@vikasvaibhavips संकल्पित हुआ हजारों लोग
बिहार 2047 तक समृद्ध करने में
बापू सभागार साक्षी बना
बिहार बदलने में
आइए मिलकर प्रेरित करे बिहार
#LetsInspireBihar
"त्यागिना किं दरिद्रेण किं कुलीनेन पापिना ।
तुष्टेन किं कदर्येण किं बुधेन दुरात्मना ॥"
अर्थात - "यदि कोई त्यागी नहीं है तो उसका धन व्यर्थ है; यदि कुलीन होकर भी पापी है तो उसका कुल व्यर्थ है; यदि संतुष्ट होकर भी कंजूस है तो उसका संतोष व्यर्थ है; और यदि विद्वान होकर भी दुरात्मा है तो उसकी विद्वता व्यर्थ है ।"
#TuesdayThoughts
2 महीने से खोया मेरा Samsung F15 आज मुझे वापस मिल गया है। एक दिव्यांग नागरिक के तौर पर मैं गया पुलिस, तकनीकी सेल और IG विकास वैभव सर का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। आपके इस कार्य से पुलिस पर हमारा विश्वास और मजबूत हुआ है। @GAYAPOLICEBIHAR@bihar_police@vikasvaibhavips
आज अपने अरवल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरा डिह (उसरी) में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ, देवी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह सह श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति एवं महाभंडारा के पावन अवसर पर सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर पूज्य संत भागवत भास्कर श्री स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
इस पुण्य आयोजन के सफल समापन हेतु यज्ञ समिति खैरा डिह (उसरी) एवं समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
@BJP4Bihar
#BJP4Bihar #BJP4Arwal #ManojSharma #ManojSharmaArwal #ArwalVidhansabha #Arwal #Arwal214
"विद्याविनीतो राजा हि प्रजानां विनये रतः ।
अनन्यचित्तः सततं योगक्षेमं विधास्यति ॥"
अर्थात - "विद्या और विनय से युक्त राजा प्रजा को भी सदाचार में स्थापित करता है तथा निरंतर उनके योगक्षेम (कल्याण और सुरक्षा) का ध्यान रखता है ।"
#MondayThoughts
#ColumnSeries
‘Beyond the Perils of Betrayal’
January 2023 in The Literary Mirror
Link to full article-
https://t.co/VerWKL5VD9
Thankyou Nitish Raj , Editor-in-Chief and the Editorial team!
भेलवार हत्याकांड: केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी द्वारा प्रशासनिक उदासीनता पर कड़ी कार्रवाई और IG विकास वैभव सर की ईमानदारी की सराहना व्यवस्था में विश्वास जगाती है। हम न्याय के साथ हैं।
#VikashVaibhav#LetsInspireBihar#Integrity#BiharPolice
#नवादा के हिसुआ प्रखंड के बजरा ग्राम में #गार्गी_पाठशाला के नए केंद्र के शुभारंभ के साथ #LetsInspireBihar के अंतर्गत बिहार के 20 जिलों में 39 निःशुल्क शिक्षा केंद्र स्थापित हो गए हैं जिनमें 3000 से अधिक आर्थिक रूप से वंचित विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं । नवादा के वारिसलीगंज प्रखंड के बेलदरिया ग्राम में पूर्व से संचालित गार्गी पाठशाला केंद्र के साथ इस द्वितीय पाठशाला केंद्र, जिसका नियमित संचालन शिक्षिका निशा जी एवं शिक्षक बृजेश जी के नेतृत्व में किया जाएगा, के शुभारंभ के साथ क्षेत्र के ग्रामीणों, अभिभावकों एवं बच्चों में अत्यंत उत्साह का वातावरण है ।
उद्घाटन कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया दिवाकर जी, लेट्स इंस्पायर बिहार नवादा अध्याय के मुख्य जिला समन्वयक विश्वजीत कुमार जी, पटना अध्याय के समन्वयक अमित आनंद जी, हिसुआ विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत सिंह जी सहित अनेक गणमान्य सम्मिलित हुए । इस अवसर पर गार्गी पाठशाला की समन्वयक निशा जी ने उपस्थित सभी को वैदिक काल की महान विदुषी गार्गी वाचक्नवी के जीवन एवं उनके शैक्षणिक योगदान के बारे में विस्तार से बताया । उन्होंने कहा कि गार्गी पाठशाला का उद्देश्य केवल बच्चों को शिक्षा देना नहीं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, संस्कार और सामाजिक चेतना का विकास करना भी है । साथ ही उन्होंने लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान की विभिन्न गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी भी दी ।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया । साथ ही उपस्थित प्रबुद्धजनों के मध्य ऑफलाइन सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें कई व्यक्तियों ने अभियान से जुड़कर शिक्षा एवं सामाजिक विकास के कार्यों में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया ।
भारत एक ऐसा देश है जहां प्यार ऑनलाइन दिखावा हो गया है
जैसे mother's Day, Father's day पर बहुत फोटो मिलता है देखने को
लेकिन समझ में ये नहीं आता है कि वृद्धा आश्रम में आखिर किसके मां बाप है
ये दुनिया दिखाता है कुछ और करता है कुछ और
😁
तन मन कर्म से वही रहना चाहिए जो वो है
समाहरणालय, नवादा
(जन-सम्पर्क शाखा)
*प्रेस विज्ञप्ति*
संख्या :- 498
दिनांक :- 21.06.2026
*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हुआ योगासन कार्यक्रम*
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना तथा माननीय उच्च न्यायालय, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री आशुतोष कुमार झा के निर्देश पर अरविन्द कुमार, अवर न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून, 2026 को व्यवहार न्यायालय, नवादा में प्रातःकाल योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन नवादा न्यायमंडल के न्यायिक पदाधिकारियों, व्यवहार न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन योग गुरु के संरक्षण में किया गया। योग गुरुओं द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि योग के माध्यम से मन एवं शरीर को निरोग एवं स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि मानव शरीर पंचतत्वों से मिलकर बना है तथा मनुष्य प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर योग के माध्यम से अपने शरीर को आकाश जैसा विशाल, वायु जैसा तेज एवं जल जैसा शीतल बना सकता है।
योग गुरु ने यह भी बताया कि योग को अपनाने वाला स्वस्थ व्यक्ति ही सुंदर एवं सुखी जीवन व्यतीत कर सकता है। योग गुरुओं द्वारा बताए गए विभिन्न योगासनों का अभ्यास उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों, कर्मचारीगण, पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीशगण, न्यायिक पदाधिकारीगण, योग गुरु तथा कर्मचारीगण क्रमशः सुशील कुमार, कुणाल कुमार, मो० अली शब्बीर हसनैन, अभिजीत कुमार एवं अनित कुमार सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा एवं व्यवहार न्यायालय, नवादा के तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारीगण, डिफेंस/पैनल अधिवक्ता तथा पारा विधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
@IPRDBihar@ravidinkar
#गया जी सेवा भारती की वार्षिक योजना बैठक में संगठन के सभी सदस्यों के द्वारा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित किए जा रहे निःस्वार्थ योगदान की सराहना करते हुए मैंने #LetsInspireBihar के संदेशों को साझा किया और वेदांत के संदेशों के साथ बिहार की प्राचीन दृष्टि को समझाने का प्रयास किया । 2047 तक विकसित भारत में विकसित बिहार के निर्माण के निमित्त जाति-संप्रदाय, लिंगभेद और विचारधारात्मक मतभेदों से उपर उठकर शिक्षा और उद्यमिता की क्रांति लाने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए मैंने सभी से अपने-अपने हिस्से के बिहार में अधिकाधिक व्यक्तियों तक पूर्वजों की महान दृष्टि को पहुंचाने का आह्वान किया । यात्रा गतिमान है !
रोहतास में गूँजी 'लेट्स इंस्पायर बिहार' की गूँज!
बिहार के विकास और विजन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए रोहतास में बिहार प्रेमियों के साथ एक सार्थक चर्चा हुई।
हम सब मिलकर बिहार के पुनर्निर्माण का संकल्प लेते हैं। आइए, इस मुहिम को घर-घर पहुँचाएं! 🇮🇳
#LetsInspireBihar#Rohtas#Bihar #बिहार #विकास