वर्षों की जीतोड़ मेहनत, धैर्य एवं अप्रतिम अनुशासन के साथ अपने खून और पसीने से मिट्टी को सींच कर एक खिलाड़ी अपने देश के लिए मेडल लाता है।
आज झज्जर के छारा गांव में भाई विरेंद्र आर्य के अखाड़े पहुंच कर ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया समेत अन्य पहलवान भाइयों के साथ चर्चा की।
सवाल सिर्फ एक है - अपने अखाड़े की लड़ाई छोड़ अगर इन खिलाड़ियों, भारत की बेटियों को अपने हक और न्याय की लड़ाई सड़कों पर लड़नी पड़े तो कौन अपने बच्चों को यह राह चुनने के लिये प्रोत्साहित करेगा?
यह किसान परिवार के निश्छल, सीधे एवं सरल लोग हैं, इन्हें तिरंगे की सेवा करने दीजिए। इन्हें पूरे मान और सम्मान के साथ भारत का सर गौरव से ऊंचा करने दीजिए।
13 दिसम्बर 2001 को संसद भवन पर हुए आतंकवादी हमले में दुश्मनों से मुकाबला करते हुए शहीद हुए वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि व कोटि कोटि नमन।
देश आपके अदम्य साहस व बलिदान के प्रति सदैव ऋणी रहेगा।
#ParliamentAttack
ओसियां विधानसभा के ग्राम पंचायत चाँदरख निवासी किरता राम जी लामरोड़ के आकस्मिक निधन का संदेश जानकर गहरा दुःख हुआ।
मैं इस दुःखद क्षण में परिवार के साथ अपनी शोक संवेदना व्यक्त करती हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
देश के वंचित और शोषित समाजजनों को जागरूक करने एवं उन्हें अपने अधिकारों के लिये मुखर होने की प्रेरणा देने वाले, महान समाज सुधारक, लेखक व चिंतक महात्मा ज्योतिराव गोविन्दराव फुले जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।
राम राम सा,
आज हमारा प्रदेश राजस्थान लोकतंत्र के अपने 16वें महापर्व को मना रहा है। पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं। आप सभी नव वोटरों से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें ।
आज आप ओसियां के विधायक चुनने के लिए मतदान करेंगे। अपना वोट तराजू में तौल कर उसे दीजिएगा जो 5 साल आपके लिए ईमानदारी से काम करें।
वोट उसे दीजिएगा जो आपको भ्रष्टाचार मुक्त शासन दे पाएं। वोट उसे दीजिएगा जो विजिलेन्स रोक कर किसानों का राज स्थापित कर पाएं। वोट उसे दीजिएगा जो बिना समझौता किए आपकी लड़ाई लड़ सके। वोट उसे दीजिएगा जो ओसियां को तरक्की के रास्ते पर ले जा सके।
आपका सही वोट ही यह तय करेगा कि आपकी आवाज विधानसभा से लेकर राष्ट्रीय पटल पर जा रही है या नेताओं की आपस की गुटबाजी में फँस कर धरी की धरी रह जा रही है।
इसलिए सोच समझ कर अपना वोट दें और इस महापर्व के भागीदार बनें ।
धन्यवाद
कल देर शाम मथानियां और घेवड़ा में वाहन दुर्घटनाएं हुई जिसमें 04 लोग घायल हो गए, घायलों में 2 महिलायें भी थी। सूचना मिलते ही रात में उनसे मुलाकात कर उनके चोट और स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा प्रशासन से बात कर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की।
इस तरह की घटनाएं बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
ओसियां विधानसभा के पंडित जी की ढाणी निवासी मोहन राम जी डेम्बा पुत्र स्व. शेराराम जी डेम्बा के निधन का संदेश जानकर गहरा दुःख हुआ।
मैं इस दुःखद क्षण में परिवार के साथ अपनी शोक संवेदना व्यक्त करती हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मतदान तिथि : 25 नवंबर 2023
बैलेट नंबर : 01
मैं दिव्या मदेरणा आपकी बेटी, कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में ओसियां विधानसभा से चुनाव लड़ रही हूं। आने वाली 25 तारीख को बैलेट नबर 01 पर अपना बहुमूल्य वोट देकर मुझे विजयी बना कर आप विधानसभा भेजते है तो मैं आप से वादा करती हूं कि जैसे पिछले 05 साल मैंने ईमानदारी से काम किया हैं वैसे ही मैं आपको भ्रष्टाचार मुक्त शासन दूँगी।
मैं गरीब के पिछड़े के आम व्यक्ति के लिए काम करूगी। मैं आपको यह कहना चाहती हूं कि आपकी बेटी इस रण में उतरी हैं और आप के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। आप मेरी आवाज को, मेरे होसलों को बुलंद करने के लिए, आने वाली 25 तारीख को अपनी बेटी को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।
आपणी बहन, आपणी बेटी
दिव्या मदेरणा
कांग्रेस प्रत्याशी
विधानसभा क्षेत्र ओसियां-125
#divyamadernaphirse #CongressFirSe #DivyaKaIradaOsianKaVikas #OsianKiDivya #osian #jodhpur #Mission2023 #VidhanSabhaElection2023 #Rajasthan #Congress
आज अमरी देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय राम सिंह बिश्नोई साहब के आकस्मिक निधन का संदेश जानकर गहरा दुःख हुआ।
गुरु जम्भेश्वर भगवान से प्रार्थना करती हूं कि आत्मा को श्री चरणों में स्थान प्रदान करावें एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शत् शत् नमन 🙏