माननीय केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री नए भारत के चाणक्य और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, कुशल संगठनकर्ता आदरणीय श्री अमित शाह जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
@AmitShah
मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री चुरहट के पूर्व विधायक चुरहट के यशस्वी विकास पुरुष आदरणीय भइया श्री शरदेन्दु तिवारी जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाये ।
शंभू बाबा से आपके उत्तम स्वास्थ् एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ !
🎂🎂💐💐
@sharadendu_bjp
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी माँ भारती के परम उपासक नए भारत के शिल्पकार विकसित भारत के स्वप्नद्रष्टा एक भारत-श्रेष्ठ भारत के प्रति संकल्पित विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
🙏 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ
जब-जब धर्म की राह पर अंधकार छाया,
तब-तब श्रीकृष्ण ने सत्य और धर्म का मार्ग दिखाया।
मुरली की मधुर धुन, गीता का ज्ञान और कर्म का संदेश—
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। 🌺
भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भाई-बहन के आत्मीय रिश्ते का पर्व है जो बचपन की मीठी यादों से लेकर जीवन के हर पड़ाव तक स्नेह अपनत्व और विश्वास से जुड़ता है यह पर्व सभी के जीवन में सुख समृद्धि खुशहाली लेकर आए यही मंगलकामना है।
राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय का संकल्प और सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर सदैव अग्रसर रहने वाले करोड़ो कार्यकर्ताओं को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की आप सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
मध्यप्रदेश के यशस्वी, जननायक एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री माननीय @DrMohanYadav51 जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
आपकी कार्यशैली, प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है।
माँ भारती के वीर सपूत अमर क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले इन महान सपूतों ने अदम्य साहस त्याग और देशभक्ति की ऐसी अमिट गाथा लिखी जो सदैव राष्ट्र को प्रेरित करती रहेगी
भारतीय जनता पार्टी में संगठन केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि एक संस्कार है। आज @BJP4India के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मेरा निर्वाचन एक साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा को मिला सम्मान है और सेवा का दृढ़ संकल्प है।
इस नई जिम्मेदारी के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री @JPNadda जी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। मैं उन सभी प्रदेशों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस पद के लिए मेरा नाम प्रस्तावित किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को विकसित भारत बनाने का जो संकल्प दिया है, उसे साकार करने के लिए हम सभी पूर्ण एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत रहेंगे।
मैं पूरे आदर और सम्मान के साथ श्री जे. पी. नड्डा जी के नेतृत्व के लिए उनका हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ। उनके नेतृत्व में संगठन ने अभूतपूर्व विस्तार देखा, और कार्यकर्ता-आधारित राजनीति तथा सेवा की संस्कृति और अधिक सुदृढ़ हुई। उसी संगठनात्मक परंपरा को आगे बढ़ाना मेरा साझा संकल्प है।
भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ बड़े पदों और बड़ी जिम्मेदारियों के लिए किसी विशेष परिवार से होना आवश्यक नहीं। यहाँ साधारण कार्यकर्ता होना ही सबसे बड़ी योग्यता है। इसी संगठन में एक सामान्य परिवार का व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और एक साधारण कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे दायित्व तक पहुँच सकता है।
एक कार्यकर्ता के रूप में संगठन में जमीनी स्तर से लेकर आज इस दायित्व तक पहुँचना, मेरे लिए सौभाग्य और जिम्मेदारी दोनों है। पार्टी के वरिष्ठजनों और करोड़ों कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास व अपार सहयोग से ही यह संभव हुआ है। यही भारतीय जनता पार्टी की आत्मा है, और यही उसे अन्य राजनीतिक दलों से मूल रूप से अलग बनाती है।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान से लेकर पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद तक, अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों से लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व तक, भाजपा का हर कदम एक ही संकल्प से संचालित रहा है: राष्ट्र प्रथम।
भाजपा ने हमेशा युवा शक्ति पर भरोसा किया है और यह भरोसा केवल नारों तक सीमित नहीं रहा। यह संगठन की संरचना, निर्णय प्रक्रिया और नेतृत्व निर्माण में लगातार दिखाई देता है। राजनीति कोई 100 मीटर की रेस नहीं बल्कि मैराथन है। 100 मीटर की रेस में स्पीड का टेस्ट होता है वहीं मैराथन में स्टेमिना का टेस्ट होता है। इसलिए युवाओं को धैर्य के साथ राजनीति की पिच पर जमे रहने की जरूरत है।
सेवा, विस्तार और कार्यकर्ता सशक्तिकरण की यह संगठनात्मक यात्रा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व, रक्षामंत्री श्री @rajnathsingh जी, मा० केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी, व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री @nitin_gadkari जी के संगठनात्मक मार्गदर्शन और देशभर के समर्पित कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम से आगे बढ़ी है, और आगे भी इसी सामूहिक शक्ति से आगे बढ़ेगी।
आज मैं देश के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता से कहना चाहता हूँ: आप केवल कार्यकर्ता नहीं हैं, आप राष्ट्र निर्माण के सिपाही हैं। आपका संघर्ष, आपकी निष्ठा और आपका परिश्रम भारत के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।
हमारा लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है: 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना और प्रधानमंत्री जी के संकल्प को सिद्ध करना। एक ऐसा भारत बनाना, जहाँ विकास और विरासत साथ-साथ आगे बढ़ें।
मुझे ज्ञात है कि यह यात्रा लंबी है और चुनौतियाँ भी आएँगी, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता कभी डगमगाता नहीं, क्योंकि वह सत्ता की नहीं, सेवा और संकल्प की राजनीति करता है।
मुझे गर्व है कि मैं इस महान संगठन का कार्यकर्ता हूँ। मुझे गर्व है कि मैं भाजपा परिवार का हिस्सा हूँ।
आप सभी के मार्गदर्शन, स्नेह और सहयोग की अपेक्षा है।
जय भाजपा। जय भारत!
भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के यशस्वी लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री @shyamtailorsjr जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं |
शंभू बाबा से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@BJYM
आप सभी को पश्चिमी नववर्ष 2026 की बहुत बहुत शुभकामनाएं बधाई ।
यह नववर्ष आपके लिए अनंत प्रसन्नता ,शुभमय जीवन , स्वास्थ,सुख समृद्धि ,प्रगति एवं राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता एवं अध्यात्म लेकर आए यही शंभू बाबा से प्रार्थना है ।
#शुभ_जन्म_दिन
भारतीय जनता पार्टी जिला सीधी के यशस्वी और लोकप्रिय जिला अध्यक्ष सीधी जिले के संगठन के मुखिया आदरणीय श्री @Devkumar4bjp जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप यशस्वी हों दीर्घायु हों स्वस्थ रहें शंभू बाबा की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।
आत्मनिर्भरता • जनसेवा • विश्वास
यशस्वी मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने विकास और सेवा के 2 वर्ष पूर्ण किए इन दो वर्षों में जनता का विश्वास मज़बूत हुआ, सेवा ज़मीन पर उतरी और प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से बढ़ा 2 वर्ष — संकल्प के, सेवा के विश्वास के
सीधी–सिंगरौली संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद आदरणीय @DrRajesh4BJP जी अनुशासन के पर्यावाची,आदरणीय जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की भगवान महाकाल से प्रार्थना करते हैं।
19 वर्ष के देवव्रत महेश रेखे जी ने जो उपलब्धि हासिल की है, वो जानकर मन प्रफुल्लित हो गया है। उनकी ये सफलता हमारी आने वाली पीढ़ियों की प्रेरणा बनने वाली है।
भारतीय संस्कृति में आस्था रखने वाले हर एक व्यक्ति को ये जानकर अच्छा लगेगा कि श्री देवव्रत ने शुक्ल यजुर्वेद की माध्यन्दिन शाखा के 2000 मंत्रों वाले 'दण्डकर्म पारायणम्' को 50 दिनों तक बिना किसी अवरोध के पूर्ण किया है। इसमें अनेक वैदिक ऋचाएं और पवित्रतम शब्द उल्लेखित हैं, जिन्हें उन्होंने पूर्ण शुद्धता के साथ उच्चारित किया। ये उपलब्धि हमारी गुरु परंपरा का सबसे उत्तम रूप है।
काशी से सांसद के रूप में, मुझे इस बात का गर्व है कि उनकी यह अद्भुत साधना इसी पवित्र धरती पर संपन्न हुई। उनके परिवार, संतों, मुनियों, विद्वानों और देशभर की उन सभी संस्थाओं को मेरा प्रणाम, जिन्होंने इस तपस्या में उन्हें सहयोग दिया।
कुशल संगठनकर्ता व प्रेरणादायी नेतृत्वकर्ता, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा @JPNadda जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप दीर्घायु हों।
सुशासन की जीत हुई है।
विकास की जीत हुई है।
जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है।
सामाजिक न्याय की जीत हुई है।
बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।