झारखंड के छात्रों और राज्य सरकार के बीच सहमति बनी, और छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त की - यह ख़बर सुनकर बहुत खुशी हुई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी और झारखंड सरकार ने बातचीत का रास्ता चुना, और समाधान निकाला। छात्रों ने संयम रखा, और अपनी बात मनवाई।
यही सही तरीक़ा है - छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए।
हम देश के हर छात्र के साथ खड़े हैं। और हम इस वसूली तंत्र को जड़ से बदलकर रहेंगे - ताकि हर छात्र को उसकी मेहनत का पूरा फल और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का हक़ मिले।
पूरे देश में ये system बदलेगा - अब ऐसी व्यवस्था बनेगी जो छात्रों को आगे बढ़ाए, उन्हें पीछे न खींचे।
Mama,
I last saw you and Papa together more than 35 years ago. Since the day Papa left, I have watched you face everything life threw at you with never-ending courage and dignity. Only Priyanka and I really know what you have been through, and how difficult your life after Papa truly was.
I am happy, and so proud, that your story - “Belonging: A Journey of Love” - will finally be read by the millions of people who love you. I know how hard it was for someone as private as you to tell the world your beautiful story.
Today, on his birthday, I can see Papa smiling and looking down proudly at his beautiful Sonia.
Love,
Rahul
एक भारतीय महिला होने का क्या मतलब है?
मैं जानना चाहता हूँ कि आप क्या महसूस करती हैं।
समाज की नहीं, परिवार की नहीं - आपकी अपनी आवाज़ क्या कहती है?
आपके संघर्ष, आपकी रुकावटें, आपका नज़रिया और आपके सपने।
आपकी कहानी क्या है? सबसे जवाब की उम्मीद कर रहा हूं।
22 अगस्त | महिला विशेष महारैली
📍AISSMS कॉलेज ग्राउंड, पुणे
#ChhatronKiGoonj
आज साहिल लोचब के साथ, उनके साथ हुई पुलिस बर्बरता के खिलाफ FIR दर्ज कराने संसद मार्ग के DCP कार्यालय पहुँचा।
20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे साहिल पर पुलिस ने पैलेट गन से हमला किया। छर्रों से बुरी तरह घायल साहिल की एक आँख की रौशनी खतरे में है।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ ऐसी बर्बरता कोई कानूनी कार्रवाई नहीं, एक गंभीर अपराध है। इस क्रूरता के लिए न गृह मंत्री अमित शाह ने छात्रों को कोई सफाई दी, न प्रधानमंत्री ने उनसे माफ़ी मांगी।
अब जब साहिल न्याय के लिए FIR दर्ज कराना चाहता है तो वो भी नहीं करने दिया जा रहा। इस तरह संविधान और संवैधानिक अधिकारों को कुचला जा रहा है।
@AmitShah जी, न्याय से इतना क्यों घबरा रहे हैं? ये डर दिखा रहा है कि आप अपना अपराध कबूल कर रहे हैं।
FIR होगी। न्यायिक जाँच होगी। और ऊपर से नीचे तक जो भी इस बर्बरता के दोषी हैं, उन सभी पर कार्रवाई होगी।
साहिल और उसके जैसे पीड़ित हर छात्र को न्याय दिलाकर रहेंगे।
साहिल की FIR दर्ज न होने देने का एक ही मतलब है -
नरेंद्र मोदी और अमित शाह के राज में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर खुलेआम पैलेट गन चलाई जा सकती है, मगर उन्हें इंसाफ नहीं मिल सकता।
जब तक FIR दर्ज नहीं होती, जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा नहीं मिलता - हम डटे रहेंगे।
लक्ष्य न्याय है और वो हर हाल में लेकर ही रहेंगे।
MASSIVE BREAKING 🔥
Amit Shah and Narendra Modi once again bowed down to Rahul Gandhi
After 6 hours of relentless protest by LoP RaGa, Delhi Police has finally agreed to register the FIR for using pellet guns on Gen-Z
Huge victory for Gen-Z & RaGa 🗿
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव के रूप में लगभग पाँच वर्षों की मेरी संगठनात्मक यात्रा का एक महत्वपूर्ण अध्याय पूर्ण हुआ।
इस अवधि में उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी के रूप में कार्य करने का अवसर मेरे सार्वजनिक जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण और सीख से भरपूर अनुभव रहा। संगठन को निकट से समझने, कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने और जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का अवसर मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
मैं हमारी आदरणीया पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी तथा कांग्रेस महासचिव आदरणीया श्रीमती प्रियंका गांधी जी के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास कर यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा।
विशेष रूप से आदरणीया श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मेरे सार्वजनिक जीवन की अमूल्य धरोहर है। उनके नेतृत्व में संगठन, संघर्ष, संवेदनशीलता और जनसेवा के मूल्यों को निकट से सीखने का सौभाग्य मिला, जिसके लिए मैं सदैव उनका आभारी रहूँगा।
मैं उन सभी वरिष्ठ नेताओं, सहयोगी साथियों एवं समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद करता हूँ, जिनके सहयोग, विश्वास, स्नेह और मार्गदर्शन ने इस यात्रा को सार्थक बनाया। आप सभी का साथ मेरे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
संगठन के प्रति मेरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता पहले की तरह आगे भी निरंतर बनी रहेगी। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, संविधान के मूल्यों और देशहित के लिए मैं पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करता रहूँगा।
आप सभी के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद।
जय हिंद।
जय कांग्रेस। 🇮🇳✋
There can be no filthier type of man than one who defends rapists.
Pralhad Joshi is an insult to our education system and an insult to every student in it. Crores of young women study in the institutions he now oversees.
India’s women will never accept PM Modi’s new Education Minister.
PM Modi and Amit Shah - you cannot threaten Gen Z into silence.
First you broke their bones. Now you are filing FIRs and taking down their accounts.
You are India’s past. Be careful about how you treat India’s future.
12 pm: Rahul Gandhi said “No matter what Narendra Modi has to sack Dharmendra Pradhan”
2:30 pm: Education Minister Dharmendra Pradhan resigns
झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए
🫡🫡🫡🫡
छात्रों की माँग को लेकर धरने पर बैठे राहुल गांधी जी, सांसदों और विपक्ष के नेताओं को जिस प्रकार से प्रधानमंत्री आवास के सामने से गिरफ्तार किया गया है, उसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ।
छात्रों और युवाओं के कदम अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। पिछले एक महीने से लाखों छात्र और युवा NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं और पेपर लीक के खिलाफ न्याय की मांग कर रहे हैं। उनकी पहली और सबसे बड़ी मांग थी कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज़ सुनने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने और दमनकारी रवैया अपनाने में लगी हुई है।
पेपर लीक का मुद्दा घर-घर की चर्चा बन चुका है। पूरा देश चाहता है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर जवाबदेही तय हो, सख्त कार्रवाई हो और दोषियों को कठोर सज़ा मिले। लेकिन इस भावना के ठीक विपरीत प्रधानमंत्री मोदी और सरकार अपने मंत्री को बचाने में लगी हुई है।
छात्रों और युवाओं के साथ हो रहे इस अन्याय का जवाब भाजपा को ज़रूर मिलेगा।