गत दिवस #नवा_रायपुर अटल नगर स्थित आवासीय कार्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एग्रीविज़न द्वारा आगामी आयोजनों के पोस्टर का विमोचन किया।
इस अवसर पर कृषि छात्रों की उपस्थिति में नागपुर पशु चिकित्सा महाविद्यालय (महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय, नागपुर) में 11-12 अप्रैल को आयोजित होने जा रहे ‘द्वितीय राष्ट्रीय पशु चिकित्सा, दुग्ध एवं मत्स्यिकी सम्मेलन 2026’ तथा 30 अप्रैल से 01 मई 2026 तक राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित ‘द्वितीय क्षेत्रीय सम्मेलन’ के पोस्टर्स का भी लोकार्पण किया।
यह सम्मेलन “प्राकृतिक खेती, स्वदेशी प्रथाओं एवं नवाचारी दृष्टिकोणों के माध्यम से जलवायु-सहिष्णु कृषि का सुदृढ़ीकरण” विषय पर केंद्रित रहेगा, जो कृषि के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर एग्रीविज़न के प्रदेश संयोजक श्री प्रमोद पटेल जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#AgriVision #AgricultureInnovation #NavaRaipur #Chhattisgarh
गत दिवस #नवा_रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एग्रीविज़न) के प्रांत संयोजक श्री प्रमोद पटेल जी के नेतृत्व में छात्र प्रतिनिधियों ने सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि अभियांत्रिकी से जुड़े विषयों पर विद्यार्थियों से सार्थक चर्चा हुई। विद्यार्थियों द्वारा चिन्हित सभी विषयों पर सकारात्मक एवं व्यवहारिक समाधान का आश्वासन दिया।
सुशासन सरकार विद्यार्थियों के हित में संवेदनशीलता के साथ निरंतर सक्रिय है और उनके भविष्य को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।
#NavaRaipur #Chhattisgarh
महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन दुर्ग में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुर्ग द्वारा प्रदेश मंत्री श्री यज्ञदत्त वर्मा के नेतृत्��� में PhD की शोधवृत्ति, कुलसचिव के विरुद्ध शिकायत एवं विभिन्न विषयों को लेकर उग्र आंदोलन किया गया।
"पेंड्रा जिला में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की प्रांत कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ प्रांत अध्यक्ष श्री @Amitggv प्रांत मंत्री श्री @YagydattV एवं प्रांत संगठन मंत्री श्री @maheshprasad88 ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया।
एग्रीवीजन का दो दिवसीय 9 वां राष्ट्रीय सम्मेलन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य रूप से डॉ. मांगी लाल जाट, सचिव डेयर एवं महानिदेशक भा.कृ.अनु.प, डॉ. त्रिलोचन महापात्रा, अध्यक्ष, पीपीवीएफआरए,
नवा रायपुर में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन का उद्घोष!
गत दिवस नवा रायपुर स्थित आवासीय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद - एग्रीविज़न द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, पुसा (नई दिल्ली) में आयोजित होने जा रहे 9वें राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन कृषि छात्रों के साथ किया गया।
इस अवसर पर एग्रीविज़न के राष्ट्रीय सह संयोजक श्री भावेश वर्मा जी, प्रदेश संयोजक श्री प्रमोद पटेल जी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह सम्मेलन कृषि क्षेत्र से जुड़े युवाओं को आधुनिक तकनीकों, नीति निर्माण और नवाचारों की जानकारी देने का सशक्त माध्यम के साथ-साथ ‘विकसित भारत’ के संकल्प में कृषि युवाओं की सशक्त भूमिका को और मजबूती देगा।
#ABVP #AgriVision #NationalAgriSummit #KrishiVikas #YouthInAgriculture #NewIndia
आज नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में ABVP के प्रांत संयोजक श्री प्रमोद पटेल जी के नेतृत्व में छात्र प्रतिनिधियों ने सौजन्य भेंट की।
इस दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में उद्यानिकी व वानिकी विषयों में https://t.co/r7DaBemjTW. व Ph.D. पाठ्यक्रम पुनः शुरू करने क��� मांग रखी।
विद्यार्थियों की चिंताओं को गंभीरता से सुनते हुए, सकारात्मक समाधान का भरोसा दिया।
आज कृषि महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता को चतुर्थ वर्ष के छात्रों का ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) में मिलने वाले प्रशिक्षण वृत्तिका में गड़बड़ी के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।
#RAWE_INTERNSHIP_STIPEND#ABVP#ABVPCG#abvp4igkv
छात्रसंघ चुनाव से छात्रों के नेतृत्व क्षमता में विकास के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जागृत होती है, इससे छात्रहित में कार्य करने की चाह रखने वाले छात्रों को श्रेष्ठ अवसर प्राप्त होता हैं, अभाविप छत्तीसगढ़ प्रदेश सर��ार से जल्द प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग करता है।