I am a open mind lady with deep thoughts nd innovated mind 🕊 .A teacher 📖 also 💅 a housewife but queen of house 👸 Attitude is required in life👩 moddy 💯%
अपरिग्रह का भाव
सर्वोत्तम जीवन-शैली है
विलासिता ने व्यर्थ में
सुख-शांति ले ली है
अति देखकर हर ओर
मुझे क्षोभ होता है
मैं संतोषी-जीव
मुझे फिर क्रोध होता है
कम हो तो हृदय को
शिकायत नहीं है
आवश्यकता से अधिक
की मुझे चाहत नहीं है...
#काव्याक्षरा🖊️
क्यों समीकरण को ढूँढते
यह जीवन तो एक दुविधा है
प्रायोजित इस जीवन में
मनचाही नहीं ये सुविधा है
तुम जाल हो विकट संबंधों का
व्यक्तित्व हमारा अभिधा है
यह जीवन का मध्यांतर है
पावन-हृदय है, श्रद्धा है...🪷
#काव्याक्षरा🖊️