जयपुर में UCC के विरोध में मुस्लिम समाज ने प्रदर्शन किया। मोती डूंगरी रोड स्थित मुसाफिर खाने में सभा के बाद प्रदर्शनकारी विधानसभा कूच के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने एमडी रोड पर रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
#Jaipur#Rajasthan#UCC#UCCProtest#JaipurNews
जयपुर के बगरू क्षेत्र के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची CJP टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। आरोप है कि टीम के सदस्यों को घेरकर मारपीट की गई और दौड़ा-दौड़ाकर गांव से बाहर खदेड़ा गया।
#Jaipur#Bagru#RampuraKanwarpura#CJP#AshutoshRanka
#Jaipur: बगरू क्षेत्र के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं का ग्रामीणों से विवाद हो गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं से मारपीट कर उन्हें खदेड़ दिया और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।
#Jaipur#Bagru#CJP#AshutoshRanka#AbhijeetDipke
राजस्थान में आगामी निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने टिकट वितरण की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम चुनाव में कांग्रेस से टिकट के इच्छुक दावेदारों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।
#Congress#RajasthanCongress#RajasthanPolitics
राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को 6 महीने का एक्सटेंशन मिला है। 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले वी. श्रीनिवास अब फरवरी 2027 तक मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
#VRinivas#ChiefSecretary#RajasthanNews
राज्य निर्वाचन ने राज्य निर्वाचन आयोग के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रेस वार्ता कर राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।
पहले चरण का मतदान 9 सितंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा। 14 सितंबर को मतगणना कराई जाएगी।
#Rajasthan#RajasthanElection#NikayChunav
राजस्थान में शहरी निकाय चुनाव को लेकर आज बड़ा ऐलान होने जा रहा है। आज शाम 4 बजे राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से शहरी निकाय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू होने की संभावना है।
#Rajasthan#RajasthanNews#NikayChunav#UrbanElection
#Jaipur: भांकरोटा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण कर 40 लाख रुप���े की फिरौती मांगने वाले गिरोह का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों सुमन यादव, विष्णु गुर्जर और मोनू गुर्जर को गिरफ्तार किया है।
#Jaipur #Bhankrota #JaipurPolice
नगरीय निकाय चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कार्मिक विभाग ने 26 IAS और 53 RAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। वहीं 13 प्रशिक्षणाधीन IAS अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई है, जबकि एक APO IAS अधिकारी को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
#Rajasthan#IAS#RAS#IASTransfer