@ECISVEEP Kuch bhi kar lo ye to sach hai andh bhakton ko nahi samjhaya jaa sakta
Website par jaake fact check karo na election commission ki khud ki website sab fact check karke de rahi hai Isme kya ladna ab
सन् 1947 में दिल्ली की जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर खड़े होकर 'भारत रत्न' मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब ने कहा था-
'मुसलमानों कहां जा रहे हो.. ये है तुम्हारा मुल्क'
उस वक्त मौलाना आजाद की सदाएं सुनकर लोगों ने अपने सिर की गठरियां उतारकर रख दी थीं। आज उसी दिल्ली में मौजूद देश की संसद में एक बिल आया है, जो हमसे उसी जामा मस्जिद की सीढ़ियों के सबूत मांगेगा।
उन्हीं सीढ़ियों के पास अपनी कब्र में सोये हुए मौलाना आजाद को फिर से सदा देनी होगी कि - ये कब्र मेरी है, किसी सरकार की जागीर नहीं है।
संविधान कहता है कि देश में सब बराबरी के हकदार हैं। सबको अपने मजहबी कामों के लिए मंदिर-मस्जिद, गुरुद्वारों के निर्माण और उसके रख-रखाव का हक है।
लेकिन बाबा साहेब के संविधान को हर दिन कुचलने वाली ये सरकार देश के मुसलमानों से नफरत में इतनी अंधी हो गई है कि भरी संसद में सरकार के मंत्री झूठ बोलकर देश को गुमराह करते हैं।
सरकार ने वक्फ बिल का नाम 'उम्मीद' रखा है। पर सच्चाई ये है कि न ये बिल मुसलमानों के लिए उम्मीद है और न उम्मीद की किरण।
आज मैं अपने हमवतन भाई-बहनों से पूछना चाहता हूं-
आपको अपने बच्चों की नौकरी और खुशहाली की दरकार है, या फिर मुसलमानों की दान की गई जमीनों को धन्ना सेठों को देने की साजिश करने वाले कानून की?
जब ये सरकार रात के 3 बजे पूरे देश को जगाकर, अपने ही नागरिकों को नीचा दिखाने के लिए वक्फ बिल ला रही थी, उस वक्त अमेरिका हमारे ऊपर 26% टैरिफ लगा रहा था।
इस सरकार की प्राथमिकताएं पूरे देश को पता हैं।
वक्फ संशोधन बिल पर राज्य सभा में @ShayarImran जी का पूरा वक्तव्य-