खुशखबरी!
बिहार के युवाओं के लिए एक और ऐतिहासिक सौगात।
TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
पदों का विवरण:
• कक्षा 1–5 : 3,847
• कक्षा 6–8 : 8,563
• कक्षा 9–10 : 3,877
• कक्षा 11–12 : 16,101
कुल पद : 32,388
हमारी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
#TRE4 #BPSC #TeacherRecruitment #JobsForYouth #समृद्ध_बिहार #विकसित_भारत
बांग्ला सावन की शुरुआत के साथ ही सुल्तानगंज में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।
विश्व प्रसिद्ध अजगैवीनाथ धाम में पश्चिम बंगाल और असम से बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्त उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हो रहे हैं।