@thisissanjubjp इतना बड़ा झूठ उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री बोल रहे है ।
2017-2026 तक के एक भी डीएलएड प्रशिक्षु को उत्तर प्रदेश में अध्यापक बनने का मौका नहीं मिला है।
कुछ शर्म भी कर लेते महोदय।
1,26371 भर्ती शिक्षा मित्रों का समयोजन था न कि आपने भर्ती करवाई थी।
@SanjayAzadSln
आज उत्तर प्रदेश में विश्वगुरु के झूठे दावों और विज्ञापनों के पीछे की भयानक सच्चाई यही है। कि यूपी की शिक्षा व्यवस्था को 'मर्जर और तालेबंदी' की दीमक लग चुकी है।
माननीय अखिलेश यादव जी के खुलासे और नीति आयोग की रिपोर्ट गवाह है कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है।
आज यूपी में 26 हज़ार से ज़्यादा स्कूलों को बंद या 'मर्ज' कर दिया गया है। अकेले लखीमपुर खीरी में 758, सीतापुर में 650 और खुद मुख्यमंत्री जी के क्षेत्र गोरखपुर में लगभग 500 स्कूल बंद कर दिए गए!
प्रदेश में 4 लाख प्राइमरी टीचर हुआ करते थे, जो अब घटकर 3.40 लाख रह गए हैं।
यूपी में करीब डेढ़ लाख प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों की जरूरत है और माध्यमिक शिक्षा (टीजीटी-पीजीटी) के 30 हजार से ज्यादा पद खाली हैं, यानि कुल मिलाकर लगभग दो लाख पद खाली हैं।
सबसे शर्मनाक हकीकत यह है कि यूपी में 9,508 स्कूल ऐसे हैं, जहाँ पहली से लेकर पांचवीं तक के सारे बच्चों को और सारे विषय सिर्फ एक ही टीचर पढ़ा रहा है।
स्कूलों में 28 लाख बच्चों का एडमिशन घट गया है, जिसमें 25 लाख बच्चे पिछड़े, दलित और आदिवासी (PDA) वर्ग से हैं।
हमारी 16 लाख बेटियों की पढ़ाई छूट गई है।
यूपी में मात्र 7,610 स्कूल ही ऐसे हैं जो कक्षा 1 से 12 तक की निरंतर शिक्षा देते हैं।
आज भी प्रदेश के 2,300 स्कूलों में बच्चियों के लिए टॉयलेट नहीं हैं, 7,000 स्कूलों में बिजली नहीं है और 23,000 में कंप्यूटर तक नहीं हैं।
जब 5 क्लास के बच्चों पर सिर्फ 1 टीचर होगा और बच्चियों के लिए स्कूल में टॉयलेट नहीं होंगे, तो गरीब का बच्चा कैसे पढ़ेगा।
क्या सरकार कि शिक्षा व्यवस्था शिक्षा पर खर्च के मामले में बंटाधार हो चुकी है जागिए, नौनिहालों का भविष्य बचाइए!
#UPEducation #SaveEducation
"आधी रोटी खाएँगे,
स्कूल को बचाएँगे!"
ये नारे लगा रहे स्कूली बच्चे ही इस देश का असली स्वर्णिम भविष्य हैं।
जो बच्चे आज अपने स्कूल बचाने के लिए सड़क पर उतर रहे हैं, वही कल इस देश का भविष्य बचाएँगे।
अब चुप रहने का समय बीत चुका है। अपने गाँव, कस्बे और शहर के स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को बचाने के लिए संगठित होकर आवाज़ उठाइए। शिक्षा पर हर हमला पूरे समाज पर हमला है।
देश भर में शिक्षा बचाओ आंदोलन की नई लहर उठ चुकी है। जो भी शिक्षा, विद्यार्थियों और बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष कर रहा है, उसके साथ खड़े होइए। क्योंकि अगर आज स्कूल नहीं बचेंगे, तो कल सपने भी नहीं बचेंगे।
एक तरफ़ सरकारी स्कूल बंद या Merge हो रहे हैं, दूसरी तरफ़ बच्चों को पढ़ाने के लिए 1 लाख से ज़्यादा शिक्षक पद खाली हैं।
शिक्षक ही पर्याप्त संख्या में नहीं होंगे, तो शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के भविष्य को मजबूत कैसे किया जा सकेगा?
आज Student भी #UP_एक_लाख_शिक्षक_भर्ती के साथ सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि इन रिक्त पदों पर जल्द भर्ती होनी चाहिए और सरकारी स्कूलों को मजबूत किया जाना चाहिए।
क्योंकि शिक्षा मजबूत होगी, तभी प्रदेश के बच्चों का भविष्य मजबूत बनेगा। और यही बच्चे आगे चलकर भविष्य के निर्माण में सहभागी बनेंगे।
बच्चों की शिक्षा पर आज का निवेश ही प्रदेश के कल की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।
किताबें पुरानी हो गईं...
नोट्स पीले पड़ गए...
लेकिन शिक्षक बनने का सपना आज भी नया है।
8 वर्षों में किसी ने अपनी जवानी इस भर्ती की तैयारी में लगा दी। किसी ने निजी नौकरी छोड़ दी। किसी ने परिवार की जिम्मेदारियों के बीच भी पढ़ाई नहीं छोड़ी।
लेकिन आज भी इंतज़ार खत्म नहीं हुआ।
जबकि—
📌 27,713 न्यायालय आदेशित पद
📌 51,112 शपथपत्र में घोषित पद
📌 8 वर्षों में 40,000+ शिक्षक सेवानिवृत्त
📌 PAB रिपोर्ट (2020–2025) में लगातार रिक्त पदों का उल्लेख
📌 समाचारों में प्राथमिक स्तर पर 1.42 लाख रिक्त पद
फिर भी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन नहीं आया।
माननीय मुख्यमंत्री जी, लाखों युवाओं के धैर्य की परीक्षा अब और मत लीजिए। नगरीय एवं ग्रामीण पदों को मिलाकर कम से कम 1 लाख प्राथमिक शिक्षक भर्ती का संयुक्त विज्ञापन जारी कर न्याय कीजिए।
#UP_एक_लाख_शिक्षक_भर्ती
@myogiadityanath@CMOfficeUP@UPGovt@thisissanjubjp@kpmaurya1@brajeshpathakup@basicshiksha_up@upesscprayagraj@PrashantK_IPS90
माननीय मुख्यमंत्री जी,
हम किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रहे, केवल अपना अधिकार मांग रहे हैं।
8 वर्षों से प्राथमिक शिक्षक भर्ती नहीं आई।
27,713 न्यायालय आदेशित पद, 51,112 शपथपत्र में घोषित पद, 40,000+ सेवानिवृत्त पद और PAB रिपोर्ट (2020–2025) में लगातार रिक्तियां—ये सब बड़ी भर्ती की आवश्यकता बताते हैं।
कृपया 1 लाख प्राथमिक शिक्षक भर्ती का संयुक्त विज्ञापन जारी करें।
#UP_एक_लाख_शिक्षक_भर्ती
@myogiadityanath@CMOfficeUP@UPGovt@thisissanjubjp@kpmaurya1@brajeshpathakup@basicshiksha_up@upesscprayagraj@PrashantK_IPS90
2018 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वयं स्वीकार्य रिक्त पद- 51112
पूर्व की भर्ती में बचे हुए रिक्त पद- 27713
2017 से लेकर 2026 तक कुल रिटायर पद लगभग- 40000
उत्तर प्रदेश सरकार इन सभी को जोड़कर संयुक्त 1 लाख पदों पर शिक्षक भर्ती देने का काम करें।
#UP_एक_लाख_शिक्षक_भर्ती