अत्यंत हर्ष के साथ अवगत कराया जाता है कि दिनांक 13 अगस्त 2026 को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद की राजभाषा पत्रिका ‘मुकुल’ के चतुर्थ अंक एवं विशेषांक का गरिमामयी विमोचन आदरणीय सचिव (सी.पी.वी. एवं ओ.आई.ए.) महोदया श्रीमती श्रीप्रिया रंगनाथन जी द्वारा संयुक्त सचिव (पी.एस.पी.) एवं मुख्य पासपोर्ट अधिकारी महोदय श्री बी. एस. मुबारक जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर माननीय सचिव महोदया ने राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यालय में राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस वर्ष एक अभिनव पहल के रूप में “पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर” विषय पर आधारित विशेषांक प्रकाशित किया गया है, जिसमें क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जनपदों की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, ऐतिहासिक विरासत, कला एवं लोक-संस्कृति को प्रस्तुत किया गया है।
The fourth edition and special edition of the Rajbhasha magazine ‘Mukul’of Regional Passport Office, Ghaziabad were formally released on 13 August 2026 by Hon’ble Secretary (CPV & OIA), Smt. Sripriya Ranganathan, in the gracious presence of Hon’ble Joint Secretary (PSP) & Chief Passport Officer, Shri B. S. Mubarak. On the occasion, the Hon’ble Secretary appreciated the efforts of the office towards the promotion and effective implementation of Rajbhasha Hindi.
As a special initiative this year, a special edition on the theme “Cultural and Historical Heritage of Western Uttar Pradesh” has also been published. The special edition highlights the rich cultural traditions, historical heritage, art and folk cultureof various districts under the jurisdiction of Regional Passport Office, Ghaziabad, thereby showcasing the diverse cultural heritage of the region.
@ranganathan_sr@mubarakbs@arjundeore
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यालय परिसर में महिला आवेदकों एवं कार्मिकों की सुविधा हेतु “शिशु देखभाल कक्ष” (Baby Care Room) का उद्घाटन मुख्य आयकर आयुक्त महोदया, गाजियाबाद, डॉ. रेनूका जैन गुप्ता, भारतीय राजस्व सेवा के कर-कमलों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदया द्वारा महिला कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया तथा उन्हें आगे भी समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर महिला कर्मियों ने भी अपने कार्य अनुभव साझा किए।
#InternationalWomensDay2026
#PassportSevaJanSeva
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद द्वारा दिनांक 28 से 30 जनवरी 2026 तक भारतीय वायु सेना स्टेशन हिण्डन में एक विशेष पासपोर्ट मोबाइल वैन कैम्प का आयोजन किया गया।
इस कैम्प का शुभारम्भ दिनांक 28 जनवरी 2026 को एयर कमोडोर श्री राजीव डोभाल वा मे, एयर ऑफिसर कमांडिंग एवं श्री अनुज स्वरूप (भारतीय विदेश सेवा), क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी गाजियाबाद द्वारा किया गया।
इस विशेष कैम्प के माध्यम से भारतीय वायु सेना स्टेशन हिण्डन के कार्मिकों एवं उनके परिजनों को पासपोर्ट सम्बंधी सेवाएं सुलभ रूप से उनके द्वार पर प्रदान की गयीं। (1/2)
#पासपोर्ट_आपके_द्वार
#पासपोर्ट_सेवा_जन_सेवा
Warm wishes from #TeamMEA on the 77th Republic Day of India 🇮🇳
United in purpose, steadfast in resolve, we move forward to take our nation to even greater heights.
"हिंदी है हम सबकी बोली, हिंदी है पहचान,
हिंदी से ही जुड़ा हुआ, भारत का अभिमान।"✨
🎊अत्यंत हर्ष के साथ अवगत कराना है कि विश्व हिंदी दिवस–2026 के विशेष अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद की राजभाषा पत्रिका “मुकुल” को उत्कृष्ट हिंदी गृह पत्रिका का प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।🥇
यह पुरस्कार दिनांक 09 जनवरी 2026 को आयोजित समारोह में माननीय विदेश राज्य मंत्री महोदय श्री कीर्तवर्धन सिंह जी (अध्यक्ष) द्वारा महामहिम श्री अलेम त्सेहाय वोल्डेमारियम, माननीय राजदूत, इरीट्रिया, डॉ. नीना मल्होत्रा, सचिव (दक्षिण), विदेश मंत्रालय एवं सुश्री अंजु रंजन, संयुक्त सचिव (आर.बी.बी.), विदेश मंत्रालय की गरिमामयी उपस्थिति में श्री अनुज स्वरुप, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, गाजियाबाद को प्रदान किया गया।
यह उपलब्धि कार्यालय में राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन तथा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है। इस उपलब्धि में योगदान देने वाले क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद के समस्त कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#विश्वहिंदीदिवस2026
#हिंदीगौरव
#मुकुल
#पासपोर्टसेवाजनसेवा
"स्वच्छता ही सेवा – 2025" अभियान के तहत 25 सितम्बर 2025 को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद में सफाई-मित्रों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही, कार्यालय परिसर में पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया।
#स्वच्छता_ही_सेवा
#पासपोर्ट_सेवा_जन_सेवा
इस विशेष आयोजन पर कार्यालय के सफाई मित्रों एवं सुरक्षा कर्मियों को विशेष रूप से इस नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य एवं बीमा सम्बंधी योजनाओं से भी अवगत कराया गया, जिससे वे इन महत्वपूर्ण योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। (2/2)
विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में स्वच्छता पखवाड़ा – 2025 के अंतर्गत दिनांक 24 सितम्बर, 2025 को यशोदा हॉस्पिटल, गाजियाबाद @yashodahealth@yashodacares के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर यशोदा हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव साझा किए गए। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य परीक्षण हेतु उपयोगी सिद्ध हुआ, बल्कि स्वच्छता एवं जनकल्याण के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रबल करता है। (1/2)
#स्वच्छता_ही_सेवा_2025
#पासपोर्ट_सेवा_जन_सेवा
विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में स्वच्छता पखवाड़े का विधिवत आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज, दिनांक 19 सितम्बर 2025 को "स्वच्छता शपथ" के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी महोदय एवं कार्यालय के कार्मिकों द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गई तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रण लिया गया। सभी ने अपने आसपास स्वच्छता को महत्व देने एवं इस दिशा में निरंतर योगदान देने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
#SwachchataHiSeva
#PassportSevaJanSeva
@SwachhBharatGov@swachhbharat@MoHUA_India@MoJSDDWS@PMOIndia
विजेता प्रतिभागियों को दिनाँक 30.09.2025 को कार्यालय में पुरस्कृत किया गया एवं सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। (2/3)
#SwachhataHiSeva2025#SHS2025#Swachhotsav#SwachhBharat
स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत दिनाँक 29 सितंबर 2025 को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाज़ियाबाद में बाल चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हें बाल कलाकारों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को विविध चित्रों के जरिए अभिव्यक्त किया।
बच्चों के उत्साह, सृजनात्मक सोच और सकारात्मक संदेशों ने प्रतियोगिता को और भी प्रेरणादायी बना दिया। (1/3)
#SwachhataHiSeva2025
#SHS2025
#Swachhotsav
#SwachhBharat
@Vani_Prakashan@RajkamalBooks मूनलिपि @moon_lipi के कलाकारों ने हिन्दी पोस्टर व कैलीग्राफी की उत्कृष्ट प्रस्तुति के माध्यम से कार्यक्रम की गरिमा और आकर्षण में उल्लेखनीय वृद्धि की। (3/3)
राजभाषा हिन्दी के व्यापक प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाज़ियाबाद द्वारा एक विशेष पहल की गई।
हिन्दी पखवाड़ा–2025 के अवसर पर कार्यालय से जारी किए गए पासपोर्ट के साथ @moon_lipi द्वारा डिज़ाइन किए गए विशेष बुकमार्क संलग्न किए गए।
इन बुकमार्क्स पर हिन्दी भाषा की सुप्रसिद्ध पंक्तियों को कैलीग्राफी शैली में सजाया गया है। इस अभिनव प्रयास का उद्देश्य पासपोर्ट धारकों के बीच हिन्दी भाषा की सुंदरता और महत्त्व को जन-जन तक पहुँचाना तथा हिन्दी के प्रति गौरव और अपनत्व की भावना को और सशक्त बनाना है।
#हिन्दी_हैं_हम
#पासपोर्ट_सेवा_जन_सेवा