनकी जीत होगी ही। बाकी सारा दारोमदार आपके ऊपर है। प्रयास तो आपको ही करना होगा। हमारी इतनी पहुँच नहीं है कि हम बहन जी के साथ कुछ दिन रहकर अपनी सारी सच्चाई उन्हें समझा पाएँ। जिस पार्टी से करोड़ों लोगों की उम्मीदें जुड़ी हों, वहाँ ऐसी स्थिति दुख पहुँचाती है। मगर अफसोस, हम केवल दूर रहकर सिर्फ चिंता और उम्मीद ही जता सकते हैं।
इस मकड़जाल से निकलने का रास्ता भी बहुत आसान है। बहन जी अपनी जगह गलत नहीं हैं। उन्हें जो सूचनाएँ मिली हैं, वह उसी के अनुसार निर्णय ले रही हैं। अपने परिवार के सदस्यों के खिलाफ जाकर इतना कठोर फैसला ले पाना सबके बस की बात नहीं है। यह बहन जी जैसी शख्सियत ही हैं, जो डंके की चोट पर फैसला लेती हैं.. बंद कमरे में नहीं, बल्कि सार्वजनिक रूप से। राजनीति में यह कितना सही है और कितना गलत, यह अलग विषय है, लेकिन ऐसे फैसले ले पाना ही उनकी दृढ़ता और स्पष्टता को दर्शाता है। आप उनके फैसले से असहमत हो सकते हैं, लेकिन उनकी नीयत पर सवाल उठाना मूर्खता ही होगी।
अब वो सब सूचनाएँ सही हैं या गलत, बहन जी को इसका एहसास कराने की जिम्मेदारी आपकी है। चुप्पी बनाए रखने अथवा शांत बैठे रहने से चीजें आपके खिलाफ ही जा रही हैं।
बहन जी बाहर से सख्त जरूर दिखती हैं, लेकिन अंदर से वह बहुत ही करुणामयी और संवेदनशील हैं। जहाँ तक मैं समझ पाया हूँ, आकाश आनंद की तरफ से प्रयासों में भी भारी कमी है। बहन जी तक उनका एक्सेस है। दोनों एक ही खून के हैं। आखिर उनकी बात नहीं सुनेंगी, तो किसकी सुनेंगी? अगर वह मानसिक रूप से दृढ़ होकर बहन जी का विश्वास जीतने में लग ही जाएँगे, तो यह महज कुछ ही दिनों की बात है। बस जरूरत है कि वह निराश होने के बजाय धैर्य और सच्चाई के साथ लगातार प्रयास करें।
इस पनघट की डगर बहुत कठिन नहीं है। रास्ता बहुत आसान है। बस एक कदम आपकी तरफ से बढ़ना बाकी है। यकीनन बहन जी इतनी करुणामयी हैं कि अपने ऊपर गेस्ट हाउस कांड करने वाले घृणित गुंडों को भी उन्होंने माफ कर दिया। फिर आप तो उनके चहेते हैं, हृदयप्रिय हैं, दुलारे हैं। हालांकि उन्होंने पूरे बहुजन समाज को अपना परिवार माना है। ऐसे में यह उनकी दृढ़ता भी है और विवशता भी कि उन्हें ऐसे कठोर फैसले लेने पड़ रहे हैं। यकीन मानिए, आप दोनों के दिल में आपके लिए असीम स्नेह है। बस सामने खड़ी भ्रम की मकड़जाल को तोड़ने की जरूरत है।
फिर भी आपके लिए बहुत आसान है कि आप बहन जी के समक्ष बैठ सकें, खुलकर बात कर सकें और उन्हें अपनी सारी सच्चाई से अवगत कराकर उनका भरोसा जीत सकें। हम सब आपके साथ हैं। रास्ता भी है, इच्छा भी है लेकिन दिक्कत यह है कि आपको यह रास्ता बताया कैसे जाए? उसके लिए आपको भी तो उठकर खड़ा होना होगा न। आप रास्ते तो खोलिए, खुद भी तो खुलिए।
- सूरज कुमार बौद्ध
@Mayawati@AnandAkash_BSP
बहुत दर्दनाक स्टोरी है मगर ऐसे परेशान स्टूडेंट का महाकुंभ प्रयागराज में देखा हूं, धरती पर बोझ हैं।
पता नहीं किसने दिमाग में भर दिया है कि IAS-IPS बन जाओगे।
99.9999% चांस नहीं बनोगे।
0.0001% बन भी गए तो लूट खाओगे।
मां बाप की मदद नहीं कर रहे हो देश सुधरोगे?
@IspeakVikash यह व्यक्ति पागल नहीं है, तुम पागल हो तुम आंख खोल कर देखो समझो हम यह नहीं कह रहे हैं कि मिश्रा जी पूरा कार्य करवा रहे हैं,लेकिन इस बात को भी समझो यदि मिश्रा जी पूरा जिम्मेदारी लिए बैठे हैं तो वह जमीनी स्तर पर कब आएंगे यह भी देख लिया करो उसके बाद दूसरे के बारे में बोलो
फायर ब्रांड नेता @AnandAkash_BSP की पार्टी में पुनः बहाली हेतु बसपा समर्थकों ने बहन कुमारी @Mayawati के नाम सोशल मीडिया पर एक प्रार्थना पत्र जारी किया है.
अशोक सिद्धार्थ जी ने संन्यास की घोषणा कर दी है।
अब आकाश आनंद के वापसी की राह खुल गई है।
इन्होंने जो कुछ लिखा है दुःखद है अफसोसजनक भी,
मगर ग़लतफ़हमी इतनी है कि इनका कोई मोल नहीं है।
@MP_SiddharthBSP जी हौंसला रखें, @AnandAkash_BSP नई शुरुआत करें।
अंदाज़ा है बहनजी @Mayawati इसे सकारात्मक लेने जा रही हैं।
मान० बहन जी हमारी पार्टी के ही कुछ साथी मुझे आपसे मिले सम्मान के कारण मुझ पर ये आरोप लगाते हैं कि मैं पार्टी पर कब्जा करना चाहता हूं, मैं माननीय आकाश आनंद जी को गुमराह करने की कोशिश कर रहा हूं...इसमें लेशमात्र भी सच्चायी नहीं है! आदरणीय बहन जी @AnandAkash_BSP