वाह रे जमाने वाह क्या पहचाना हैं तूने हमें..!
अपने कलेजे के टुकड़े को अर्पण करने के बावजूद और इतना कुछ करने के बाद भी क्षत्रिय जातिवादी कैसे.....?
खैर हमें ही अपनी उपयोगिता फिर से सिद्ध करनी होगी क्योंकि अनुपयोगी वस्तु घर मे नहीं बाहर फ़ेंक दी जाती हैं।
"स्वच्छ शिव, स्वस्थ शिव"
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति शिव, रामसर, गडरारोड़ एवं चौहटन में सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर तकरीबन 94 शौचालयों के निर्माण हेतु ₹282 लाख की राशि स्वीकृत होने पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह स्वीकृति विधानसभा क्षेत्र शिव के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगी।
विकास के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ता विधानसभा क्षेत्र शिव।
विश्व पर्यावरण दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रकृति हमारी सबसे अमूल्य धरोहर है। आइए, इस अवसर पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प लें।
#WorldEnvironmentDay
स्वतंत्रता, स्वाभिमान के वैश्विक प्रतिमान, मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान योद्धा, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह जी की जयंती पर कोटिश: नमन...!
#महाराणा_प्रताप_जयंती
स्वतंत्रता और स्वाभिमान के अमर प्रतीक प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की ग्रेगोरियन कैलेंडर अनुसार जयंती पर सादर वंदन
@shri_kys@Shri_PF#weareskpf
जिन हाथों में शक्ति भरी है राजतिलक देने की,
उन हाथों में ही ताकत है सर उतार लेने की......
सैद्धांतिक और वैचारिक राजनीति के पुरोधा, देश के पूर्व प्रधानमंत्री, "युवा तुर्क" के नाम से विख्यात, युवाओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
जुझारूपन, निडरता, स्वाभिमान एवं स्वयं की छवि, पद आदि पर सदैव अपने दायित्वबोध को महत्व देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री माननीय चन्द्रशेखर जी की जयंती पर सादर नमन।
@shri_kys@Shri_PF
ओरण सिर्फ ज़मीन का टुकड़ा नहीं है…
यह हमारी संस्कृति की पहचान, पूर्वजों द्वारा गौवंश व जीव-जंतुओं के स्वतंत्र विचरण हेतु छोड़ी गई एक विरासत और प्रकृति का जीवंत आधार है।
जब ओरण सुरक्षित रहेगी, तभी हमारी धरती सांस ले पाएगी…
और जब प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी हमारा कल सुरक्षित रहेगा।
“ओरण बचाओ पदयात्रा” में मैं स्वयं उपस्थित रहूंगा।
आप सभी से विनम्र आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस पुनीत अभियान को अपनी भागीदारी और समर्थन दें।
#ओरण_बचाओ
सूर्यवंश शिरोमणि प्रभु श्री रामलला के दिव्य भाल पर विराजित यह स्वर्णिम 'सूर्य तिलक' आस्था, आत्मगौरव और अध्यात्म का आलोक है।
यह तिलक सनातन संस्कृति की शाश्वत चेतना को जागृत करता हुआ, भारत के जन-जन के हृदय में श्रद्धा, शक्ति और स्वाभिमान का संकल्प-सूर्य प्रज्वलित कर रहा है। यह भारत को उसकी मूल आत्मा से पुनः जोड़ रहा है।
प्रभु श्री राम के दिव्य 'सूर्य तिलक' का आलोक 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के संकल्पों को दिशा दे रहा है। क्योंकि जहां राम हैं, वहीं राह है, और वहीं भारत उजास बनकर जगमगाता है।
जय जय श्री राम
आंजणा–पटेल समाज के आराध्य, मानवता के पथ प्रदर्शक, राजऋषि योगीराज, बाल ब्रह्मचारी, सिद्ध और चमत्कारी संत परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री राजेश्वर भगवान जी के 144 वें जन्मोत्सव की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी॥
भारत के प्राण, सनातन जगत की सकल आस्था के केन्द्र, हमारे आराध्य, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन अवतरण दिवस "श्री रामनवमी" की आप सभी को अनंत शुभकामनाएं।
धर्म के साक्षात स्वरूप, सत्य, सनातन और सदाचार के श्रेष्ठतम प्रतीक, सकल आस्था के केंद्र प्रभु श्री राम की कृपा चराचर जगत पर बनी रहे, सबके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, 'कौशल्यानंदन' से यही प्रार्थना है।
जय जय श्री राम!
विक्रमोत्सव २०८३
आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा है, भगवान श्री राम की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले, ज्ञान, ध्यान, न्याय और भक्ति के पर्याय, विक्रम संवत की शुरुआत करने वाले सम्राट विक्रमादित्य को स्मरण करने का दिन, माँ भगवती हम सभी को उस सात्विक मार्ग पर बढ़ने की शक्ति प्रदान करें, इसी प्रार्थना के साथ आये हम सब इस भारतीय नववर्ष (विक्रमोत्सव) का स्वागत करें।
@shri_kys@Shri_PF
#weareskpf
स्वाभिमान, साहस और आत्मसम्मान की जीवंत गाथाओं से सुशोभित वीर भूमि राजस्थान के स्थापना दिवस की सभी राजस्थान वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के नेतृत्व में यह शौर्य भूमि, सुशासन और समावेशी विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर रहे, श्री सालासर बालाजी महाराज से यही प्रार्थना है।
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा! 🇮🇳
आईसीसी T20WorldCup के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को पराजित कर भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। टीम भावना, दृढ़ संकल्प और अद्भुत एकाग्रता के साथ खेले गए इस मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को गौरवान्वित किया है।
इस ऐतिहासिक और अविस्मरणीय विजय के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं।
यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है।
#icct20worldcup2026 #champion