Excellence is an art won by training and habituation. We do not act rightly because we have virtue or excellence, but we rather have those because we have acted
आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीटीएस, मुरादाबाद में संस्था प्रमुख महोदय द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण एवं रिक्रूट प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएँ देते हुए मिष्ठान वितरण किया गया।
आज दि0- 23.01.26 को IPS श्री राम सेवक गौतम, संस्था प्रमुख, पीटीएस, मुरादाबाद द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों की शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया गया। साथ ही प्रशिक्षुओं के मेस आदि का भी निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक सुधार हेतु सम्बन्धित अधि0/कर्म0 को निर्देशित किया गया।
पीटीएस, मुरादाबाद में दिनांक 10.01.2026 को ‘दक्ष पुलिस–भारत योग संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पद्मश्री योगगुरु स्वामी भारत भूषण द्वारा स्टाफ एवं प्रशिक्षुओं को श्वास विधि का अभ्यास कराते हुए, योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के महत्व से अवगत कराया गया
दिनांक 10.01.2026 को संस्था प्रमुख, पी०टी०एस०, मुरादाबाद द्वारा सैनिक सम्मेलन आहूत किया गया, जिसमें स्टाफ एवं प्रशिक्षुओं से उनकी समस्याएँ एवं सुझाव प्राप्त किए गए तथा उनके निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
IPS श्री राम सेवक गौतम, संस्था प्रमुख, पी०टी०एस० मुरादाबाद के निर्देशन में दिनांक 14-12-2025 को संस्था में प्रशिक्षणरत आरक्षी ना०पु० आधारभूत कोर्स के प्रशिक्षुओं की मध्यावधि मूल्यांकन (Assessment) परीक्षा आयोजित कराई गई ।
श्री राम सेवक गौतम, IPS, संस्था प्रमुख, पी.टी.एस., मुरादाबाद द्वारा दिनांक 26.11.25 को “संविधान दिवस” के अवसर पर प्रातः 10:30 बजे समस्त अधिकारीगण, स्टाफ एवं रिकूट आरक्षियों के साथ भारत के संविधान की प्रस्तावना के पाठन की शपथ ग्रहण की गई तथा संविधान दिवस के महत्व से अवगत कराया गया
श्री राम सेवक गौतम, IPS, संस्था प्रमुख, पीटीएस, मुरा0 द्वारा दि0 07.11.25 को प्रातः 10:00 बजे समस्त अधि0गण, स्टाफ एवं रि0 आरक्षियों के साथ हमारे राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संस्था के परेड ग्राउंड में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दिनांकः 31.10.2025 को श्री आर. एस. गौतम IPS, संस्था प्रमुख, पी.टी.एस., मुरादाबाद द्वारा स्टॉफ के साथ Run For Unity का आयोजन किया गया तथा लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के फोटो पर माल्यापर्ण, पुष्प अर्पित किये गये एवं पुलिस प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई ।
दि0 11.10.2025 को संस्था प्रमुख,पीटीएस,मुरा0 द्वारा परेड ग्राउण्ड में सैनिक सम्मेलन आहूत किया गया, जिसमें DG(T) महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों से प्रशिक्षुगण/स्टॉफ को अवगत कराते हुये, उनसे उनकी समस्या एवं सुझाव प्राप्त किये तथा उक्त के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
आज दिनांक 25.07.2025 (शुक्रवार) को ए0डी0जी0 महोदय, पीटीएस, मुरादाबाद द्वारा संस्थान में प्रशिक्षणरत आरक्षी ना0पु0 (आधारभूत कोर्स) के 1394 प्रशिक्षुओं की परेड का निरीक्षण किया गया एवं प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया गया
दि0- 02.10.2024 को गांधी जयंती के अवसर पर एडीजी श्री ए.सतीश गणेश, संस्था प्रमुख, पीटीएस मुरा0 द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की फोटो को माल्यार्पण कर उनके विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का स्मरण कराया एवं कर्मगण को उपहार वितरित किये
78वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर पीटीएस, मुरा0 में पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी व राष्ट्रगान के उपरान्त शपथ ग्रहण करायी गयी, संस्था के समस्त अधि0/कर्म0गण को सम्बोधित किया गया तथा शुभकामनायें देते हुए मिष्ठान वितरित किया गया।
आज दिनांकः 14.08.2024 को पीटीएस, मुरादाबाद में दिनांकः 01.07.2024 से प्रचलित उपनरीक्षक ना0पु0 (वरिष्ठता के आधार पर प्रोन्नत) कोर्स के प्रशिक्षुओं का अन्तिम परीक्षा परिणाम घोषित कर, अन्तः / बाह्य विषयों एवं सर्वात्तम सर्वांगीण प्रशिक्षुओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गये ।
आज दिनांक 13.08.24 को पीटीसी, मुरादाबाद में #HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षुओं एवं स्टाफ ने संस्था के परिसर/छात्रावास की साफ-सफाई की। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं व स्टाफ ने भवनों पर तिरंगा फहराया एवं तिरंगे की रोशनी से संस्थान को रोशन किये जाने में योगदान दिया।
#UPPolice
पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय सुल्तानपुर में इस समय प्रोन्नत उपनिरीक्षक 244 तथा मुख्य आरक्षी 195 ट्रेनिंग ले रहे हैं | इनको प्रशिक्षण देने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मेरे द्वारा आज नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर मनोबल बढ़ाया गया | सभी कर्मियों को शुभकामनायें.💐💐
आज दिनांक 02/08/24 को PTC सीतापुर में पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्रीमती तिलोत्तमा वर्मा के द्वारा प्रशिक्षु छात्रावास, भोजनालय एवं निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया गया जिसमें ADG श्री जय नारायण सिंह एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
@Uppolice@dgpup@UPPoliceTrgHQ@TilotamaVarma