विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत मतदाताओं की सुविधा के लिए रविवार 18 जनवरी को प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा आलेख्य मतदाता सूची तथा इस सूची में सम्मिलित न हो पाने वाले ��से मतदाता, जिनके नाम मृतक/स्थानांतरित/अनुपस्थित/दोहरी प्रविष्टि/गणना प्रपत्र हस्ताक्षर कर बीएलओ को वापस न देने के कारण आलेख्य मतदाता सूची से कट गये, उनके नाम भी पढ़कर सुनाये गये। सभी बूथों पर फार्म—6, 7, 8 तथा घोषणा प्रपत्र पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराये गये थे। मतदाताओं द्वारा भी इस अभियान में बढ़—चढ़ कर रूचि दिखायी गयी तथा अपने बूथ पर जाकर अपना नाम जाँचने के साथ ही दावे एवं आपत्तियों के लिए फार्म-6, 7 एवं 8 को भरकर जमा किया गया।
दिनांक 6 जनवरी, 2026 को आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन से 17 जनवरी, 2026 तक प्रतिदिन औसतन लगभग 60 हज़ार की दर से लगभग 7.20 लाख फार्म-6 प्राप्त हुए। दिनांक 18 जनवरी को आयोजित विशेष अभियान के अर्न्तगत पात्र नागरिकों द्वारा मतदाता बनने के लिए लगभग 7 लाख फार्म-6 भरकर जमा किया गया। विशेष अभियान में एक ही दिन में मतदाताओं से इतनी अधिक संख्या में फार्म-6 प्राप्त होना मतदाताओं की सहभागिता और उत्साह को तथा इस अभियान की अप्रतिम सफलता को दर्शाता है।
विशेष अभियान के दौरान निर्वाचन कार्य से जुड़े समस्त पदाधिकारी यथा मण्डलायुक्त/रोल ऑब्जर्वर, जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में भ्रम��शील रहकर अभियान का कुशलतापूर्वक संचालन किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न जनपदों में भ्रमण कर उक्त कार्यक्रम का पर्यवेक्षण किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद गाजियाबाद एवं गौतमबुद्धनगर के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर बूथ लेवल अधिकारियों तथा बूथ लेवल एजेण्टों के साथ बातचीत की गयी एवं उनके सुझावों को सुना ग��ा। मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर बूथ लेवल अधिकारियों के प्रशिक्षण के स्तर को जांचा गया। संबंधित अधिकारियों को मतदाताओं के दावे एवं आपत्तियों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिये गये।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों में लगे सभी अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि आलेख्य मतदाता सूची में परिलक्षित हो रही त्रुटियों को सही करने के लिए जमीनी स्तर पर लगकर कार्य करें। मतदाताओं की समस्याओं को गम्भीरता से सुने और निवारण के लिए सही सुझाव दें। भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप लोकतंत्र की मजबूती के लिए ���्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता बनना जरूरी है।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिकतम शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में सम्मिलित होने से वंचित न रह जाए। आयोग की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।
प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील है ��ि वे अपने संबंधित बूथ की मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि नाम सम्मिलित न हो अथवा किसी प्रकार की त्रुटि हो तो फार्म-6, 7 अथवा 8 भरकर दावे एवं आपत्तियां समयबद्ध रूप से दिनांक 6 फरवरी, 2026 तक ��नलाइन या ऑफलाइन दर्ज कराएं, जिससे मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाया जा सके।