राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) भारत सरकार का एक संवैधानिक निकाय है, जो महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए भेदभाव रवैया पूर्ण कार्य करता है।
@NCWIndia
क्या आप केवल कुछ खास भाजपा नेताओं से जुड़ी महिलाओं के मुद्दों पर ही सक्रिय रहते हैं?
"जैसे -की रुचि तिवारी दिल्ली महिला यूट्यूबर"
दलित और आदिवासी महिलाओं के साथ हो रहे सामूहिक अत्याचार, चीरहरण और हिंसा की घटनाओं पर आपकी चुप्पी क्यों है? इन पीड़ित महिलाओं की आवाज़ बनने में आप कहाँ हैं?
केवल चयनित मामलों में सक्रिय होना महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की भावना के विरुद्ध है।
जागिए, अपनी जिम्मेदारी निभाइए। सभी वर्गों की महिलाओं के हक की रक्षा करना आपका संवैधानिक कर्तव्य है।
#NCW #WomenSafety #DalitWomen #AdivasiWomen
दलित पिछड़े गंगा में स्नान करेंगे तो मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ठाकुर के राज और भाजपा की सरकार में पीटे जाएंगे?
PDA के साथ ये व्यवहार, छुआछूत, अत्याचार का निकृष्ट कार्य करवाएंगे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ठाकुर और भाजपाई?
यूपी में दलितों के साथ भेदभाव, अत्याचार की इंतहा है।
गंगा में स्नान कर लेने पर अराजक भाजपाई तत्वों ने दलितों को पीटा।
यूपी में दलितों, पिछड़ों को समाज की मुख्यधारा से हटाकर उनके संवैधानिक अधिकारों, स्वतंत्रता का हनन किया जा रहा है और भाजपा की आदित्यनाथ बिष्ट ठाकुर की सरकार इस अत्याचार की प्रमुख जिम्मेदार है।
मध्य प्रदेश सरकार केवल राज्यसभा सीट जीतने के लिए जुगाड़बंदी कर रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे हैं।इस औरत की आवाज से कलेजा कांप रहा है या नहीं @CMMadhyaPradesh , मेरा तो कलेजा फट रहा है। मुझे मनुष्य होने पर शर्म आ रही है।
सतना के नागौद बस स्टैंड के पास मजदूर से मारपीट का यह वीडियो है। मजदूर की पत्नी छोड़ देने की मिन्नते कर रही है। गरीबों, मजलूमों के लिए अपराध प्रदेश में बदलते जा रहे एमपी में पुलिस सो रही है क्या?
अगर थोड़ी सी भी संवेदना शेष है तो जो मार रहा है उसका कल जुलूस निकाल कर दिखाइयेगा। यह वीडियो में पिछले कई घंटों से अलग अलग जगहों पर देख रहा हूं और मर रहा हूं।
यह मुर्दों का देश, कोई बचा लो न इसको
गोदी मीडिया कभी कैमरा लेके वहां नहीं पहुंचेगा जहां विरोध मालिक का हो रहा हो।
गुजरात के मोरबी में किसान राष्ट्रीय सेठ के खिलाफ सड़क पर है।
क्योंकि उनकी जमीनों पर हाई वोल्टेज बिजली के खंभे जबरदस्ती खड़े किए जा रहे हैं।
लेकिन मजाल कि कोई गोदी मीडिया इस खबर को चला दे।
युवा ओवरएज हो रहे हैं, कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं... लेकिन न्याय अब भी फाइलों में भटक रहा है।
मध्यप्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण का मामला 2019 से लंबित है। लाखों अभ्यर्थियों के 13% पद वर्षों से होल्ड पर पड़े हैं। इस बीच न जाने कितने युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते-करते ओवरएज हो गए, कितनों की आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियां प्रभावित हुईं, लेकिन समाधान आज तक नहीं निकला।
दूसरी ओर, 2016 से पदोन्नति का इंतजार कर रहे लगभग 2 लाख कर्मचारी भी अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। वर्षों की सेवा के बाद भी अनेक कर्मचारी बिना प्रमोशन पाए सेवानिवृत्त होने की स्थिति में पहुंच गए हैं।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि जब सर्वोच्च न्यायालय ने त्वरित सुनवाई के निर्देश दिए, तब भी प्रशासनिक सुस्ती, रिकॉर्ड उपलब्ध न होना और प्रक्रियागत देरी के कारण मामले फिर अटक गए।
मैं मध्यप्रदेश सरकार से मांग करता हूं कि ओबीसी आरक्षण और पदोन्नति आरक्षण से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी कानूनी एवं प्रशासनिक पहल करे। युवाओं की बर्बाद होती उम्र और कर्मचारियों का छिनता अधिकार केवल आंकड़े नहीं, बल्कि लाखों परिवारों का भविष्य है। न्याय में देरी, न्याय से वंचित करने के समान है।
@INCMP@RahulGandhi
#खान सर की तरफ से अभी बहुत बड़ा बयान सामने आया है
कोचिंग बंद करने की धमकी फायर टीम से मिली है तभी उन्होंने बोला है
उन्होंने बोला कोचिंग बंद कर देंगे क्योकी आपकी सरकार है ,आपके नेता मंत्री हैं ,आप के डीएम एसडीएम हैं
लेकिन हम आप से पूछते हैं कोचिंगवा आप ने दिया था क्या दोबारा चालू कर लेंगे हम
तभी तो कहावत शिक्षा शेरनी का वह दूध है जितना पिएगा उतना दहाडेगा
इस Video को तबतक शेयर करें जबतक ये बत्तमीज़ पुलिस वाला सस्पेंड नहीं हो जाता 😡
धमतेरी में अर्जुनी SHO चंद्रकांत साहू ने रात को मूवी से लौट रहे आदमी को बाइक पर रोक लिया।
पत्नी-बच्चे के साथ था, वीडियो बनाने लगा तो थानेदार ने मारपीट शुरू कर दी।
पब्लिक रिकॉर्डिंग कानूनी है, फिर भी पुलिस वाले ताकत दिखा रहे हैं, कार्रवाई होनी चाहिए।
Esb शर्म करो
अब जेल प्रहरी में सिस्टम खराब। क्या एक भी परीक्षा सही से होती है। सिपाही भर्ती पटवारी भर्ती , आबकारी आरक्षक भर्ती सब में तो गड़बड़ी सामने आ चुकी है.
क्या कोई सुनेगा।
साधो ये मर्दों का...
यूपी के जौनपुर से युवक की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है..!
उत्तर प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है
यूपी पुलिस संज्ञान लेकर इन्हें कानून के खौफ से रूबरू कराये..!
मध्यप्रदेश की इस नकारा संस्था #ESB ( old #vyapam) ने आज एक बार फिर साबित कर दिया है, कि इसके कितने भी नाम बदल दिए जाएं, कितने भी अधिकारी बदल दिए जाएं।
ये फर्जीवाड़ा ही करेगी।
फ़र्जी कंपनी को टेंडर, फर्जी सेंटर, और कई बार तो फर्जी अभ्यर्थियों की खबरें इनके लिए कोई नई बात नही है।
हम जानना चाहते है, @CMMadhyaPradesh महोदय, इन छात्रों को आखिर क्यों ये संस्था ESB परेशान कर रही है।
इस छात्र का निवास जिला-नीमच
परीक्षा केंद्र- सीधी
क्यों?
जवाब जरूर दीजिए।
@GADdeptmp@JansamparkMP
मध्यप्रदेश में भर्ती परीक्षाओं का हाल युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बनता जा रहा है।
जेल प्रहरी और वन रक्षक भर्ती परीक्षा सर्वर फेल होने के कारण रद्द होना लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी परेशानी का विषय है। युवा महीनों तक तैयारी करते हैं, आर्थिक बोझ उठाते हैं, दूर-दराज़ से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचते हैं, लेकिन व्यवस्थागत खामियों का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है।
यदि परीक्षा संचालन के लिए तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पर्याप्त नहीं थीं, तो यह गंभीर लापरवाही है। बार-बार परीक्षा स्थगित होने, पेपर लीक, सर्वर फेल और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी से युवाओं का भरोसा कमजोर हो रहा है।
मैं मध्यप्रदेश सरकार से मांग करता हूँ कि परीक्षा रद्द होने के कारणों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसियों पर कार्रवाई की जाए तथा प्रभावित अभ्यर्थियों को शीघ्र नई परीक्षा तिथि घोषित कर पारदर्शी और त्रुटिरहित परीक्षा आयोजित की जाए। @INCMP@VinodJakharIN@jitupatwari