केसीसी ऋण ₹5 लाख करने की घोषणा... लेकिन हमारे किसान अब भी इंतज़ार में...!!
कल से संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है...ऐसे में किसानों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय जिसके बारे में प्रश्न किया जाना चाहिए -
केंद्र सरकार ने बजट 2025-26 में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की ऋण सीमा ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख करने की घोषणा की और इस कदम का खूब प्रचार कर अपनी पीठ थपथपाई...!!
इसके बाद राजस्थान SLBC (State Level Bankers' Committee) की 165वीं बैठक, दिनांक 13 मई 2025 के एजेंडा में भी इस निर्णय का उल्लेख किया गया और बैंकों को इसके अनुरूप कार्यवाही करने की बात दर्ज है।
लेकिन ज़मीनी हकीकत क्या है...??
पिछले कुछ दिनों में हमारे नागौर और डीडवाना-कुचामन जिलों के अनेक पात्र किसानों ने मुझे बताया कि उन्हें आज भी ₹5 लाख तक का KCC ऋण नहीं मिल रहा। उन्हें रियायती ब्याज दर (7 प्रतिशत जो 4 प्रतिशत इफेक्टिव रेट पर मिलता है) वाले ऋण की सीमा अब भी ₹3 लाख ही बताई जा रही है। उनकी बैंक शाखाएँ यह कह रही हैं कि उन्हें इस संबंध में स्पष्ट संचालन सर्कुलर/निर्देश प्राप्त नहीं हुए, इसलिए बढ़ी हुई सीमा का लाभ नहीं दिया जा रहा। मैंने पिछले कुछ दिनों में कई बैंक अधिकारियों से भी इस बारे में बात की...उनका कहना था कि उन्हें इस बारे में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से किसी प्रकार का कोई सर्कुलर ही प्राप्त नहीं हुआ है इसलिए लिमिट अब भी ₹3 लाख ही है।
अब सवाल सरकार और बैंकिंग व्यवस्था से है -
👉 जब घोषणा हो चुकी, तो लाभ किसानों तक क्यों नहीं पहुँचा?
👉 SLBC की बैठक के बाद भी क्रियान्वयन क्यों अटका हुआ है?
👉 क्या किसान सिर्फ़ घोषणाएँ सुनने के लिए हैं या उन्हें उनका अधिकार भी मिलेगा?
सरकार स्पष्ट करे, आख़िर ये ₹5 लाख KCC ऋण का लाभ हमारे किसानों तक कब पहुँचेगा...?? साथ ही राज्य सरकार से भी सवाल है कि क्या उन्हें इस बारे में पता है, अगर नहीं तो क्यों? अगर पता है तो क्या राज्य वित्त मंत्रालय ने इस बारे में केंद्रीय वित्त मंत्रालय और आरबीआई से किसी प्रकार का पत्राचार किया है...??
@INCIndia@INCRajasthan@GovindDotasra@TikaRamJullyINC@hanumanbeniwal
मैं लगातार नागौर संसदीय क्षेत्र के डीडवाना - कुचामन जिले के शेरानी आबाद में बाईपास निर्माण की स्वीकृति करवाने व बाँठड़ी में फ्लाईओवर की स्वीकृति निकलवाने का प्रयास कर रहा हूं,इस संदर्भ में मैने केंद्रीय सड़क ,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से भी कई बार मुलाकात की व दिशा की बैठकों के माध्यम से भी प्रस्ताव भिजवाए,उसी कड़ी में विभाग ने मुझे यह अवगत करवाया है कि शेरानी आबाद बाईपास के लिए एलाइनमेंट स्वीकृत हो चुका है तथा डीपीआर का कार्य अंतिम चरण में है तथा बांठड़ी में फ्लाईओवर निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसे भी शीघ्र निविदा स्तर तक पहुंचाने की कार्रवाई जारी है।
मेरा प्रयास रहेगा कि दोनों परियोजनाओं को जल्द से जल्द अंतिम स्वीकृति मिले और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुगम और आधुनिक सड़क सुविधाएँ मिल सकें।
अब तक भाजपा का मुकाबला कमजोर और मरी हुई कांग्रेस से था लेकिन अब मुकाबला असली योद्धाओं से है और ये योद्धा भाजपा वालों की रड़क निकाल देंगे #राजस्थान_में_आपातकाल
ये कल से IT सेल वाले जो पागल होकर घूम रहे है उनकी रगड़ाई करनी है आज इसलिए इस हैशटैग पर अभी 6 बजे से अधिक से अधिक पोस्ट करे.... @hanumanbeniwal#राजस्थान_में_आपातकाल
आज राजस्थान में लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की कोशिश हो रही है।
सवाल पूछने वालों पर कार्रवाई और जनता की आवाज़ पर पहरा, क्या यही व्यवस्था है?
#राजस्थान_में_आपातकाल
विगत महीने में अजमेर जिले में स्थित पुष्कर घाटी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक रवि कुमार कोली की जान चली गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के काफी समय बाद भी पुलिस द्वारा प्रभावी एवं संतोषजनक कार्रवाई नहीं किए जाने से पीड़ित परिवार में सरकार के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है।
कल पीड़ित परिवार ने मुझसे जयपुर आवास पर मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मैंने तत्काल पुलिस के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर निष्पक्ष, त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस प्रकार की घटनाओं में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ समय पर कार्यवाही नहीं पुलिस के साथ राज्य सरकार की संवेदनशीलता पर भी बड़ा प्रश्न चिन्ह है |
@RajCMO@PoliceRajasthan@IgpAjmer