वर्तमान में प्रदेश में सबसे बड़ी मांग तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर की है जिसको लेकर शहीद स्मारक पर पिछले दो दिन से शिक्षक साथी धरने पर है, अभी तक सरकार और शिक्षकों के बीच बात नहीं बन पाई है।
इस मांग को लेकर आज 4:00 बजे से
👇👇👇👇👇👇👇👇👇
#3rd_ग्रेड_ट्रांसफर_बहाल_करो
सालों से घर से दूर बैठे तृतीय श्रेणी शिक्षक साथी ट्रांसफर की राह देख रहे हैं।
इसी राह को लेकर आज जयपुर में 10000 शिक्षक साथी आंदोलन कर रहे हैं। संवेदनशील सरकार को संज्ञान लेना चाहिए।🙏🙏
#महाआंद��लन_05_अगस्त
तृतीय श्रेणी शिक्षकों की वर्षों से लंबित स्थानांतरण की न्यायोचित मांग को लेकर आज जयपुर के शहीद स्मारक पर हजारों शिक्षक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं।
प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में वर्षों से सेवाएं दे रहे ये शिक्षक अपने परिवारों से दूर रहकर भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहे हैं। ऐसे में उन���ी पारिवारिक एवं मानवीय परिस्थितियों को समझते हुए स्थानांतरण की मांग का समयबद्ध समाधान किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
राज्य सरकार से मेरा अनुरोध है कि शिक्षकों की जायज मांग के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लें।
@BhajanlalBjp @RajCMO
तबादला नीति लागू करवाने एवं अपनी अन्य लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर के तृतीय श्रेणी शिक्षक जयपुर के शहीद स्मारक पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं।
भाजपा ने चुनाव के समय वोट बैंक की राजनीति के लिए अपने संकल्प पत्र में 100 दिनों में शिक्षकों के लिए पारदर्शी एवं स्थानांतरण नीति लागू करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आते ही अपने ही वादों से मुकर गई। आज ढाई साल बीत जाने के बाद भी शिक्षकों की मांगों पर संवाद करने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने और आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। जो न्यायोचित एवं लोकतांत्रिक नहीं है l
सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़कर शिक्षकों के प्रतिनिधियों से सकारात्मक संवाद करे और उनकी न्यायो��ित मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए l @RajCMO @BhajanlalBjp
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों की मांग तेज
शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन
बोले शिक्षक, 'वरिष्ठता नहीं, स्थानांतरण चाहिए'
#3rd_ग्रेड_ट्रांसफर@BhajanlalBjp
Jaipur में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का प्रदर्शन, स्थानांतरण खोलने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन |
जयपुर के शहीद स्मारक पर तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने स्थानांतरण (ट्रांसफर) खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण लंबित हैं, जिससे उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान सरकार से जल्द स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई।
#jaipur #teacherprotest #thirdgradeteacher #teachertransfer #rajasthannews
समस्याओं की "पोटली" लेकर शिक्षा मंत्री से मिलने गए शिक्षक
जयपुर में थर्ड ग्रेड टीचर का प्रदर्शन लगातार जारी है। थर्ड ग्रेड टीचर्स की प्रमुख मांग टीचर्स का तबादला है। शिक्षकों का कहना है कि प्रमुख मांग मानी जाती है तो उसके बाद अपनी अन्य समस्याओं को लेकर बात करेंगे।
वहीं, दिन में शिक्षकों का कहना था कि "अब ट्रांसफर से काम नहीं चलेगा। अब हमें शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी चाहिए।" शाम होते -होते शिक्षक अपनी समस्याओं की पोटली लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मिलने निकल गए हैं।
मोबाइल टोर्च की रोशनी में आंदोलन जारी - तबादलों से प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर मोबाइल टोर्च की रोशनी में धरना देते तृतीय श्रेणी शिक्षक।।।।
तृतीय श्रेणी ट्रांसफर को लेकर चल रहे महा आंदोलन के दौरान प्रशासन द्वारा लाइट काटने की बात सामने आना दुर्भाग्यपूर्ण है.!!
हक और अधिकार के लिए अपनी आवाज़ उठाना गुनाह है.?
#महाआंदोलन_05_अगस्त#तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_मांगे_ट्रांसफर
ट्रांसफर के मांग के बीच शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े थर्ड ग्रेड टीचर
तबादला नीति लागू करने और पारदर्शी
डेपुटेशन नीति की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर थर्ड ग्रेड टीचर्स प्रदर्शन पर उतर गए है।
'थर्ड ग्रेड शिक्षक संघर्ष समिति' के प्रदेश संयोजक सुनील महला का आरोप है कि सरकार अपने चुनावी वादे से मुकर रही है���
100 दिन में ट्रांसफर करने का वादा करने वाली सरकार को 2 साल से अधिक समय बीत चुका है। लेकिन, सरकार ने उनकी अब तक कोई सुध नहीं ली है। जल्द फैसला नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
थर्ड ग्रेड टीचर्स का कहना है कि अब मांग सिर्फ ट्रांसफर तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षक शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे पर अड़ गए हैं।
उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी। तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
तृतीय श्रेणी शिक्षक लम्बे समय से स्थानांतरण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। आज अपनी इस जायज मांग को लेकर जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर उन्होंने धरना भी दिया |
जब शिक्षक ही अपनी मूलभूत प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए सड़कों पर उतरने को विवश हों, तो यह सरकार की संवेदनहीन कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से मांग करता हूँ कि इन शिक्षकों की पीड़ा को सुनते हुए जल्द से जल्द ��ारदर्शी रूप से तृतीय श्रेणी शिक्षकों का तबादला करने से जुड़ी मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाये |
@RajCMO