मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताना चाहिए कि उनके पास धर्म से जुड़े आंकड़े कहाँ से आए? 1.27 करोड़ हिन्दू वोटर के नाम कटने की बात उन्होंने कैसे कही? यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कहते हैं कि हमारे पास धर्म के आँकड़े नहीं हैं। चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ के इस बयान से जुड़ी ख़बरों का फैक्ट चेक क्यों नहीं किया? MISLEADING क्यों नहीं लिखा?
‘गोपालकों’’को अपशब्द कहकर प्रकारांतर में गोपाल अर्थात् भगवान श्रीकृष्ण का जो अपमान उप्र के मुख्यमंत्री महोदय ने मंच से किया है वो अक्षम्य है। पहले अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी में एक बड़े गिरोह के साथ संलिप्त रहे और राज न खुल जाए इस डर से उन्हें क्लीन चिट दे दी। अब भगवान कृष्ण पर वार कर रहे हैं। ये सनातन धर्म से अलग अपनी सत्ता को स्थापित करने के मंसूबे के कारण ऐसे कुवचन बोल रहे हैं। इसी दुर्भावना के कारण इन्होंने वाराणसी में पाल समाज को लाठी से पिटवाया था और गडरियों के होल्कर समाज से आनेवाली शिवजी की परम भक्त राजमाता देवी अहिल्याबाई जी की शिवलिंग ली हुई प्रतिमा का वाराणसी में घोर तिरस्कार किया था। ये न भगवान शिव के सगे हैं, न भगवान राम के, न भगवान कृष्ण के और न ही देवी अहिल्याबाई जी के।
ये इतने कमज़ोर पड़ गये हैं कि अब उप्र में किसी और ‘दुष्मुखी’ को बुलाया जा रहा है। इन दोनों में कई बातें समान हैं
, वेशभूषा का स्वांग, दुर्रवचनी ज़ुबान और भगवान राम और भगवान कृष्ण का सरेआम अपमान करना। जनता कह रही है कि अब इनका प्रभाव शून्य हो गया है। अगर इनका प्रभाव शेष होता तो वो ऐसे असामाजिक व्यक्ति को कभी भी अपने प्रदेश में आने की अनुमति नहीं देते, जो उनके ही दिये गये नारे को सरेआम ठुकराकर समाज को बाँट रहा है। व्यक्ति जब कमज़ोर हो जाता है तो अनैतिक सहारा ढूँढने लगता है। अगर इनमें अंशमात्र भी शक्ति, सामर्थ्य और साहस शेष होगा तो वो ऐसे ईश विरोधी वक्तव्य देनेवालों को उप्र में प्रवेश नहीं करने देंगे लेकिन ये ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि वो भी इन्हीं के विचारवंशी भी हैं और वचनवंशी भी। दोनों एक-दूसरे के पर्याय हैं।
पुन: दोहरा रहे हैं क्योंकि एक बार में वो पढ़ नहीं पाते हैं और दस बार में भी समझ नहीं पाते हैं :
कृपया सनातनी वस्त्रों को पहनकर इतनी निम्नस्तरीय भाषा न बोलें।
अपने व्यक्तित्व के आंतरिक पक्ष को बाहर लाने से पहले सोचें कि आप अभी कुछ दिनों के लिए ही सही, एक सम्प्रदाय के सम्माननीय पद के साथ-साथ एक सांविधानिक पद पर भी विराजमान हैं। अपना श्रीमुख खोलने से पहले, सार्वजनिक मर्यादा के साथ ही, उन पदों की प्रतिष्ठा का भी ध्यान-मान रखें।
हार को सामने देखकर बड़े-बड़े विचलित हो जाते हैं और भाषिक मर्यादा की सीमाएं भूलकर शाब्दिक अराजकता पर उतर आते हैं। आपका अहंकारी व्यवहार तो एक युवा मृतक की दुखी माँ तक का तिरस्कार कर चुका है और आदरणीय प्राचार्य हों, पत्रकार या ईमानदार अधिकारी, सबको अपशब्दों से अपमानित करता रहा है। आप शीघ्र ही इतिहास बननेवाले हैं, ये तो आपके ऊपर है कि जाने से पहले आप ‘भाषा-व्यवहार के इतिहास’ में अपना नाम काजल से लिखवाएं या स्वर्ण से।
शालीन विचार से ही शालीन भाषा जन्म लेती है। दरअसल इनके संदर्भ में शालीनता का अभाव ही नहीं, घोर अकाल भी है। इसीलिए मृदु वचन की कोई भी संभावना यहां शून्य है।
हम इन्हें क्षमा करते हैं क्योंकि ये परवश रहते हैं। जिसका अपनी इच्छाशक्ति पर ही नियंत्रण न हो, जो दिन भर थोड़े-थोड़े समय के बाद विचलित होने लगता हो, उससे शब्द नियंत्रण या संतुलन की अपेक्षा बेमानी है। इनके मन में हार की हताशा और आशंका जितनी बढ़ती जाएगी, भाषा उतनी ही नीचे गिरती जाएगी।
बात इतनी सी है कि ये 2024, 2026 की हार से डर गये हैं इसीलिए इनके बोल बिगड़ गये हैं। ये 2027 में हमेशा के लिए हारेंगे। अगर ये जीत रहे होते तो हमारी नहीं, अपनी और अपनी उपलब्धि की बात करते।
ये जितना बुरा बोलेंगे, उतनी ही बुरी हार हारेंगे क्योंकि 2027 का चुनाव अब 5% अहंकारियों, वर्चस्ववादियों, प्रभुत्ववादियों बनाम 95% पीडीए के बीच हो गया है।अब तो पीडीए में हर समाज के पीड़ित, दुखी, अपमानित शामिल हो गये हैं, इसीलिए पीडीए का जनाधार 85% से बढ़कर 95% हो गया है।
ECI's Internal Records of 2024 Elections show that in 51 seats of Maharashtra, Haryana and J&K votes cast do not match the votes counted.
For the first time these records are coming out in the public domain.
@VenkateshNSS & I report for @reporters_co
https://t.co/Hv32pEERUf
इससे पहले कि इंडिया में इस पोस्ट को restrict करने का नाटक शुरू हो जाए, इस रिपोर्ट को पढ़िए। अगर यही रिपोर्ट देश के दस हिन्दी अख़बारों के पहले पन्ने पर छप जाए तो अगले घंटे से बहस बदल जाएगी। सारी चोरी इन्हीं बंदिशों की आड़ में हो रही है। ख़बर छापो नहीं, जो ख़बर करता हो उसे जनता तक पहुंचने मत दो।
स्कूलों को बंद करनेवाली भाजपा सरकार के समय में अगर 1 भी बच्चा पढ़ने से वंचित हो गया तो 1 ट्रिलियन हो या 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, उसका हासिल तो शून्य ही माना जाएगा।
भाजपा शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी विरोधी है।
गाँवों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं होने से व असुरक्षा की वजह से मर्जर के बाद बच्चियाँ दूर के स्कूलों में नहीं भेजी जाएंगी, इससे स्त्री शिक्षा कम होगी, लोग अपने बच्चों को स्कूल से निकाल रहे हैं लेकिन ये सब बातें परिवारवाले ही समझ सकते हैं।
भाजपा रूढ़िवादी है और ये जानती है कि पढ़ा-लिखा व्यक्ति सवाल उठाता है, वो विभाजनकारी राजनीति का विरोध करता है इसीलिए स्कूल जितने कम होंगे, उतना ही भाजपा का विरोध कम होगा। शिक्षित नौकरी मांगेगा। सरकारी नौकरी होगी तो आरक्षण भी देना पड़ेगा। इसीलिए आरक्षण विरोधी भाजपा के एजेंडे में नौकरी है ही नहीं। बच्चों के माता-पिता व अध्यापकों को जितनी जल्दी ये बात समझ आ जाएगी कि भाजपा सरकार शिक्षा, शिक्षार्थी व शिक्षकों के ख़िलाफ़ है और भाजपा की वजह से परिवारवालों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय है, उतनी ही जल्दी परिवर्तन के लिए ज़मीन बननी तैयार हो जाएगी।
भाजपा शिक्षार्थियों व शिक्षकों को विरोध का एक ऐसा आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य न करे जिससे हर क्षेत्र में ठहराव आ जाए। भाजपा शिक्षार्थियों व शिक्षकों की समस्याओं के प्रति हमेशा बेरुख़ी का नज़रिया अपनाती है। भाजपा की सरकार एक हृदयहीन सरकार है। जिसमें संवेदना न हो वो सरकार नहीं चाहिए।
सबको याद है कि हमने ‘ऑनलाइन हाज़िरी’ के आंदोलन के समय कहा था कि शिक्षकों का सम्मान और उन पर विश्वास करने से ही अच्छी पीढ़ी जन्म लेती है।
गुरुओं के साथ जो अभद्र भाषा बोलते हैं, उनका अपमान करते हैं वो अशिक्षित के समान ही हैं। ’अहंकार’ लोगों को अनपढ़ बना देता है क्योंकि अहंकारी न तो किसी की तकलीफ़ दुख को पढ़ता है, न सुनता है। शिक्षकों पर अविश्वास जताकर और उनका तिरस्कार करके भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वो न तो शिक्षा का सम्मान करती है, न शिक्षकों का, न शिक्षार्थियों का। भाजपा ने छात्रों और अध्यापकों का भरोसा खो दिया है।
‘अब शिक्षा विरोधी भाजपा जाएगी, फिर कभी नहीं आएगी!’
जन्म का संयोग है जाति। इसमें गर्व क्या? या शर्म क्यों?
लेकिन जब जाति को गाली बनाया जाए, तो मुझ जैसे व्यक्ति को भी बोलना पड़ेगा - हाँ, हूँ मैं “अहीर”! हूँ मैं “गँवार”! गर्व है मुझे!
हम सबको पूछने पड़ेंगे सवाल - ABP न्यूज़ से, दिल्ली यूनिवर्सिटी से, आरएसएस से, बीजेपी से, पुलिस प्रशासन से और अपने आप से।
अमेरिका से आने वाली चुनावी तस्वीरों में केवल जनता दिखाई दे रही है। बंगाल की तरह लाखों की संख्या में अर्ध सैनिक बल, पुलिस के जवान नहीं दिख रहे हैं। बांस बल्लियाँ भी नज़र नहीं आईँ। चारों तरफ जनता ही दिखती है। भारत का चुनाव होता तो ड्राइविंग लाइसेंस लेकर निकलो, आधार लेकर निकलो, सब लेकर निकलो और पहुंचो तो वोटर लिस्ट में नाम बदल गया है और ग़ायब हो गया। ज़रूरत है कि अमेरिका के चुनाव का भी ज्ञानेशकरण करवा दिया जाए ताकि दोनों महान लोकतंत्रों में समानता नज़र आने लगे।
मुझे कार की बहुत ज़रूरत नहीं पड़ती है। महीने में दो तीन दिन ही घर से निकलता हूँ। आज कई दिनों बाद कार चलाने गया तो पता चला कि मेरी कार का माइलेज 14km/lसे घट कर 9.6km/lit हो गया है। मेरी कार 2024 की है। 5.4 किलोमीटर प्रति लीटर कम हो गया है। परिवार के लोग इस्तेमाल करते हैं। तेल का ख़र्चा काफ़ी बढ़ गया है।
मुझे लगता है कि E20 भी नोटबंदी है। इसके ज़रिये कार और बाइक चालकों पर निष्ठा प्रयोग हो रहा है कि वे किस हद तक मोदी सरकार को सपोर्ट कर सकते हैं। ज़्यादा पैसे ख़र्च कर घटिया ईंधन ख़रीदने और कार डैमेज होने पर चुप रह सकते हैं। मोदी सरकार का प्रयोग सौ फीसद सफल हो गया है। जिस स्केल पर माइलेज गिरा है, मनमोहन सिंह की सरकार होती तो सारे गोदी संपादक पेट्रोल पंप से लाइव रिपोर्ट कर रहे होते।
नोट चोरी, वोट चोरी, चंदा चोरी, पेपर चोरी के बाद तेल चोरी को भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। यह काम केवल मोदी सरकार कर सकती है। उसके समर्थकों का जवाब नहीं। जो लोग 500 रुपया लीटर पेट्रोल ख़रीदने का सपना देख रहे थे, E20 से पूरा करने का मौका मिल गया है। पेट्रोल और कार की मरम्मत का ख़र्चा जोड़ कर इतना हो जाता होगा।
सरकार चाहे तो एक और प्रयोग कर सकती है। पेट्रोल पंप पर मोदी समर्थक 38 प्रतिशत वोटर के लिए E20 का विकल्प दे और मोदी विरोधी 62 प्रतिशत को E10 का विकल्प दे। मुझे लगता है कि डिफ़ेंडर वाली मोहतरमा भी निष्ठा नहीं बदलेंगी और E20 ही भराएँगी। अगर ये हो जाए तो मोदी समर्थकों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। 😎
मुख्यमंत्री जी @DrMohanYadav51
बंडा सरकारी अस्पताल में 19 महीने के गरीब बच्चे की आँखों में डॉक्टर ने खांसी का ड्रॉप डाल दिया। बच्चे की रोशनी चली गई।
ये खबर ब्रेकिंग क्यों नहीं? क्योंकि बंडा है? क्योंकि बच्चा गरीब का है?
अब बोलिए, क्या कार्रवाई होगी?
जब भगवान के नाम पर कथा/प्रवचन करने वाले लोग चार्टर्ड विमान से घूमेंगे,आलीशान बंगलों में रहेंगे,ब्रांडेड कपड़े पहनेंगे और पूरी बेशर्मी से अपनी इस luxury lifestyle का दिखावा भी करेंगे तो धर्म के नाम पर लालच तो बढ़ेगा ही!आज धर्म के नाम पर हर तरफ व्यापार चल रहा है..और ये कथावाचक/प्रवचन करने वाले श्रोताओं को सादा जीवन जीने के उपदेश देते हैं😀 कहां से ये आपको साधु,संत,सिद्ध,महान दिखाई देते हैं? ये सब बस बिज़नेसमैन हैं और इन्हें वैसे ही देखा जाए..पैसे,पद,प्रसिद्धि के लालच में धर्म को बेच रहे व्यापारी🙏
पहली बार हिंदी में शिव तांडव स्तोत्र 🔱
आशुतोष राणा की दमदार प्रस्तुति ने रोंगटे खड़े कर दिए हर शब्द में भक्ति, हर स्वर में महादेव की शक्ति का एहसास
नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव 🚩🙏
संतोष दुबे रामजन्मभूमि आंदोलन में दो बार घायल हुए। एक बार चार गोलियां खाई ढांचा गिरा रहे थे ढांचे का एक हिस्सा शरीर पर आ गिरा। 17 दिन अस्पताल में रहे, कोमा में चले गए। जानते हैं इलाज किसने कराया ? न बीजेपी ने, न आरएसएस ने, न विहिप के झंडारबदारों ने। यह राज सुनिए इस वीडियो में।
संतोष कह रहे हैं कि महंत रामचंद्र परमहंस मुझसे कहते थे कि भतीजे यह लूट रहे हैं, इसे बचा लो, मेरा बस चलता तो मैं संत की जगह नक्सली बन जाता।
इंटरव्यू के दौरान संतोष जी कई बार रो पड़े वो हिस्सा बाद में दिखाऊँगा। लेकिन, संतोष दुबे का योगी आदित्यनाथ पर से विश्वास डिगा नहीं है। यह गजब की चीज पूरी अयोध्या में दिखी कि समूचा अयोध्या इस डकैती के बाद त्राहिमाम कर रही है, लेकिन उन्हें लगता है कि योगी आदित्यनाथ न्याय कर दोषियों को सजा दिलाएंगे। अमित शाह और नरेंद्र मोदी पर से लोगों का विश्वास डिगा है, लेकिन योगी पर से नहीं। यह चौंकाता है। पूरे इंटरव्यू का लिंक कमेंट बॉक्स में देखें और दिखाएं खुलासों से भरी यह बातचीत-
अगर निर्माण में ही बेईमानी हो गई तो क्या बचा। इसी मंदिर का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री ने व्रत रखा था। जो लोग कमीशन माँगने खपाने में लगे होंगे वे सभी प्रधानमंत्री पर हँसते होंगे। मंदिर सुरक्षा के लिहाज़ से भी महत्वपूर्ण है तो कई तरह एजेंसियाँ सक्रिय होंगी। किसी को नहीं पता चला कि कमीशन माँगी जा रही है? इनके इनपुट में ये बात कभी नहीं आई ?
कर्नाटक के गृह मंत्री @PriyankKharge जी ने RSS से काग़ज़ क्या मांग लिया, BJP ने अपने असल रंग दिखाने शुरू कर दिए
BJP MP रमेश जिगाजिनगी ने कहा “एक दलित आदमी को RSS से क्या मतलब?”
यह है इनकी असली सोच - एक दलित का RSS से क्या लेना देना
यह है इनके मन में दलितों के किए घृणा
प्रभु श्रीराम के मंदिर में एक और महालूट का मामला सामने आया है।
117 बिस्वा जमीन जिसकी कीमत 9 करोड़ थी, चंपत राय गैंग ने 55 करोड़ 47 लाख रुपये में आलोक बंसल से ख़रीदी।
हैरान करने वाली बात ये है की इससे पहले के गाँव बरेहटा में सरकार ने किसानों से 4 लाख 40 हज़ार में ज़मीन ख़रीदी।
जबकि चंपत ने ट्रस्ट के लिए 47 लाख रू प्रति बिस्वा में ज़मीन ख़रीदी।
ED पार्टी और RSS ने लूट का माल कहाँ रखा है?
आख़िर अब तक किसी चंदा चोर की गिरफ़्तारी क्यों नही हुई?