राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री, लौह पुरुष और 'भारत रत्न' सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती "राष्ट्रीय एकता दिवस" पर उन्हें सादर नमन!
#SardarPatel150#RashtriyaEktaDiwas
Today is Teachers'Day in India because it marks the birthday of Dr.Sarvepalli Radhakrishnan, a renowned philosopher and the former President of India Dr.Radhakrishnan suggested that the day be observed as
Teachers'Day instead to honour all teachers for their vital role in society
अंतरिक्ष कितना विशाल है, इसकी एक छोटी-सी झलक आइए समझते हैं।
NASA ने आज से 48 साल पहले बहुत ही छोटे जुड़वा स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजे थे,
Voyager-1 और Voyager-2।
इनका मिशन था हमारे सौर मंडल के बृहस्पति (Jupiter) और शनि (Saturn) ग्रहों का अध्ययन करना और वहां से वैज्ञानिक जानकारी इकट्ठा करना।
ये मिशन सिर्फ 5 साल के लिए तय किया गया था।
लेकिन ये दोनों स्पेसक्राफ्ट मिशन पूरा करने के बाद भी लगातार काम कर रहे हैं, और अब तक हमारे सौर मंडल को पार करते हुए अंतरिक्ष की गहराइयों में आगे बढ़ते जा रहे हैं।
आज Voyager-1 को लॉन्च हुए 48 साल हो चुके हैं।
अब सोचिए , इतने वर्षों की यात्रा में इस स्पेसक्राफ्ट ने कितनी दूरी तय की है?
जवाब है -एक प्रकाश-दिन से भी कम।
एक प्रकाश-दिन मतलब वो दूरी, जो सूर्य की रोशनी 24 घंटे में तय करती है -लगभग 25.9 अरब किलोमीटर।
और आम तौर पर अंतरिक्ष की दूरी प्रकाश-वर्ष में मापी जाती है।
Voyager-1 अभी भी लगातार आगे बढ़ रहा है -
लगभग 61,000 किमी/घंटे की रफ्तार से। यानि हर साल करीब 52.3 करोड़ किमी दूरी तय कर रहा है।
Voyager-1 ने 48 साल में एक प्रकाश-दिन से भी कम दूरी तय की है, जबकि निकटतम तारा (Proxima Centauri) हमसे 4.24 प्रकाश-वर्ष दूर है।
अब आप इससे अंदाज़ा लगा सकते हैं -अंतरिक्ष कितना विशाल है