पूरा भाजपा मंत्रिमंडल नया साल मनाने में व्यस्त रहा,दूसरी ओर प्रदेश के कोने कोने से नियुक्ति की मांग को लेकर डी.एड/ डी.एल.एड. के मेरे भाई बहन कड़कड़ाती ठंड में न्याय की लड़ाई लड़ रहे है।
कल रात्रि मैने डी.एड/ डी.एल.एड.के प्यारे भाई बहनों के बीच गुजारी,उनकी समस्याएं सुनी,
@vishnudsai ॥ जय मां दंतेश्वरी ॥
आदरणीय मुख्यमंत्री जी
आशा करता हूं मां दन्तेश्वरी के पावन धरा से हम डीएड अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर आयें।
॥ जय मां दंतेश्वरी ॥
#डीएड_को_नियुक्ति_दो
छत्तीसगढ़ राज्य के 4 लाख 50 हजार सरकारी कर्मचारी आज 29 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक ( 3 दिन ) सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे।
इस हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित होगा. केंद्र के समान डीए, एरियर्स, पिंगुआ कमिटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और मोदी की गारंटी को पूरा करने समेत 11 सूत्रीय मांग है.
सरकारी कर्मचारियों की ये हैं प्रमुख मांगे-
1. मोदी की गारंटी अनुसार, प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) दिया जाए।
2. वर्ष 2019 से लंबित DA एरियर्स की राशि कर्मचारियों के GPF खाते में समायोजित की जाए।
3. राज्य के शिक्षकों, लिपिकों, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए।
4. राज्य में चार स्तरीय पदोन्नत समयमान वेतनमान क्रमशः 8, 16, 24, 32 वर्ष में दिया जाए।
5. सहायक शिक्षकों और सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को भी त्रिस्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए. इसके अलावा नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन और समयबद्ध पदोन्नति दी जाए।
6. प्रदेश में अन्य भाजपा शासित राज्यों की भांति कैशलेस सुविधा लागू की जाए।
7. राज्य में अनुकंपा नियुक्ति निःशर्त लागू करने के लिए स्थायी आदेश जारी किया जाए. वर्तमान में 10 प्रतिशत सीलिंग समाप्त करते हुए सीधी भर्ती के समस्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।
8. मध्य प्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस किया जाए।
9. प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए समस्त सेवा लाभ दिया जाए. वहीं राज्य के पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाए।
10. राज्य के विभिन्न विभागों में सेटअप पुनरीक्षित नहीं होने के कारण अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी को देखते हुए सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष की जाए।
11. प्रदेश में कार्यरत कार्यभारित, अनियमित, दैनिक वेतनभोगी, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करते हुए नियमित पदस्थापना में नियुक्त किया जाए।
@Devendra_1925 डी एड अभ्यर्थियों को उनका हक मिलना चाहिए, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार कोर्ट के आदेश का अवहेलना कर रही..डी अभ्यर्थी आमरण अनशन करने पर मजबूर है,क्या छ.ग.सरकार भारतीय संविधान से बड़ी हो गई है 😠
सहायक शिक्षक के रिक्त 2300 पदों पर 1:3 मे 6वी सूची जारी करो l जिनको शिक्षक बन जाना था वो आज इतनी ठंडी मे तुता धरना स्थल (नवा रायपुर) मे पिछले 5 दिनों से भूख हड़ताल मे बैठे है.
शिक्षा मंत्री जी अब तो अपने मंत्री होने का फर्ज निभाइए🙏
#cgteacher#cgsahayaksikshik