जयपुर जिले की दूदू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पालू खुर्द में श्री प्रताप सिंह पुत्र श्री नारायण सिंह राजपूत के घर 6 जुलाई की मध्य रात्रि को हुई नगदी एवं जेवरात की चोरी की घटना अत्यंत चिंताजनक है। घटना के संबंध में मौखमपुरा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद आज तक पुलिस अज्ञात चोरों का पता लगाने में नाकाम रही है।
कल जयपुर आवास पर पीड़ित परिवार ने मुझसे मुलाकात कर पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद मैंने जयपुर रेंज के आईजी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर इस मामले के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष टीम गठित करने तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
प्रदेश में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है |
इस दौरान नारायण सिंह जी, मुल सिंह जी, खेम सिंह जी,विशाल सिंह जी, अमराव सिंह जी,सुरेन्द्र सिंह जी,नरेंद्र सिंह जी,भवानी सिंह जी,प्रताप सिंह जी,हरि सिंह जी,राजेंद्र सिंह जी,मदन सिंह जी राजपूत मौजूद रहे साथ ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक परिवार के सदस्य रामदयाल ओला,अर्जुन जी जांदू, संजय मीणा, किशन जांदू,हेमराज जांदू आदि साथी भी मौजूद रहे |
@BhajanlalBjp@IgpJaipur
राजस्थान में पिछले दो महीनों में 18 प्रसूताओं की मौत होना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक मामला है। ऐसे संवेदनशील विषय पर जिम्मेदारी स्वीकार कर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का भरोसा देने के बजाय स्वास्थ्य मंत्री जिस प्रकार के बयान मीडिया के सामने दे रहे हैं, वह उनकी संवेदनहीन और गैर-जिम्मेदार मानसिकता को उजागर करता है।
मैं मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से पूछना चाहता हूँ कि क्या वे अपने ऐसे गैर-जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री को लेकर कोई टिप्पणी करेंगे ?
आखिर प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पतालों की अव्यवस्था और लगातार हो रही मातृ मृत्यु पर मुख्यमंत्री कब तक मौन रहेंगे ?
राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, विगत दिनों अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या हो जाने का प्रकरण सामने आया और अब प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp के गृह जिले भरतपुर की ओपन जेल से हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों के आरोपी फरार हो जाते हैं, और उन पर दूसरे गंभीर अपराधों में शामिल होने की आशंका भी जताई जा रही है।
यह घटना राज्य की जेल सुरक्षा व्यवस्था और गृह विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जब सरकार जेलों में बंद खतरनाक अपराधियों की निगरानी तक नहीं कर पा रही है, तो आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कैसे देगी ?
मुख्यमंत्री जी बताएं कि आखिर ऐसी लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है ? क्या दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी या हमेशा की तरह लीपापोती करके मामले को दबा दिया जाएगा ?
फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
@RajCMO
विगत दिनों खींवसर विधानसभा क्षेत्र के भेड़ ग्राम में GSS पर कार्यरत संविदा कार्मिक गणपत देवासी के कार्य करते समय कंपनी व विभाग की लापरवाही के कारण करंट आ गया था जिसमे गणपत गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के समय दोनो पैर भी काटने पड़े थे ऐसे में एक निर्धन देवासी परिवार पर इलाज व आजीविका का संकट आ गया,इस मामले को लेकर मैने दोषी कम्पनी से पांच लाख रुपए का चेक गणपत को दिलवाया और आगे भी गणपत की मदद के लिए सदैव तत्पर रहूंगा !
ये है एक छोटा सा उदाहरण बाकी सारा जग जानता है कि किसानों के साथ धोखा हो रहा है, दलाल खा रहे है और जरूरतमंद किसान रो रहा है।
@DrKirodilalBJP@RajCMO@hanumanbeniwal
बालोतरा जिले के भांडियावास के पास देर रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।
इस हादसे में आरएलपी परिवार के सदस्य, बायतू विधानसभा क्षेत्र के कानोड़ निवासी स्वरूपाराम गोदारा, भरत गोदारा, भावेश गोदारा, रेवन्ताराम थाकन और किशन लेगा का असामयिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों तथा दो पड़ोसी युवाओं का इस प्रकार असमय चले जाना अपूरणीय क्षति है।
दिवंगतों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हुं । ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
यह हृदयविदारक हादसा एक गंभीर चेतावनी भी है। सड़क पर थोड़ी-सी लापरवाही भी पूरे परिवार की खुशियां छीन सकती है। आप सभी से आग्रह है कि वाहन चलाते समय गति सीमित रखें, यातायात नियमों का पालन करें, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा थकान या नींद की स्थिति में वाहन चलाने से बचें। आपकी सावधानी ही आपके परिवार की सबसे बड़ी सुरक्षा है।
राजस्थान विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
छात्रों का आरोप है कि हनुमानगढ़ के एक विधायक, जिनके छात्र नेता नीरज खीचड़ से राजनीतिक मतभेद बताए जाते हैं, इस पूरे घटनाक्रम में पर्दे के पीछे सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस मामले में हत्या के प्रयास (धारा 307 IPC) सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना भी कई सवाल खड़े करता है।
छात्रों का यह भी आरोप है कि वही विधायक कुछ विशेष छात्रों के पक्ष में पुलिस कार्रवाई को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, आरोप यह भी हैं कि हमले के आरोपियों को पुलिस से बचाने के लिए उन्हें जयपुर स्थित विधायक आवास में शरण दी गई और पुलिस पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाया गया।
यदि ये आरोप निराधार हैं, तो निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आनी चाहिए। लेकिन यदि इनमें सच्चाई है, तो कानून सबके लिए समान होना चाहिए चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।
छात्र राजनीति का जवाब हिंसा नहीं, न्याय और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
जालोर जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के मांडोली में वर्ष 2024 में गणपत सिंह राजपूत की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई मगर यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई | आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिवंगत गणपत सिंह की बुजुर्ग माताजी चार दिनों से जालोर कलेक्ट्रेट के बाहर अनशन पर बैठे है वहीं पीड़ित परिवार आंदोलित है , मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को तत्काल प्रभाव से इस मामले में संज्ञान लेकर @PoliceRajasthan के उच्च अधिकारियों को निर्देशित करके गणपत सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपियों को शीघ्रता से गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित करें |
@JalorePolice
👉राजस्थान का मरा हुआ विपक्ष अपनी जनहित कि योजनाओं के बंद होने पर भी जाग नहीं रहा है माननीय पूर्व CM @ashokgehlot51 आप ही देखिए आखिर कैसे रोडवेज प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर गरीब छात्रों की योजना को बंद कर दिया !!
@BhajanlalBjp देखिए हर तरफ वसूलीराज हो गया राजस्थान में 🥹🙏
@hanumanbeniwal अब खेताराम जी के साथ रहेंगे तो यह ही होगा ना , अब यहां भी कही ना कही 40% वाला सिस्टम सेट हो रहा होगा ।
मंत्री जो बनने वाले हैं मिर्ची बड़े के शौकीन वाले खेताराम जी ।
गबन वाले उनके साथ पीले साफे मैं 40% को अन्तिम प्रारूप देते हुए ......
नागौर जिले में स्थित बुटाटी धाम में सामने आया कथित करोड़ों रुपये के गबन का मामला बेहद गंभीर और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ बड़ा खिलवाड़ है। मंदिर में श्रद्धालु अपनी श्रद्धा, विश्वास और सेवा भाव से चढ़ावा चढ़ाते हैं, लेकिन यदि उसी धन में अनियमितताओं और गबन के आरोप सामने आते हैं तो यह केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि धर्म और जनभावनाओं के साथ विश्वासघात है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
से मेरी अपील है कि सरकार इस पूरे मामले में दोषियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी
कार्रवाई सुनिश्चित करे।
मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं की पारदर्शिता एवं श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।
आस्था पर डाका डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।
@RajCMO@PoliceRajasthan
बाड़मेर में कल second ग्रेड की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र के साथ रोडवेज कंडक्टर की बदसलूकी और हथापाई! 😡
ये कोई पहली घटना नहीं है। रोज आम नागरिकों, खासकर छात्रों के साथ मारपीट, अपमान और घमंड भरी हरकतें हो रही हैं।
हर एग्जाम से पहले बस वाले के इस तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं ।
केबिन खाली रहता हैं, पैसेंजर खड़े, लेकिन 'रिज़र्व' सीट बोलकर किसी को बैठने नही दिया जाता है। टिकट काटना भी इनकी मर्ज़ी पर।
@PoliceRajasthan कहाँ है? परिवहन मंत्री जी कहाँ हैं?
सरकारी नौकरी का मतलब आम जनता को तंग करना नहीं, बल्कि उनकी सेवा करना है।
टैक्स हम देते हैं, सैलरी आपकी उसी से आती है। ईमानदारी से काम करो, वरना जनता जवाब मांगेगी!
#RajasthanRoadways #StudentHarassment #ParivahanMantriJawabD
@Mukeshbaitu
बाड़मेर में 2nd Grade की परीक्षा देने जा रहे एक अभ्यर्थी और बस कंडक्टर हुए आमने सामने आखिर एक बेरोजगार के साथ हर जगह अन्याय क्यों होता है, सेंटर तक जाने के लिए बस वालों से झगड़ना पड़ता है और पेपर को पास करने के लिए पूरे सिस्टम का सामना करना पड़ता हैं 🙏
आखिर बेरोज़गार की गलती क्या है?
@RajCMO
इन रोडवेज बस वालो की गुंडा गर्दी आए दिन बढ़ते ही जा रही है , यह समझते हैं की हम तो सरकारी नौकरी मैं इंसान और बाकी सभी भेड़ बकरियां है ।
ऐसा ही किस्सा मेरे साथ RAILWAY RPF का एग्जाम देने बीकानेर आ रहा तब हुआ था उसके बाद मैने वो एग्जाम ही नही दिए जिनमें सेंटर बीकानेर था ।
ऐसे रोडवेज कर्मचारी पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो ताकि वो एग्जाम देने जा रहे बच्चो को बिना मतलब के परेशान नहीं करे ।
सभी छात्रों को एकजुट होकर इनके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए ।
@RajCMO
आज बाड़मेर रोडवेज बस स्टैंड पर सामने आई इस घटना ने हर संवेदनशील व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया है।
एक बहन पर क्या बीती होगी, जब उसके भाई के साथ रोडवेज़ कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया होगा। जिस भाई को वह अपनी आंखों के सामने सुरक्षित देखना चाहती होगी, उसी के साथ इस तरह का व्यवहार देखकर उस बहन के दिल पर क्या गुजरी होगी, इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।
परीक्षा देने जा रहे युवाओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बेरोजगारी की कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे युवा अपने भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं, ऐसे समय में उन्हें सम्मान, सहयोग और संवेदनशील व्यवहार की आवश्यकता होती है, न कि अपमान और दुर्व्यवहार की।
रोडवेज बसों में दिनों-दिन बढ़ रही इस प्रकार की घटनाओं का स्थाई समाधान करने की आवश्यकता है। शुक्र है कि यह वीडियो सामने आ गया, वरना न जाने कितने ऐसे मामले सामने आए बिना ही दब जाते। परीक्षा के समय परीक्षार्थियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, मानो उनकी मदद करना कोई एहसान हो।
अगर सरकार इन व्यवस्थाओं का उचित बंदोबस्त नहीं कर सकती और बेरोजगार युवाओं को सम्मानजनक सुविधा नहीं दे सकती, तो ऐसी सहायता का कोई औचित्य नहीं है। जरूरत है कि व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए और युवाओं के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
बाड़मेर जिला कलेक्टर महोदय से आग्रह है कि इस मामले का सक्षम स्तर पर संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें और भविष्य में रोडवेज बसों में यात्रियों व परीक्षार्थियों के साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
@RajCMO@Barmer_Police@RSRTC_OFFICIAL
मुख्यमंत्री जी यदि गाँव की समस्याएँ उठाने पर लोगों को "काम तमाम कर दूँगा" जैसी धमकियाँ मिलें, तो यह बेहद गंभीर विषय है।
पुलिस प्रशासन निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई करे🙏🙏
लोकतंत्र में सवाल पूछना अधिकार है, अपराध नहीं।
@BhajanlalBjp@PoliceRajasthan@RajPoliceHelp
मैं चाहता हूं ट्विटर पर मौजूद हर @RLPINDIAorg के कम से कम 3000 फॉलोअर्स हों। सोशल मीडिया पर आपको मजबूत होना बहुत जरूरी है।
रिट्वीट करके जुड़िए एक दूसरे से
फॉलो कीजिए और फॉलोबैक दीजिए
🆔 कमेंट कीजिए
या तो कमेंट " जय तेजाजी " लिखिए
चलिए जुड़ना शुरू कीजिए👇
#नेशनल_फ्रीडम_यूनियन
बाड़मेर के सोहन विश्नोई पर हुई घटना प्रदेश के करोड़ों विधार्थी के आत्मसम्मान पर चोट हुई है 🥹
सरकार के ठेके के इन टटपुंजियों ने पुरे सिस्टम में आतंक मचा रखा है, परीक्षा से पहले निर्दोष विद्यार्थी पर हुई घटना लम्बे समय तक मानसिक प्रताड़ना देगी @PoliceRajasthan तुरंत कार्रवाई करें