कांग्रेस ने:
1.ओबीसी के लिए संविधान में Art 340 जोड़ा
2.पहला पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया
3.मंडल कमीशन को एक्सटेंशन दिया
4.ओबीसी को पहली नौकरी कांग्रेस सरकार में मिली
5.ओबीसी को शिक्षा में आरक्षण दिया।
मणिपुर सालों से जल रहा है, और आज फिर नफ़रत और हिंसा की आग में 20 घर राख हो गए।
दो सरकारों और राष्ट्रपति शासन के बावजूद संघर्ष गहराता ही जा रहा है। हज़ारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, अनगिनत परिवार उजड़ गए हैं - मणिपुर जिस असहनीय पीड़ा से गुज़र रहा है, उसकी कल्पना भी मुश्किल है।
यह मोदी सरकार की उस विभाजनकारी विचारधारा का नतीजा है, जो लोगों को धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र और पहचान के नाम पर बाँटती है।
आज मणिपुर ही नहीं, पूरा देश प्रधानमंत्री से संवेदना के दो शब्द की भी उम्मीद छोड़ चुका है, कार्रवाई की बात तो दूर गई।
मणिपुर बेहतर का हक़दार है - और इसके लिए भारत जोड़ना ही एकमात्र रास्ता है।
यूपीए सरकार ने वर्ष 2005 में मनरेगा कानून लागू कर ग्रामीण भारत में रोजगार को कानूनी अधिकार देने का ऐतिहासिक कार्य किया। इस योजना ने करोड़ों गरीब परिवारों को सम्मानजनक आजीविका, आर्थिक सुरक्षा और कठिन समय में संबल प्रदान किया तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने "श्रमिक न्याय" अभियान के तहत देश के सभी श्रमिकों, जिनमें मनरेगा श्रमिक भी शामिल हैं, के लिए ₹400 प्रतिदिन के राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन का संकल्प लिया था।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भाजपा सरकार श्रमिकों के लिए अधिकांश राज्यों में लगभग ₹300 प्रतिदिन की मजदूरी निर्धारित कर उनके श्रम का उचित सम्मान करने में विफल रही है। जबकि भाजपा सरकार द्वारा गठित डॉ. अनुप सत्पथी समिति वर्ष 2019 में ही ₹375 प्रतिदिन के राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन की सिफारिश कर चुकी थी।
मनरेगा की मूल भावना ग्रामीण भारत को सम्मानजनक रोजगार और आर्थिक सुरक्षा देना है, न कि श्रमिकों को महंगाई के दौर में अपर्याप्त मजदूरी पर छोड़ देना। श्रमिकों का सम्मान तभी होगा, जब उन्हें उनके श्रम के अनुरूप न्यायपूर्ण पारिश्रमिक मिलेगा।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण बन गया है।
लगभग ₹12,000 करोड़ की लागत से बना यह एक्सप्रेसवे उद्घाटन के कुछ ही समय बाद बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील होने लगा। यह साफ दिखाता है कि जनता के टैक्स के पैसे से बनने वाली परियोजनाओं में गुणवत्ता नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार को प्राथमिकता दी गई।
आज देश में कहीं पुल गिर रहे हैं, कहीं सड़कें धंस रही हैं, कहीं हाईवे टूट रहे हैं, कहीं रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की छतें ढह रही हैं। भाजपा सरकार ने विकास को सिर्फ प्रचार का माध्यम बना दिया है, जबकि धरातल पर भ्रष्टाचार की परतें एक-एक करके उजागर हो रही हैं।
भाजपा सरकार ने देश को मजबूत बुनियादी ढांचा नहीं, बल्कि कमजोर निर्माण, भ्रष्टाचार और जनता के धन की बर्बादी की विरासत दी है।
कल इंदिरा भवन नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नई प्रभारी कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन @AdvRajendraPal जी से मिलकर उनको नई जिम्मेवारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी.
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय @ChBirenderSingh जी और कांग्रेस नेता @BrijendraSpeaks जी , हरियाणा कांग्रेस विधायक @raodansinghhry जी व अन्य नेताओं से भी मिलना हुआ.
साथ में हरियाणा कांग्रेस विधि विभाग के चेयरमैन बड़े भाई लाल बहादुर खोवल जी , हरियाणा अनुसूचित जाति विभाग चेयरमैन भाई @ManojBagri_INC जी,हरियाणा कांग्रेस विधि विभाग के मीडिया कॉर्डिनेटर बजरंग इंदल जी और हरियाणा कांग्रेस से साथी जगदीश चन्द्र बिश्नोई जी भी रहे.
@DrJaihind
भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को गंभीर संकट में धकेल दिया है।
आज स्थिति यह है कि सरकारी स्कूलों में 5,573 वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक पद (26.2%), 8,449 प्राथमिक शिक्षक पद (14%) और 2,413 माध्यमिक शिक्षक पद (12.2%) वर्षों से रिक्त पड़े हैं। परिणाम यह है कि 968 सरकारी प्राथमिक विद्यालय केवल एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं, जबकि 22.1% स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात निर्धारित मानकों से भी बदतर हो चुका है।
यही नहीं, 63 बस्तियाँ आज भी प्राथमिक विद्यालय से, 112 बस्तियाँ उच्च प्राथमिक विद्यालय से, 132 गाँव माध्यमिक विद्यालय से और 215 गाँव वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से वंचित हैं। दूसरी ओर ₹691.88 करोड़ के शिक्षा संबंधी विकास कार्य भी लंबित पड़े हैं।
जब विद्यालयों में शिक्षक नहीं होंगे, स्कूलों का बुनियादी ढांचा अधूरा रहेगा और भर्ती वर्षों तक अटकी रहेगी, तब नई पीढ़ी का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा?
भाजपा सरकार को प्रचार और इवेंट प्रबंधन से बाहर निकलकर शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ यह लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। समयबद्ध शिक्षक भर्ती, अधूरे कार्यों को पूरा करना और सरकारी शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाना सरकार की जिम्मेदारी है, जिससे अब और बचा नहीं जा सकता।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करती हूँ। @supriya_sule
अरावली पर्वतमाला केवल एक भौगोलिक संरचना नहीं, बल्कि उत्तर भारत की पर्यावरणीय सुरक्षा, भूजल संरक्षण, जैव विविधता और करोड़ों लोगों के जीवन का आधार है। इसकी पुनर्परिभाषा का कोई भी प्रयास आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को प्रभावित करेगा।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस विषय की पुनः विस्तृत समीक्षा के लिए समिति का गठन महत्वपूर्ण है, लेकिन समिति की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर उठ रहे प्रश्नों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। भाजपा सरकार के कार्यकाल में पर्यावरणीय मुद्दों पर संस्थागत स्वतंत्रता को लेकर बार-बार सवाल उठे हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि इस प्रक्रिया पर किसी भी प्रकार के सरकारी प्रभाव की गुंजाइश न रहे।
अरावली का संरक्षण किसी राजनीतिक विचार का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय दायित्व का विषय है। इस मामले में प्रत्येक निर्णय केवल वैज्ञानिक तथ्यों, पर्यावरणीय हितों और व्यापक जनहित के आधार पर होना चाहिए। विकास के नाम पर प्राकृतिक धरोहरों से समझौता देशहित में नहीं हो सकता।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सभी डॉक्टरों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति आपकी निष्ठा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी जिस संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ आप लोगों के जीवन की रक्षा का दायित्व निभाते हैं, वह अत्यंत सराहनीय है।
#NationalDoctorsDay #DoctorsDay
राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. श्री रामेश्वर डूडी जी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ।
संगठन एवं जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और सच्ची निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी।
आज हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी श्री @SanjaySDutt जी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें हरियाणा कांग्रेस प्रभारी की नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।
हमें पूर्ण विश्वास है आपके संगठनात्मक अनुभव और मार्गदर्शन में हरियाणा कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा .
📍 इंदिरा भवन, नई दिल्ली
@INCIndia@DrJaihind
भाजपा सरकार के कुशासन में हरियाणा की स्वास्थ्य व्यवस्था खुद वेंटिलेटर पर पहुँच चुकी है।
सिरसा जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएँ गंभीर संकट से जूझ रही हैं। जिले की 32 एंबुलेंसों में से 18 खराब पड़ी हैं, जबकि 39 स्वास्थ्य केंद्रों के पास अपनी एक भी एंबुलेंस नहीं है। स्थिति यह है कि कई स्थानों पर 10 से 15 किलोमीटर के दायरे में सेवा देने वाली एंबुलेंसों को अब 20 से 40 किलोमीटर तक दौड़ना पड़ रहा है, जिससे गंभीर मरीजों तक समय पर सहायता पहुँचाना मुश्किल हो गया है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि सिरसा जिला नागरिक अस्पताल, जहाँ प्रतिदिन लगभग 850 मरीज ओपीडी में आते हैं और सैकड़ों गर्भवती महिलाओं को सेवाएँ दी जाती हैं, वहाँ भी संसाधनों का गंभीर अभाव है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन आपातकालीन सेवाएँ घटती जा रही हैं।
स्वास्थ्य सेवाएँ किसी भी सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होती हैं। भाजपा सरकार को प्रचार छोड़कर तत्काल खराब एंबुलेंसों की मरम्मत, नए वाहनों की व्यवस्था और पूरे प्रदेश की आपातकालीन स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। जनता की जान के साथ इस प्रकार की लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।
ऑपरेशन सिंदूर में जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करता हूं।
लेकिन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किसी भी भारतीय जवान की शहादत नहीं हुई है। लेकिन अब वही सरकार कह रही है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे 6 भारतीय जवान शहीद हुए थे।
कितना शर्मनाक है कि हमारे जवानों की शहादत भी छिपायी जा रही है।
* शहीदों के बलिदान को समय पर सार्वजनिक सम्मान नहीं मिला।
* सरकार ने पारदर्शिता नहीं बरती।
* रक्षा मंत्री के संसद में दिए गए पहले के बयान और बाद में सामने आई जानकारी में विरोधाभास दिखाई देता है, इसलिए सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए।
गैरराजनीतिक पृष्ठभूमि से आकर देश की राष्ट्रीय राजनीति में अपनी एक पहचान बनाने कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव बवानी खेड़ा विधानसभा से प्रत्याशी रहे छोटे भाई @Narwal_inc जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।
आपके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। आप यूं ही निरंतर आगे बढ़ते रहें .
संत कबीरदास जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
सत्य, समानता, प्रेम और मानवता का उनका संदेश आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहा है। आइए, उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लें।
कांग्रेस पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को पुनः राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
विगत 52 वर्षों के अपने सार्वजनिक एवं विधायी जीवन में आपने जमीनी स्तर से लेकर भारतीय संसद के सर्वोच्च मंच तक लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की रक्षा और जनहित के मुद्दों को निरंतर सशक्त स्वर दिया है।
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपने संविधान की मर्यादा, सामाजिक न्याय और देशवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव दृढ़ता और गरिमा के साथ अपनी भूमिका निभाई है। आपका अनुभव, नेतृत्व और संसदीय परंपराओं के प्रति आपकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कुछ दिन पहले महम से कांग्रेस विधायक श्री बलराम दांगी जी के कार्यालय के बाहर फायरिंग हुई थी और अब 5 करोड़ रुपये की फिरौती के साथ खुलेआम जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
भाजपा सरकार के राज में हरियाणा अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है।अपराधियों में कानून का डर नहीं है और यही कारण है कि वे जनप्रतिनिधियों तक को खुलेआम धमकाने का दुस्साहस कर रहे हैं।
जब विधायक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेगा? भाजपा सरकार कानून व्यवस्था पर अपना नियंत्रण पूरी तरह खो चुकी है।
अपराधियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई हो और हरियाणा को भय नहीं, कानून के शासन से चलाया जाए।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में 2 वर्ष पूर्ण करने पर नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
इन 2 वर्षों में आपने संसद के भीतर और जनता के बीच निरंतर उन मुद्दों को मजबूती से उठाया है, जो करोड़ों देशवासियों के जीवन से जुड़े हैं। युवाओं के भविष्य, किसानों के अधिकार, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के लिए आपका निरंतर संघर्ष देश के लिए आशा और विश्वास का प्रतीक बना है।
आज जब भाजपा सरकार की नीतियों के कारण महँगाई, बेरोज़गारी, पेपर लीक, सामाजिक असमानता और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार प्रश्न खड़े हो रहे हैं, तब आपकी मुखर और जनपक्षीय आवाज़ लोकतंत्र को सशक्त करने का कार्य कर रही है।
जनहित और संविधान की रक्षा के इस संकल्प में हम सभी आपके साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं।
"We need to expose the truth of the oppression and extortion being faced by India’s youth and create the momentum for a message to be carried across the country in a coordinated and effective manner."
LoP Shri @RahulGandhi writes to all General Secretaries/In-Charges, PCC Presidents, Department Heads, DCC Presidents and City Congress Presidents, urging them to support the IYC and NSUI in the "Chhatron Ki Goonj" campaign.