🚨 परीक्षा देने जाएँ या कर्ज लेकर सफर करें? UPSSSC जवाब दो!
PET अभ्यर्थियों को दूर-दराज परीक्षा केंद्र देकर आखिर किस समस्या का समाधान हो रहा है? 😡
💸 महँगा किराया, लंबा सफर, रहने-खाने का खर्च… गरीब अभ्यर्थियों पर इतना आर्थिक बोझ क्यों?
📢 @UpssscOfficial1 तत्काल संज्ञान ले!
✅ गृह जनपद या नजदीकी जिले में परीक्षा केंद्र दिए जाएँ।
✅ परीक्षा केंद्र आवंटन में पारदर्शिता हो।
✅ अभ्यर्थियों की दूरी और आर्थिक स्थिति का ध्यान रखा जाए।
योग्यता की परीक्षा होनी चाहिए, जेब की नहीं!
👇 आपका PET सेंटर किस जिले में पड़ा है? घर से कितनी दूर है? कमेंट में बताइए।
#UPSSSC #UPSSSC_PET_EXAM_CENTRE_REFORM #PET2026
@CMOfficeUP
#आभार 💐
श्री चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ जी @BhimArmyChief
राष्ट्रीय अध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं नगीना लोकसभा सांसद
ईको गार्डन, लखनऊ में पंचायत सहायकों के धरना-प्रदर्शन में पहुंचकर हमारी मांगों का मजबूती से समर्थन करने और पंचायत सहायकों की आवाज़ के साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद। 🙏
आपका योगदान सर्वोपरि रहा है उत्तर प्रदेश के 57000 पंचायत सहायक हमेशा आपके आभारी रहेंगे।
#पंचायत_सहायक_संघर्ष
#ChandrashekharAzad #AzadSamajParty
#आभार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी @yadavakhilesh , पंचायत सहायकों के मुद्दे को सार्वजनिक रूप से उठाने और हमारी मांगों पर आवाज़ रखने के लिए धन्यवाद। 🙏
इको गार्डन, लखनऊ में 7 से 15 सितम्बर तक चले पंचायत सहायकों के धरना-प्रदर्शन के दौरान हमारी मांगों को सार्वजनिक विमर्श में स्थान मिला इसके लिए पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश की ओर से आभार।
#PanchayatSahayak #पंचायत_सहायक_संघर्ष #AkhileshYadav
#आभार 💐
श्री संजय सिंह जी @SanjayAzadSln
प्रदेश प्रभारी, आम आदमी पार्टी एवं राज्यसभा सांसद
ईको गार्डन, लखनऊ में पंचायत सहायकों के धरना-प्रदर्शन में पहुंचकर ₹6,000 से ₹30,000 मानदेय की मांग उठाने तथा पंचायत सहायकों की आवाज़ संसद में उठाने की बात रखने के लिए धन्यवाद। 🙏
#पंचायत_सहायक_संघर्ष
#PanchayatSahayak #SanjaySingh
सिर्फ बहाना है @oprajbhar जी, ताकि पंचायत सहायकों को ₹9,000 में ही रोककर रखा जा सके।
ब्लॉक-जिला के अधिकारी सिर्फ कॉल करते हैं, जमीनी स्तर पर 29 विभागों का काम पंचायत सहायक करते हैं।
फिर भी न्यूनतम कुशल मजदूरी का हक क्यों नहीं?
@myogiadityanath@BJP4UP@uppanchayatiraj
उत्तर प्रदेश सरकार पंचायत सहायकों को संवर्ग बनाकर स्थाई करे। @UPGovt
राजस्थान सरकार पंचायत शिक्षकों और विद्यालय सहायकों का नियमितीकरण कर नीति लागू करे। @RajCMO
झारखंड सरकार पंचायत सहायकों को नियमित कर सम्मानजनक वेतन प्रदान करे। @JharkhandCMO
देश के अलग अलग राज्यों में ग्राम स्तर ग्रासरूट योद्धाओं का जीवन संवारना इन राज्यों की सरकार का प्रथम उद्देश्य होना चाहिए आपको नीति निर्देशक तत्व इसीलिए प्रदान किए गए थे। कि आप अपनी स्वयं की इच्छा से ऐसे कर्मियों को समान कार्य समान वेतन दे सके उनकी सेवा स्थाई कर सके।
@PMOIndia@mopr_goi@spsinghbaghelpr@rashtrapatibhvn
केंद्रीय सरकार और शासन को इन बिंदुओं पर विचार करते हुए राज्य सरकार को निर्देशित ,मार्गदर्शन करना चाहिए।
गांव बढ़ेगा तभी देश बढ़ेगा
तभी बनेगा विकसित भारत..!
#पंचायत_सहायक_संघर्ष
यूपी पंचायती राज विभाग द्वारा पहली बार ‘मुख्यमंत्री विशेष पंचायत पुरस्कार’ योजना की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत प्रदेश की 10ग्राम पंचायतों को चयनित कर ₹50 लाख की भव्य पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
#SpecialCMAward#UPPanchayatiraj@oprajbhar@CMOfficeUP@mopr_goi
#पंचायत_सहायक_संघर्ष
माननीय मुख्यमंत्री जी, हमारी आवाज़ सुनिए… 🙏
@myogiadityanath
हम पंचायत सहायक हैं…
गांव के उन्हीं युवाओं में से हैं जिन्होंने पढ़ाई करके अपने गांव की सेवा करने का सपना देखा था।
आज हम सुबह पंचायत भवन खोलते हैं, ग्रामीणों के काम करते हैं, ऑनलाइन सेवाएं देते हैं, सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाते हैं और दिनभर अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं।
लेकिन महीने के अंत में जब ₹9,000 का मानदेय मिलता है, तो मन में एक ही सवाल उठता है—
क्या हमारे श्रम, हमारी मेहनत और हमारी जिम्मेदारियों की कीमत सिर्फ ₹9,000 है?
महंगाई लगातार बढ़ रही है।
घर की जरूरतें बढ़ रही हैं।
परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं।
लेकिन पंचायत सहायकों का मानदेय वर्षों से हमारी मेहनत के अनुरूप नहीं बढ़ा।
हम कोई बड़ी मांग नहीं कर रहे…
हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि हमारे काम का सम्मानजनक मूल्य मिले।
🙏 सरकार से विनम्र निवेदन है कि पंचायत सहायकों का मानदेय कम से कम कुशल श्रेणी की न्यूनतम मजदूरी के अनुरूप किया जाए और हमारे भविष्य को सुरक्षित करने के लिए स्थायीकरण की दिशा में ठोस निर्णय लिया जाए।
₹9,000 सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है…
इसके पीछे हजारों परिवारों की उम्मीदें, बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और हमारे भविष्य के सपने जुड़े हैं।
हम लड़ना नहीं चाहते,
हम सरकार के साथ मिलकर गांवों की सेवा करना चाहते हैं।
पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश
की मुख्य मांगें..!
@CMOfficeUP#उत्तर#प्रदेश सरकार को अब हमारी महत्ता समझनी होगी।
1. अनुबंध व्यवस्था समाप्त कर पंचायत सहायकों का पृथक राज्य सेवा संवर्ग बनाया जाए तथा वर्तमान में कार्यरत पंचायत सहायकों का नियमानुसार समायोजन किया जाए।
2. राज्य सेवा संवर्ग बनने तक पंचायत सहायकों का न्यूनतम ₹18,000 मासिक मानदेय किया जाए तथा इसका नियमित DBT भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
3. पंचायत सहायक राज्य सेवा संवर्ग की सेवा नियमावली बनाकर वेतनमान, पदोन्नति, स्थानांतरण, अवकाश, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य सेवा लाभ निर्धारित किए जाएं।
4. वर्तमान पंचायत सहायकों की सेवा अवधि एवं अनुभव को प्रस्तावित राज्य सेवा संवर्ग में समायोजन के समय मान्यता दी जाए।
पंचायत सहायक यूनियन जिंदाबाद.!
#युवा #शक्ति
#पंचायत_सहायक_संघर्ष
सुबह से पंचायत भवन, ऑनलाइन काम, प्रमाण-पत्र, योजनाओं और ग्रामीणों की समस्याओं के बीच लगातार काम करने वाले पंचायत सहायकों को सिर्फ ₹6000!
यह मानदेय नहीं, मेहनत का अपमान है।
#पंचायत_सहायक_संघर्ष@CMOfficeUP@uppanchayatiraj
6000 में दम नहीं 30000 से कम नहीं
@myogiadityanath जी कृपया हम पंचायत सहायक का शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन लखनऊ इको गार्डन में हो रहा है । हम लोग अल्प मानदेय 6000 में कैसे घर चलाएंगे ।
#पंचायत_सहायक_संघर्ष
"केशव मौर्या के डेलिगेशन ने हमारी बेइज्जती की, मांगे नहीं मानी"....युवा शख्स ने कहा
◆ देखिये माहौल क्या है राजीव रंजन के साथ
#MKH | #MaholKyaHai | @rajeevranjanMKH