पुनर्विकसित जैसलमेर रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह में उपस्थित होकर इस अतिविशेष और यादगार अवसर का साक्षी बना। यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी ने वर्चुअल माध्यम से जैसलमेर रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद भी हुआ।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने नीति-गत ठहराव से निकलकर विकास की नई गति प्राप्त की है।
@PMOIndia@RajCMO@BJP4Rajasthan@AshwiniVaishnaw@RailMinIndia
बीदा गांव में श्री कवराज सिंह जी की माताजी एवं आकल गांव में सरपंच श्री दान सिंह जी की माताजी के गंगा स्नान उपरांत आयोजित गंगा प्रसादी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर परिवारजनों एवं समाजबंधुओं से आत्मीय मुलाकात की।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री श्री लालू सिंह जी सोढा को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आप के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@Lalusodha_
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मुकेश पंवार जी के पूज्य दादाजी के निधन पर आज उनके आवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।
ॐ शांति...!
रूपसी सरपंच श्री स्वरूप सिंह जी की माताजी के गंगा स्नान उपरांत आयोजित गंगा प्रसादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर परिजनों एवं ग्रामवासियों से आत्मीय भेंट भी हुई।
हर-हर गंगे! 🚩🙏
जोगा ग्राम में श्री भोम सिंह सोलंकी की माताजी के गंगा स्नान उपरांत आयोजित गंगा प्रसादी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर परिवारजनों एवं समाजबंधुओं से आत्मीय मुलाकात की।
माँ गंगा के पावन आशीर्वाद से परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।
वर्तमान राजनीति में अनुशासन, सादगी एवं सरलता की प्रतिमूर्ति एवं देश के यशस्वी माननीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@rajnathsingh
जैसलमेर जिले के ग्राम भोपा में श्री लूण सिंह जी सोलंकी के निवास पर आयोजित गंगा प्रसादी कार्यक्रम में सहभागिता कर समाज के प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों से आत्मीय भेंट की।
छात्र शक्ति - राष्ट्र शक्ति
राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन 'अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद' के स्थापना दिवस की सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
#ABVPFoundationDay#ABVP
समाजसेवा, जनकल्याण और मानवीय मूल्यों के प्रति आजीवन समर्पित रहे स्वर्गीय श्री जमाल सिंह जी सलखा की द्वितीय पुण्यतिथि पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि।
आपके द्वारा किए गए सेवा और सद्भाव के कार्य सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
ॐ शांति। 🙏
📌डेलासर
पंचायत समिति मोहनगढ़ के विकास अधिकारी श्री नाथू सिंह जी के सुपुत्र सवाई सिंह के शादी समारोह के मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शुभकामनाएं प्रेषित की।
पधारो सा!
राजस्थान के विकास का संकल्प लेकर वीरभूमि पधार रहे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का पचपदरा की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।
🗓️ 04 जुलाई, 2026 | 📍 स्थान: पचपदरा
@narendramodi
कोहरा गांव में स्वर्गीय श्री हडवन्त सिंह जी के निधन पर आज उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
ऐतिहासिक क्षण !
दशकों का इंतजार हुआ समाप्त, शेखावाटी को मिली यमुना जल की सौगात।
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी तथा माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री @CRPaatil जी की गरिमामयी उपस्थिति में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी के साथ यमुना जल परियोजना के निर्माण एवं क्रियान्वयन हेतु एमओए (MOA) पर हस्ताक्षर किए।
जैसलमेर जिले के सोनू गाँव की प्रतिभाशाली गीता कंवर सुपुत्री श्री कोजराज सिंह सोनू को राजस्थान द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा (विज्ञान विषय) में सम्पूर्ण राजस्थान में #पाँचवीं_रैंक प्राप्त कर क्षेत्र, समाज एवं परिवार का गौरव बढ़ाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मेरे पैतृक गांव रामगढ़ में स्वर्गीय श्री बृजपाल जी खत्री मार्ग के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
परिवारजनों द्वारा जनहित एवं क्षेत्र विकास की भावना से करवाया गया यह कार्य सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। यह मार्ग स्व. बृजपाल जी खत्री की स्मृतियों को सदैव जीवंत बनाए रखेगा।