फर्जी एजेंटों से सावधान रहें।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर किसी को भी पैसे न दें। आयुष्मान कार्ड पूरी तरह निःशुल्क बनाया जाता है। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या गलत जानकारी से बचें और केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।
#AyushmanCard#AyushmanBharat#healthcare
प्रेस विज्ञप्ति
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच, प्रयागराज
विषय: शिक्षक भर्ती की लंबित मांगों एवं RO/ARO परीक्षा के पाठ्यक्रम-पैटर्न में संभावित बदलाव को लेकर मुख्यमंत्री और लोक सेवा आयोग अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रयागराज, 15 अक्टूबर 2026।
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच द्वारा आज प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों एवं शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। शिक्षक भर्ती से संबंधित मांगों का ज्ञापन एडीएम प्रशासन, प्रयागराज के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय तक पहुँचाने हेतु दिया गया, जबकि समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न में संभावित बदलाव से संबंधित ज्ञापन लोक सेवा आयोग के कार्यालय में सौंपा गया।
हुंकार मंच ने कहा कि प्रदेश के लाखों प्रतियोगी छात्र लंबे समय से भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, समयबद्ध निर्णय और अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा की मांग कर रहे हैं। सरकार एवं संबंधित आयोगों को अभ्यर्थियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए, ताकि युवाओं का भविष्य अनिश्चितता में न रहे।
शिक्षक भर्ती के संबंध में प्रमुख मांगें
मुख्यमंत्री महोदय को सौंपे गए ज्ञापन में आंदोलन के दौरान दिए गए आश्वासन के अनुरूप TGT/PGT भर्ती में पुरानी नियमावली एवं पुराने परीक्षा पैटर्न के संबंध में अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के लिए जूनियर शिक्षक भर्ती शीघ्र जारी करने तथा परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती में 100 प्रतिशत पदोन्नति की व्यवस्था में संशोधन कर 50 प्रतिशत पदोन्नति एवं 50 प्रतिशत सीधी भर्ती का प्रावधान लागू करने की मांग उठाई गई।
हुंकार मंच ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती की सुपर TET परीक्षा को दो दिवसीय एवं बहु-पाली व्यवस्था के स्थान पर One Day, One Shift में आयोजित कराने की मांग भी रखी। साथ ही उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं के आवेदन शुल्क को न्यूनतम करने की मांग की गई, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने का समान अवसर मिल सके।
RO/ARO परीक्षा के संभावित बदलाव पर आयोग से स्थिति स्पष्ट करने की मांग
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष महोदय को सौंपे गए ज्ञापन में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न में संभावित बदलाव को लेकर अभ्यर्थियों के बीच व्याप्त असमंजस और चिंता का विषय उठाया गया।
हुंकार मंच ने कहा कि विभिन्न समाचार माध्यमों एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं के कारण परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। अभ्यर्थी लंबे समय से निर्धारित पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न के आधार पर तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी बदलाव को लेकर समय रहते आधिकारिक स्थिति स्पष्ट करना आवश्यक है।
ज्ञापन के माध्यम से आयोग से मांग की गई कि पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न में संभावित परिवर्तन पर आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया जाए। यदि कोई बदलाव प्रस्तावित है, तो अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उस पर पुनर्विचार किया जाए तथा किसी भी परिवर्तन से पहले पर्याप्त समय और स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए। मंच ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अभ्यर्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
अभ्यर्थियों के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने स्पष्ट किया कि शिक्षक भर्ती की लंबित मांगों और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अभ्यर्थियों की आवाज शासन एवं आयोग तक पहुँचाना हुंकार मंच की प्राथमिकता है। केवल आश्वासन पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि अभ्यर्थियों को उनके भविष्य से जुड़े विषयों पर स्पष्ट निर्णय और ठोस कार्यवाही की आवश्यकता है।
हुंकार मंच ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री महोदय एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक कदम उठाएंगे। साथ ही कहा कि मांगों पर संतोषजनक कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में हुंकार मंच अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए संवैधानिक दायरे में रहकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।
निवेदक:
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
@CMOfficeUP@CommissionerPrg@DM_PRAYAGRAJ@the_hindu@TheLallantop@dgpup
प्रेस विज्ञप्ति
परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती की मांग तेज, 50% सीधी भर्ती और 50% पदोन्नति के लिए हुंकार मंच करेगा महाआंदोलन
प्रयागराज, 13 अक्टूबर 2026।
परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती को पुनः शुरू कराने तथा भर्ती प्रक्रिया में 50 प्रतिशत सीधी भर्ती और 50 प्रतिशत पदोन्नति की व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। हुंकार मंच की मांग है कि वर्तमान नियमों में आवश्यक संशोधन कर हजारों युवाओं के लिए शिक्षक बनने के अवसर सुनिश्चित किए जाएं।
इस संबंध में पूर्व में मुख्यमंत्री एवं अन्य संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपकर छात्रों की मांगों से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। लगातार हो रही अनदेखी से छात्र एवं प्रतियोगी अभ्यर्थी निराश हैं। हुंकार मंच ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाती है, तो परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती के मुद्दे पर व्यापक महाआंदोलन किया जाएगा। महाआंदोलन की तिथि एवं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
इसी क्रम में आज अल्लापुर-बाघंबरी रोड, प्रयागराज के पास संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के साथियों ने छात्रों एवं अभ्यर्थियों के साथ संवाद किया। संवाद के दौरान जूनियर शिक्षक भर्ती की आवश्यकता, सीधी भर्ती के अवसर और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। हुंकार मंच ने निर्णय लिया है कि आने वाले दिनों में विभिन्न डेलीगेशन के माध्यम से छात्रों एवं अभ्यर्थियों के बीच संवाद अभियान लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि इस मांग को व्यापक जनसमर्थन मिल सके।
15 अक्टूबर को प्रयागराज में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन से विशेष आग्रह
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच जिला प्रशासन से मांग करता है कि 15 अक्टूबर को प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दौरान छात्र प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात एवं वार्ता कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इससे छात्र अपनी समस्याओं, मांगों और भर्ती प्रक्रिया में आवश्यक बदलावों से संबंधित पक्ष सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे तथा सरकार का स्पष्ट रुख जान सकेंगे।
हुंकार मंच सरकार से आग्रह करता है कि युवाओं के भविष्य, रोजगार के अवसरों और परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जूनियर शिक्षक भर्ती पर गंभीरता से विचार किया जाए। 100 प्रतिशत पदोन्नति के प्रावधान में आवश्यक संशोधन कर 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती और 50 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति की व्यवस्था लागू की जाए तथा भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने स्पष्ट किया कि छात्रों की मांगों को अनसुना किए जाने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। सरकार के पास अभी भी संवाद और सकारात्मक निर्णय के माध्यम से इस मुद्दे का समाधान निकालने का अवसर है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो युवाओं में बढ़ती नाराजगी का असर आगामी चुनावों में भी देखने को मिल सकता है।
छात्रों की मांग स्पष्ट है—नियमों में आवश्यक संशोधन करो, जूनियर शिक्षक भर्ती जारी करो और युवाओं को रोजगार का अवसर दो।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@upesscprayagraj@TheLallantop@the_hindu@IndianExpress@timesofindia
Patna : TRE-3 रिजल्ट पर अभ्यर्थियों ने खोला मोर्चा, नीतीश कुमार से मिलकर की जांच और Revised Result की मांग, मिला कार्रवाई का भरोसा।
#BPSC#TRE3#BiharNews#News18BiharJharkhand
Patna : TRE-3 रिजल्ट पर अभ्यर्थियों ने खोला मोर्चा, नीतीश कुमार से मिलकर की जांच और Revised Result की मांग, मिला कार्रवाई का भरोसा।
#BPSC#TRE3#BiharNews
सुल्तानपुर : यूट्यूबर संजय यदुवंशी पर दर्ज केस
➡️संजय यदुवंशी पर दर्ज हुए 3 मुकदमे
➡️नगर पालिका लिपिक की तहरीर पर केस
➡️संजय समेत 250 अज्ञात लोगों पर केस
➡️सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप
➡️SC/ST एक्ट के तहत भी दर्ज हुआ मुकदमा
➡️विवेकानंद स्मृति पार्क में तोड़फोड़ का आरोप
#Sultanpur #SanjayYaduvanshi #CrimeNews @SanjayYadavup44
“कितनी ट्रेन कोई रोक लेगा”
“कितनी कनेक्टिविटी कोई रोक लेगा”
“ये इंडिया के यूथ है”
ये बयान है चिराग़ पासवान के जो BJP के ally हैं बिहार में और देश में भी,कुलमिलाकर ऐसा लग रहा है की बहुत जल्दी ही ये सब लोग मिलकर नरेन्द्र मोदी को 2029 से पहले ही विदा कर देंगे
उत्तर प्रदेश के परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में 50% सीधी भर्ती करने को लेकर आज BEd अभ्यर्थियों ने प्रयागराज में एक बड़ा कैंडल मार्च निकाला। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच और बीएड छात्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में यह कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें हजारों की संख्या में BEd छात्र शामिल हुए। छात्रों की ओर से कहा गया कि यह सरकार तक अपनी बातों को पहुँचाने का एक प्रतीकात्मक तरीका है। छात्र परिषदीय जूनियर भर्ती के विज्ञापन को लेकर कल उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में अनशन प्रारम्भ करेंगे। छात्रों का कहना है कि BEd अभ्यर्थियों को सरकार के द्वारा केवल छला जा रहा है। जब अन्य राज्य परिषदीय विद्यालयों में जूनियर की भर्तियां कर रहे है तो उत्तर प्रदेश सरकार 100% प्रमोशन करके BEd छात्रों के साथ अन्याय क्यों कर रही है? अनशनरत छात्रों के द्वारा कल शिक्षा निदेशालय में अधिक से अधिक संख्या में BEd छात्रों को उपस्थित रहने की अपील भी की गई है। हरियाणा, बिहार, राजस्थान जैसे राज्य परिषदीय जूनियर भर्ती कराते चले आ रहे है लेकिन उत्तर प्रदेश में परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में 100% प्रमोशन की नियमावली है।
जनता की समस्याओं के त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी समाधान की दिशा में एक नई पहल।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के नेतृत्व में CM QRT (क्विक रिस्पॉन्स टीम) के माध्यम से नागरिक अब सोशल मीडिया के जरिए अपनी समस्याएँ सीधे सरकार तक पहुँचा सकेंगे।
CM QRT से जुड़ने और अपनी समस्या दर्ज कराने के 4 आसान चरण:
1. दिए गए QR Code को स्कैन कर X (Twitter) पर जाएँ।
2. @samrat4bjp को Follow करें।
3. @Samrat4BJP और @BiharCMQRT को टैग कर अपनी समस्या फोटो/वीडियो के साथ ट्वीट करें।
4. CM QRT आपकी समस्या पर त्वरित संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
आपकी समस्या हमारी प्राथमिकता है। आपकी आवाज़ सीधे सरकार तक पहुँचेगी।
Your voice, our response.
#CMQRT
सभी छात्र जूनियर शिक्षक भर्ती के लिए 8 अक्टूबर शाम 6.00 बजे , ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज मुख्य द्वार,सलोरी प्रयागराज आए।
जिला प्रशासन से निवेदन है कि मामले को संज्ञान में ले और इस संबंध में शासन तक हमारी बात रखे।
@CMOfficeUP@upesscprayagraj@dgpup@DM_PRAYAGRAJ@prayagraj_pol
ये दिल्ली का जंतर मंतर नहीं बल्कि प्रयागराज का चंद्रशेखर आजाद पार्क है….
प्रयागराज की लड़कियों ने महिला हॉस्टल से कंपनी गार्डन तक फ्रीडम मार्च निकाला,इस मार्च में सैकड़ो लड़कियां शामिल हुई,लड़कियों ने कहा देश को आजाद हुए 75 साल हो गए लेकिन महिलाओं को अभी भी आजादी नहीं मिली है !!
प्रेस विज्ञप्ति
जूनियर शिक्षक भर्ती को लेकर छात्रों का डिजिटल हुंकार
सोशल मीडिया अभियान के बाद 8 अक्टूबर को निकलेगा विशाल मोमबत्ती मार्च
प्रयागराज, 7 अक्टूबर 2026।
जूनियर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को विभिन्न छात्र संगठनों, अभ्यर्थियों एवं छात्रों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर व्यापक डिजिटल हुंकार अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न छात्र संगठनों एवं अभ्यर्थियों ने अपने-अपने X हैंडल के माध्यम से जूनियर शिक्षक भर्ती का विज्ञापन शीघ्र जारी करने तथा कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रारम्भ करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। छात्रों ने पोस्ट, हैशटैग एवं मुख्यमंत्री सहित संबंधित अधिकारियों को टैग कर सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण रोजगार के मुद्दे की ओर आकर्षित किया।
छात्रों का कहना है कि लंबे समय से जूनियर शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के बीच लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पूर्व में जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया जा चुका है। ऐसे में अब सरकार एवं संबंधित विभाग को इस मांग पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जूनियर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की स्पष्ट कार्यवाही करनी चाहिए।
8 अक्टूबर को विशाल मोमबत्ती मार्च
सोशल मीडिया अभियान के बाद आंदोलन को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाते हुए 8 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे विशाल मोमबत्ती मार्च निकाला जाएगा।
यह मार्च ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज मुख्य द्वार, सलोरी से गोविंदपुर तक निकाला जाएगा। मोमबत्ती मार्च के माध्यम से छात्र एवं अभ्यर्थी सरकार से मांग करेंगे कि कक्षा 6 से 8 तक जूनियर शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया सभी संबंधित विद्यालयी स्तरों पर शीघ्र प्रारम्भ की जाए तथा विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए।
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने कहा कि शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार अब समाप्त होना चाहिए। युवाओं को आश्वासन नहीं, बल्कि भर्ती प्रक्रिया का स्पष्ट रोडमैप और विज्ञापन चाहिए।
हुंकार मंच ने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल के बैनर पर नहीं, बल्कि रोजगार, शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाने का प्रयास है।
छात्रों से अपील
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने सभी छात्र संगठनों, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों एवं युवाओं से अपील की है कि वे 8 अक्टूबर के विशाल मोमबत्ती मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर जूनियर शिक्षक भर्ती की आवाज को मजबूत करें।
मांग स्पष्ट है — जूनियर शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करो।
कक्षा 6 से 8 तक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करो।
दिनांक : 8 अक्टूबर 2026
समय : शाम 6:00 बजे
स्थान : ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज मुख्य द्वार, सलोरी
मार्ग : सलोरी से गोविंदपुर
निवेदक : संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच, प्रयागराज
@CMOfficeUP@dgpup@DM_PRAYAGRAJ@prayagraj_pol
जोर-जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है
जूनियर शिक्षक भर्ती को लेकर के एक विशाल मोमबत्ती मार्च कल 8 अक्टूबर को ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज प्रयागराज से शाम 6.00 बजे रखा गया है। सभी छात्र जो जूनियर शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं चाहे वह शासकीय हो और अशासकीय हो , बेसिक हो हम सभी की बात कर रहे हैं।
आए और इस लड़ाई को मजबूत करें।
@CMOfficeUP@dgpup@DM_PRAYAGRAJ
उत्तर प्रदेश में गुंडाराज का है,
उत्तर प्रदेश में कुछ लोग गायक संजय यदुवंशी के घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश किए,
सोचिए उत्तर प्रदेश में ऐसे में आम जनमानस का क्या हाल होगा,
उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।
@sultanpurpolice धम्मौर थाना के SHO शराब पीके ,चारदीवारी कूदकर, गाली गलौज देकर, रात 12 बजे विवेचना करते हैं |
ऐसा कौन सा मुकदमा है मेरे ऊपर ?
किसकी हत्या किसका अपहरण किया है ? अगर इस SHO को निलंबित नहीं किया गया, लखनऊ में धरना दूंगा 🙏
@Uppolice@CMOfficeUP@sultanpurpolice