@VinayJangid_ जन्मदिवस पर प्राप्त आपकी स्नेहिल शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से आभार। आपका स्नेह, विश्वास और शुभेच्छाएँ मेरे लिए अमूल्य हैं।बाबा महाकाल की कृपा आप पर बनी रहे।
सादर धन्यवाद। 🙏🚩
@VinayJangid_
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश टीम में लीगल सेल के सह प्रभारी आदरणीय श्री पवन जी भारद्वाज जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 💐
भगवान श्री धर्मराजेश्वर जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ 🙏🚩
@PawanBJPMP
@MPBJYM@shyamtailorsjr आदरणीय अध्यक्ष जी, जन्मदिवस पर आपके स्नेहाशीष के लिए कृतज्ञ हूँ। आपका स्नेह, विश्वास एवं मार्गदर्शन मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत एवं उत्तरदायित्व है। संगठन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी से करता रहूँगा।
@MPBJYM@shyamtailorsjr
भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के लीगल कनेक्ट सह प्रभारी श्री पवन भारद्वाज जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए ।
@shyamtailorsjr@PawanBJPMP
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन एवं गौरवपूर्ण अवसर पर भाजपा कार्यालय में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री @Hkhandelwal1964 जी तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री @ajayjamwalbjp जी के साथ सहभागिता कर मंच संचालन करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की गौरवशाली यात्रा को आकार देने वाले सभी पितृपुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर विनम्र नमन किया। उनका त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा का भाव हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा का अक्षय स्रोत बना रहेगा।
इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के 13 जिलों में जिला कार्यालयों के भूमिपूजन एवं 4 जिलों में निर्माण कार्यों का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। यह पहल केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि संगठन के विस्तार, सुदृढ़ता और भविष्य के सशक्त संकल्पों का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा भोपाल जिले के उन दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिजनों का सम्मान भी किया गया, जिन्होंने अपने समर्पण, निष्ठा और अथक परिश्रम से संगठन की मजबूत नींव रखी। ऐसे तपस्वी कार्यकर्ताओं का जीवन और योगदान सदैव प्रेरणापथ रहेगा।
#BJPFoundationDay #BJP47Years #BJP4MP #VikasAurVishwas #NationFirst #SangathanSarvopari #SevaHiSangathan #BJP
आज जबलपुर प्रवास के दौरान नरसिंहपुर जिले के सुआताला स्थित बूथ क्रमांक 5 पर आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सहभागी होने का अवसर प्राप्त हुआ।
#मन_की_बात
मैं देश के सभी राजनीतिक दलों से विनम्र अपील करता हूं कि इस कठिन समय में ऐसी कोई भी बात न करें जो राष्ट्रहित के विपरीत हो।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी।
#WestAsiaCrisis
हाल ही में हमारी सरकार ने उड़ान योजना को और विस्तार दिया है, जिसके तहत आने वाले वर्षों में छोटे-छोटे शहरों में 100 नए एयरपोर्ट और 200 नए हेलीपैड बनाने की योजना है। यूपी को भी इससे बहुत अधिक लाभ होगा।
हमारी सरकार हवाई जहाजों की Maintenance, Repair and Overhaul यानि MRO सुविधाओं को बहुत बड़े पैमाने पर भारत में ही विकसित करने में जुटी है। इससे देश को कमाई भी होगी और युवाओं को अनेक रोजगार भी मिलेंगे।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हमारी सरकार आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व निवेश कर रही है। मेट्रो और वंदे भारत जैसी ट्रेनें और बंदरगाहों की क्षमता का विस्तार इसी का सुपरिणाम है।
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से उपजे मौजूदा वैश्विक संकट का सामना हमें पूरे धैर्य और एकजुटता के साथ करना है। इसी को लेकर सभी राजनीतिक दलों से मेरा यह विनम्र आग्रह…
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करते हुए गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध करा रही है तथा छोटे व्यापारियों के लिए नए अवसर सृजित कर उनके सपनों को साकार करने में सहयोग दे रही है।
हर विपत्ति में परिवारों के साथ खड़ी, संवेदनशील मोहन सरकार
आज छिंदवाड़ा के करेर गांव में माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी ने बस दुर्घटना में प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर उन्होंने मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख तथा गंभीर रूप से घायलों को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही सभी घायलों के निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया।
श्रीराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर अयोध्या धाम में विराजमान प्रभु श्री रामलला के भव्य सूर्य अभिषेक का अलौकिक दृश्य, जिसका वर्चुअल माध्यम से साक्षात्कार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया।
जय श्रीराम
#SriRamaNavami
रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे।
रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥
आज रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या धाम स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के ललाट पर सजे दिव्य ‘सूर्य तिलक’ के दर्शन ने करोड़ों रामभक्तों को भाव-विभोर कर दिया है।
प्रभु की असीम कृपा सभी भक्तों पर सदा बनी रहे, उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आनंद का वास हो।
जय श्री राम