T-20 विश्व कप के फाइनल में विजय प्राप्त करने पर भारतीय टीम एवं सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं मंगलकामनाएं।
जय भीम, जय भारत।
#T20WorldCup2024#TeamIndia
भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों वंचितों व महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं सभी देशवासियों को हार्दिक मंगलकामनाएं
20 मार्च 1927 को बाबा साहेब ने चवदार तालाब में पानी पीने के लिए महाड़ सत्याग्रह आंदोलन किया था। यह लड़ाई मानव अधिकारों की लड़ाई थी। इस ऐतिहासिक संघर्ष दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक मंगलकामनाएं।
अपने लिये सब जीते है दुसरो के लिए जीना, लक्ष्य जब तक पूरा ना हो जाएं अपने कार्य को जारी रखने की प्रेरणा देने वाली।
भारत की प्रथम शिक्षिका, मनुवाद के खिलाफ ताउम्र संघर्षरत रहीं क्रान्तिज्योति माता सावित्री बाई फुले जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
जात-पात तोड़ दो, तिलक-दहेज छोड़ दो..! - चौ. चरण सिंह जी
मजदूरों व किसानों की मजबूत आवाज, जनप्रिय नेतृत्वकर्ता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती व "किसान दिवस" पर उन्हें शत-शत नमन..!
शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का संदेश देने वाले, संविधान के रचयिता, शोषितों वंचितों एवं महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक विश्वरत्न डॉ. बाबासाहब भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें शत-शत नमन!
करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी, से हमारे वैचारिक मतभेद जरूर है लेकिन जयपुर में उनकी दिनदहाड़े हत्या की घटना बेहद दुखद व शर्मनाक है।
इस कायरतापूर्ण घटना का हम निंदा करते है। आरोपियों जल्द अरेस्ट कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये
महिलाओं, दलितों, पिछड़ों और शोषितों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले युगद्रष्टा महान विचारक क्रांतिसूर्य "महात्मा ज्योतिबा फुले जी" की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन। 🙏
एक दौर था जब मान्यवर कांशीराम साहब ने राजस्थान में दलितों पिछड़ों आदिवासियों के लिए सत्ता के नए रास्ते बनाए थे। लेकिन उनकी विरासत को आगे ले जाने वालों ने पैसों के लिए गद्दारी की। आज साहब का वो दौर वापस आ रहा है। चंद्र शेखर आज़ाद जी ने राजस्थान में फिर से बंद रास्तों को खोला है।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से भीषण मुठभेड़ में शहीद होने वाले भारतीय सेना के कैप्टन शुभम गुप्ता, कैप्टन एमवी प्रांजिल, हवलदार माजिद, पैराट्रूपर सचिन लॉर और नायक संजय बिष्ट को विनम्र आदरांजलि!
देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले शहीदों पर हमें गर्व हैं।