office Of Smt @sunitavyasbjp Deputy Mayor Kota Rajasthan & Ex Member Of Mahila Morcha @Bjp4rajasthan
President M.F.A @KHELOINDIA MALLKHAMBH FEDERATION KOTA
भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले अमर क्रांतिकारी, महान देशभक्त बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#BatukeshwarDutt#बटुकेश्वर_दत्त
1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानी, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर मंगल पांडे जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
29 मार्च 1857 को बैरकपुर छावनी में उनका साहस और देशप्रेम भारतीय इतिहास का वह निर्णायक क्षण बना, जिसने विदेशी शासन की नींव को चुनौती दी और स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। उनका बलिदान आने वाले दशकों तक अनगिनत क्रांतिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहा।
वीर मंगल पांडे जी का जीवन आज भी करोड़ों भारतवासियों को देशभक्ति की प्रेरणा देता है।
#MangalPandey
#मंगल_पांडे
Saddened by the demise of Smt. Chennamma, wife of former Prime Minister Shri H. D. Deve Gowda ji.
I extend my heartfelt condolences to Shri H. D. Deve Gowda, Union Minister Shri H. D. Kumaraswamy and the entire bereaved family during this difficult time.
May the Almighty grant eternal peace to the departed soul and give strength and courage to the family to bear this irreparable loss.
केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके स्वस्थ, प्रसन्न एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
@AshwiniVaishnaw
वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध के अद्वितीय वीर, भारतीय वायु सेना के शौर्य, साहस और सर्वोच्च बलिदान के प्रतीक, परमवीर चक्र से अलंकृत फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
मात्र 26 वर्ष की आयु में उन्होंने शत्रु के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों का निर्भीकता से सामना किया और अंतिम क्षण तक लड़ते हुए मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।
राष्ट्र के प्रति उनका अटूट समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा, साहस और कर्तव्यपरायणता की प्रेरणा देता रहेगा।
Birthday greetings to Minister of State for Road Transport & Highways, Shri Ajay Tamta Ji.
May you be blessed with good health, happiness and a long, fulfilling life.
@AjayTamtaBJP
गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
@Bhupendrapbjp
राजस्थानी गीत-संगीत को घर-घर तक पहुँचाने वाले, वीणा कैसेट्स के संस्थापक श्री केसी मालू का निधन अत्यंत दुःखद है।
श्री मालू ने कई दशकों तक राजस्थानी गीतों को सहेजने व उनके प्रचार - प्रसार का अनुपम कार्य किया। उनका देहावसान प्रदेश की कला - संस्कृति के लिए गहरी क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकसंतप्त परिवार व प्रशंसकों को संबल प्रदान करें।
परमवीर चक्र से अलंकृत सेकेंड लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
भारत-पाक युद्ध (1947–48) के दौरान शत्रु की भीषण गोलाबारी और अनेक बाधाओं के बीच अपने साथियों के साथ लगातार मार्ग प्रशस्त करते हुए उन्होंने भारतीय सेना की अग्रिम बढ़त सुनिश्चित की। विषम परिस्थितियों में भी उनके अदम्य साहस, अद्वितीय नेतृत्व और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा ने युद्ध अभियान की सफलता में निर्णायक भूमिका निभाई।
राम राघोबा राणे जी का शौर्य भारतीय सैन्य इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय है।
संसदीय क्षेत्र कोटा के ऐतिहासिक चम्बल उद्यान के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास करने का अवसर मिला। कोटा सहित पूरे हाड़ौती की पहचान रहा यह उद्यान दशकों तक हर शहरवासी की पहली पसंद और उसकी सुनहरी यादों का अभिन्न हिस्सा रहा है। करीब 80 करोड़ रुपए की लागत से चम्बल गार्डन का समग्र पुनर्विकास किया जाएगा। विश्वास है कि नए स्वरूप में यह उद्यान आधुनिक शहरी विकास, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम बनकर कोटा की नई पहचान के रूप में उभरेगा।
कोटा के समग्र विकास का जो सपना हमने देखा था, वह अब तेजी से धरातल पर साकार हो रहा है। मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में हमारा कोटा शिक्षा के साथ-साथ खेल, स्वास्थ्य, पर्यटन, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी शहरों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।
#Kota
महाराष्ट्र के नासिक में अशोका हेल्थ सिटी का उद्घाटन किया। यह स्वास्थ्य परिसर उत्तर महाराष्ट्र के नागरिकों को आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके प्रथम चरण में सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कैंसर हॉस्पिटल, मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल के साथ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा संस्थानों की स्थापना की गई है।
Ashoka Institute of Medical Sciences & Research Centre (AIMSAR) द्वारा विकसित यह जनकल्याणकारी पहल सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक उदाहरण है। ऐसे संस्थान बेहतर उपचार के साथ चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को भी नई दिशा प्रदान करते हैं।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत, जन औषधि, डिजिटल स्वास्थ्य मिशन और स्वास्थ्य अवसंरचना के विस्तार जैसी पहलों से देश में स्वास्थ्य सेवाएँ निरंतर सुदृढ़ हो रही हैं।
मुझे विश्वास है कि यह संस्थान उत्कृष्ट उपचार, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और जनसेवा के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन में नई आशा का संचार करेगा तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||
आज महाराष्ट्र के नासिक स्थित देवाधिदेव महादेव के अष्टम ज्योतिर्लिंग श्री त्र्यंबकेश्वर के पावन धाम में दर्शन एवं पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
विश्वकल्याण के अधिष्ठाता भगवान त्र्यंबकेश्वर के श्रीचरणों में समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं अखंड कल्याण की प्रार्थना की।
कामना है कि भगवान शिव की अनंत कृपा से भारत की आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक विरासत और लोकमंगल की भावना निरंतर आलोकित होती रहे तथा राष्ट्र विकास और सद्भाव के पथ पर सतत् अग्रसर रहे।
India celebrates a moment of pride as our young physics champions shine on the global stage.
Heartiest congratulations to Kanishk Jain, Riddhesh Anant Bendale, Rishit Garg, Shresth Suraiya and Svarit Joshi for winning Gold Medals at the 56th International Physics Olympiad (IPhO) 2026 held in Bucaramanga, Colombia.
Their remarkable achievement is a shining testament to the brilliance, dedication and scientific temperament of India's youth. Their success reflects the nation's growing strength in science, innovation and research, and serves as an inspiration for countless young minds to dream big and excel. Wishing them continued success in all their future endeavours.
Pleased to have welcomed Hon. Mark Patterson, New Zealand's Minister for Rural Communities and Associate Minister of Agriculture & Regional Development along with members of the New Zealand delegation to Parliament House today.
The meeting underscored the importance of strengthening parliamentary exchanges and further deepening the longstanding ties between India and New Zealand. During the visit to Parliament House the delegation was introduced to India's vibrant parliamentary democracy, rich democratic traditions and architectural grandeur.
It was a pleasure to interact with the 40 participants of the MP LEAD Fellowship, an initiative of Rajya Sabha member Dr. Ajeet Madhavrao Gopchade ji, at my office in Parliament House today.
The MP LEAD Fellowship is a valuable platform that gives young minds firsthand exposure to the functioning of Parliament, public policy and democratic institutions. Such initiatives help bridge the gap between academic learning and real-world governance while encouraging leadership, critical thinking and public service.
During the interaction, I encouraged the fellows to always place their duties towards the nation above their rights, uphold the values of the Constitution and contribute meaningfully to the progress of the country.
I am confident that these young fellows will emerge as responsible leaders and contribute meaningfully towards building a stronger, self-reliant and developed Bharat.
भारत की सबसे बड़ी ताकत हमारी युवा शक्ति है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार विकसित भारत के सपने को साकार करने के सबसे मजबूत आधार हैं।
आज World Youth Skills Day पर देश और दुनिया की हुनरमंद युवा शक्ति का अभिनंदन। कौशल और तकनीक आत्मनिर्भरता के लिए अनिवार्य हैं। इसे ध्यान में रखकर देश का प्रत्येक युवा आधुनिक कौशल और नवाचार को अपनाएँ, तो आने वाले समय में भारत दुनिया का सबसे सक्षम और अग्रणी राष्ट्र बनेगा।
#WorldYouthSkillsDay
राजस्थान विधान सभा के गौरवशाली 75 वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर आज आयोजित 'विधायी गौरव यात्रा - वर्तमान एवं पूर्व विधायकों का समागम' के उद्घाटन पर माननीय सदस्यों से संवाद करूंगा।
लोकतांत्रिक परंपराओं, संसदीय मर्यादाओं और जनप्रतिनिधियों के अमूल्य योगदान को समर्पित यह ऐतिहासिक समागम, राजस्थान की सात दशकों से अधिक की गौरवशाली विधायी यात्रा का उत्सव है।
विश्वास है कि यह समागम अतीत के अनुभव, वर्तमान की उपलब्धियों और भविष्य की लोकतांत्रिक आकांक्षाओं को एक सूत्र में पिरोते हुए प्रदेश की विधायी परंपराओं को और अधिक सशक्त बनाएगा।
Live :
https://t.co/2Wg5g2JRLr
लोकतांत्रिक परंपराओं, विधायी रीति-नीति और जनप्रतिनिधित्व की समृद्ध विरासत की प्रतीक राजस्थान विधान सभा के गौरवशाली 75 वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा - वर्तमान एवं पूर्व विधायकों का समागम’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।
यह विधान सभा मेरे लिए विधायी संस्कारों की प्रारंभिक पाठशाला रही है। इस सदन में लगातार तीन बार निर्वाचित होकर यहाँ के वरिष्ठ विधायकों को सुनने, उनसे सीखने – समझने का अमूल्य अवसर मिला। ऐसे में राजस्थान विधान सभा के ऐतिहासिक 75 वर्ष मेरे लिए भी अत्यंत गर्व का अवसर है।
राजस्थान वीरों की भूमि होने के साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों की महान धरा भी है। राजस्थान की लोकतांत्रिक चेतना केवल पचहत्तर वर्षों की नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की विरासत है। पिछले साढ़े सात दशकों में इस सदन ने अनेक ऐतिहासिक विधेयकों, दूरदर्शी बहसों और जनोन्मुख निर्णयों के माध्यम से लोकतंत्र को सशक्त बनाया है।
अपने संबोधन में माननीय सदस्यों से कहा कि राज्य की विधान सभा पूरे प्रदेश की कठिनाइयाँ जानने का प्रत्यक्ष और सबसे सशक्त माध्यम है। यहाँ से आम जन-जीवन की समस्याओं के बारे में जानकर हम समाधान की राह प्रशस्त कर सकते हैं।
समागम में युवा विधायी सदस्यों का आह्वान किया कि वरिष्ठ विधायकों से सीखने की प्रवृत्ति बनाएं रखें। सदन में अधिक से अधिक समय तक रुकें, अपनी बात कहने के बाद और पहले अन्य सदस्यों को भी सुनें।
राजस्थान की महान विधायिका ने देश को बड़े नेता दिए हैं, राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्ण विश्वास है कि आगे भी इस सदन की परंपराएं, यहाँ की विधायी रीति - नीतियां राष्ट्र की प्रतिष्ठा और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अग्रणी रहेंगे।
#RajVidhanSabhaAmritMahotsava
#VidhayiSamagam #Rajasthan #Jaipur