"हरित ऊर्जा से समृद्ध मध्यप्रदेश":
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने सिंगोली के सोलर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया।
#Neemuch#Solarenergy@NewenergyMp@environment_mp
Read more 👉https://t.co/6tMrz5r0Fv
भारत में मध्यप्रदेश बना निवेश एवं निर्यात का नया केंद्र...
आज इंदौर में 'Madhya Pradesh (India)-LAC Trade & Investment Forum 2026' में लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन देशों के राजदूतों और उद्योगपतियों से संवाद किया।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में मप्र से लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन देशों को होने वाले निर्यात में 19% की वृद्धि हुई है, जिससे यह आंकड़ा 3,835 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
राज्य में हमारी सरकार ने पारदर्शी और उद्योग हितैषी नीतियां लागू की हैं। Ease of Doing Business के तहत हमने 'जन विश्वास अधिनियम' लागू कर 108 पुराने और जटिल नियमों को पूरी तरह समाप्त या पहले से सरल किया है।
#MP_RisingGlobally
मध्यप्रदेश अब वैश्विक निवेश का नया केंद्र बन रहा है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इन्दौर में भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन (LAC) व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 का शुभारंभ करेंगे। इस महत्वपूर्ण आयोजन में 15 देशों के राजदूत, राजनयिक प्रतिनिधि, उद्योग जगत के अग्रणी विशेषज्ञ और निवेशक भाग लेंगे।
यह फोरम भारत और एलएसी देशों के बीच व्यापार, निवेश एवं औद्योगिक सहयोग के नए आयाम स्थापित करते हुए मध्यप्रदेश को वैश्विक अवसरों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।
🗓️6 जून, 2026
📍 इंदौर
@DrMohanYadav51@investindia@Industryminist1 #CMMadhyaPradesh #MP_RisingGlobally
जिले में मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित करने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रथम शिविर का आयोजन 8 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन में किया जा रहा है।
#Neemuch@healthminmp@JansamparkMP
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर खातीखेड़ा में रोड रेस्टोरेशन कार्य प्रारंभ
जनसमस्या निराकरण शिविर में दिए निर्देशों पर जल निगम ने की त्वरित कार्रवाई
पेयजल पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त आंतरिक सड़कों का हो रहा सुधार
#Neemuch@minprdd
Read more 👉 https://t.co/2k6QooPFG3
समान नागरिक संहिता के अध्ययन एवं परीक्षण के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सदस्य डॉ. गोपाल शर्मा ने की।
#Neemuch@GADdeptmp@JansamparkMP
(1/1)
'विश्व पर्यावरण दिवस' पर आज भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ पौधरोपण कर किया।
कार्यक्रम में प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न संस्थाओं को वर्ष 2024-25 के पुरस्कार प्रदान किए। सर्कुलर इकोनॉमी से संबंधित 5 कोर्स मॉड्यूल्स और एप्को तथा इन्टैक द्वारा प्रदेश में संचालित 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के अंतर्गत 16 जिलों की 500 बावड़ियों के प्रलेखन दस्तावेजों का विमोचन किया।
हमारी सरकार पर्यावरण और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मध्यप्रदेश वन्य प्राणियों के संरक्षण की दिशा में 'सह-अस्तित्व' का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
#WorldEnvironmentDay
भाटखेड़ी बुजुर्ग पंचायत बनी जी.वी.पी. मुक्त,
#स्वच्छ_भारत_मिशन के तहत हटाया पुराना कचरा, बनाया आकर्षक पिकनिक स्पॉट
डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से बदली तस्वीर, अन्य पंचायतों के लिए बना प्रेरणा स्त्रोत
#Neemuch@minprdd@JansamparkMP
धरती का श्रृंगार, वृक्षारोपण से": विधायक श्री अनिरुद्ध मारू ने भाटखेड़ी बुजुर्ग में पौधारोपण किया।
#विश्व_पर्यावरण_दिवस पर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। नागरिकों से पौधा लगाने की अपील की।
#Neemuch@environment_mp@minprdd
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीमच द्वारा प्रस्तुत 07 प्रकरणों में ADM नीमच श्री B.S.कलेश द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं पर कुल 7 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया है।
#Neemuch@foodsuppliesmp
Read more 👉https://t.co/xKjdYLcztf
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में आज A.P.C. समूह कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, दुग्ध संघ, सहकारिता, पशुपालन आदि विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
#Neemuch@minmpkrishi@horticulturemp@mp_husbandry@JansamparkMP
राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 के अंतर्गत मध्यप्रदेश को दो राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होना हम सभी के लिए गौरव का विषय है।
आज त्रिनेत्र-महाकालेश्वर मंदिर सहित महाकाल रुद्रसागर एकीकृत विकास क्षेत्र (MRIDA) की एआई आधारित वीडियो निगरानी प्रणाली के लिए स्वर्ण (श्रेणी VI) तथा शहरी विकास एवं आवास विभाग की ‘ई-नगर पालिका में साइबर सुरक्षा व्यवस्था’ के लिए रजत पुरस्कार की घोषणा हुई है।
ये दोनों उपलब्धियां ई-गवर्नेंस, नवाचार और तकनीक आधारित जनसेवा के प्रति मप्र की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। इसमें योगदान देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई।
@ujjainmahakal@mpurbandeptt