लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है। विपरीत परिस्थितियों में भी हमारे कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के आदर्शों और सिद्धांतों का झंडा मजबूती के साथ न सिर्फ थामे रखा, बल्कि बिना किसी व्यक्तिगत आकांक्षा के पार्टी के मूल्यों, विचारों और संघर्षों को बिहार के कोने-कोने तक पहुंचाने का कर्मठ प्रयास निरंतर किया है। ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
सन् 2013 में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय रामविलास पासवान जी ने जब मुझे केंद्रीय संसदीय बोर्ड की जिम्मेदारी देकर बिहार भेजा था , तब अशरफ अंसारी जी के पूजनीय पिताजी ने भभुआ में एक सफल कार्यक्रम कराकर मुझे राजनीतिक पहचान दिलाई थी। आज उन्हें विधान परिषद का प्रत्याशी बनाया जाना मेरे लिए सम्मान की बात है।
यह फैसला हर उस कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है जो निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा कर रहें है। यह निर्णय स्पष्ट संदेश देता है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में संगठन के प्रति समर्पण, संघर्ष और निष्ठा का सम्मान किया जाता है तथा जमीनी कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च स्थान दिया जाता है।
कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं और उनका सम्मान ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यही हमारी राजनीति है, यही हमारी प्रतिबद्धता है।
आज नई दिल्ली में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री @samrat4bjp जी द्वारा आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इस दौरान बिहार के सर्वांगीण विकास, आधारभूत संरचना, उद्योग, रोजगार एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बिहार को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने हेतु सामूहिक प्रयासों एवं जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। मौके पर बिहार के सभी वरीय अधिकारी मौजूद थे।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर NBT के नाम से कई फर्ज़ी पोस्ट वायरल की जा रही हैं, जिनके माध्यम से भ्रामक और गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की जा रही है।
कृपया सावधान रहें — ये सभी पोस्ट पूरी तरह फेक हैं। NBT के नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
किसी भी खबर की सत्यता और आधिकारिक जानकारी के लिए केवल NBT के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और प्लेटफॉर्म्स पर ही भरोसा करें।
लोकसभा चुनाव-2014 में #NDA को ऐतिहासिक और प्रचंड जीत हासिल हुई थी। लगभग एक दशक बाद NDA पूर्ण बहुमत के साथ पुनः सत्ता में आई थी। चुनाव से पूर्व गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री @narendramodi जी की कार्यशैली और दूरदर्शी सोच से प्रभावित होकर मैंने और मेरी पार्टी ने NDA में शामिल होने का निर्णय लिया था।
इस निर्णय में हमारे श्रद्धेय नेता रामविलास पासवान जी की दूरदर्शी सोच और राजनीतिक अनुभव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने निजी हित से ऊपर उठकर देशहित, विकास और जनकल्याण को सर्वोपरि रखते हुए सही समय पर सही राजनीतिक निर्णय लिया, जो आगे चलकर राष्ट्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ।
बीते तीनों लोकसभा चुनावों में मैं और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी NDA के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं और आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
हाजीपुर: LJP(R) के मुखिया और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दिया सादगी का संदेश. वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पीएम मोदी के आह्वान पर काफिला छोटा किया. Z श्रेणी की सुरक्षा के बावजूद सिर्फ एक गाड़ी से अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के दौरे पर निकले. चिराग के इस फैसले की लोग कर रहे सराहना.
#ChiragPaswan #Bihar #Politics #PrabhatKhabar @LJP4India@iChiragPaswan
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट ने कपास किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए ₹5,659.22 करोड़ के परिव्यय के साथ “कपास उत्पादकता मिशन” को मंजूरी दी है।
यह मिशन वर्ष 2030-31 तक कपास में आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करते हुए वैश्विक टेक्सटाइल बाजार में भारत की प्रतिस्पर्धा को मजबूत करेगा।
5F विज़न (Farm to Fibre to Factory to Fashion to Foreign) के अनुरूप यह पहल किसान से वस्त्र उद्योग तक विकास की मजबूत कड़ी बनेगी।
यह मिशन किसानों की आय और उत्पादन बढ़ाने के साथ टेक्सटाइल सेक्टर को नई गति देगा। साथ ही, SCO सहयोग से खाद्य सुरक्षा, सुरक्षित व्यापार और कृषि संरक्षण तंत्र को और मजबूती मिलेगी।
लगभग 32 लाख किसानों को लाभ पहुंचाने वाला यह निर्णय शोध, तकनीक और विस्तार के माध्यम से कपास क्षेत्र को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
किसान हितैषी इस निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार!
यह मांग कई दशकों से चली आ रही है। महिलाओं को आरक्षण प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में यह समझ से परे है कि महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने के प्रयास क्यों किए जा रहे हैं। कभी आरक्षण के भीतर आरक्षण को मुद्दा बनाया जाता है, तो कभी सीटों की संख्या को आधार बनाया जाता है। पहले सभी ने मिलकर इसे पारित करने का काम किया, लेकिन अब जब इसे लागू करने का समय आया है, तो विपक्ष इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब है।
एक ऐसा नया इतिहास, जो अतीत की संकल्पनाओं को साकार करेगा, जो भविष्य के संकल्पों को पूरा करेगा।
#NariShaktiVandan
सुरों की दुनिया को अपनी अनमोल आवाज़ से सजाने वाली महान कलाकार, सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले जी का जाना एक युग की समाप्ति है। उनके गीतों ने पीढ़ियों के दिलों को छुआ है और संगीत को एक नई ऊंचाई दी है।
उनकी अमिट विरासत हमेशा हमारे दिलों में गूंजती रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।
विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
बिहार के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
आपका यह नया दायित्व केवल एक संवैधानिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि बिहार की आकांक्षाओं और देशहित के व्यापक संकल्प को संसद के उच्च सदन में सशक्त स्वर देने का महत्वपूर्ण अवसर है। आपके दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता और जनकल्याण हेतु अटूट समर्पण ने बिहार को नई दिशा और नई पहचान प्रदान की है।
निश्चित ही राज्यसभा में आपकी सक्रिय उपस्थिति राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को और गति देगी तथा विकास और समावेशी सोच को नई मजबूती प्रदान करेगी। 🇮🇳
.@IndianExpress के सर्वे के अनुसार देश के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों में 41वें स्थान पर स्थान प्राप्त करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह हम सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह सम्मान उनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और देश के विकास के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में जनसेवा, सामाजिक न्याय और विकास का यह सिलसिला निरंतर आगे बढ़ता रहेगा तथा राष्ट्र निर्माण में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। 🇮🇳✨
बिहार दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली में BITO द्वारा आयोजित “समृद्ध बिहार कॉन्क्लेव” में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुआ।
बिहार की समृद्ध विरासत, अपार संभावनाओं और विकास के नए आयामों पर सार्थक चर्चा हुई। राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह पहल निश्चित रूप से प्रेरणादायी है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को सार्वजनिक जीवन में 8,931 दिन पूर्ण कर भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले शासन प्रमुख बनने पर हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।
यह केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि 145 करोड़ भारतीयों के अटूट विश्वास, समर्पण और “राष्ट्र प्रथम” की भावना का सशक्त प्रतीक है।
आपके यशस्वी नेतृत्व में “अंत्योदय से राष्ट्रोदय” की संकल्पना साकार हो रही है और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मार्ग पर चलते हुए भारत विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
आज बिहार दिवस के अवसर पर BITO द्वारा आयोजित समृद्ध बिहार कॉन्क्लेव में, Paytm के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) श्री अभय शर्मा जी ने Paytm के CSR के तहत स्किल सेंटर खोलने, डिजिटल पेमेंट के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बिहार में स्थानीय रोजगार सृजन को लेकर BITO के साथ सहमति पत्र (LOI) पर हस्ताक्षर किए।
जन कल्याण मोर्चा द्वारा पिछले कई दशकों से स्वास्थ्य, शिक्षा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं। डॉ. अशोक चौधरी जी एवं उनकी पूरी टीम को इस सराहनीय पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज “Ek Shaam Desh Ke Naam” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
पटना: चिराग पासवान को सीएम बनाने वाले पोस्टर पर लोजपा (रा) के प्रवक्ता निशांत मिश्रा ने कहा कि यह पोस्टर पार्टी कार्यकर्ता ने लगाया है और हम उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं. हम NDA में हैं, अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा.
#ChiragPaswan#BiharPolitics #NDA #prabhatkhabar