|| #पोटका_विधानसभा ||
आज पोटका प्रखंड अंतर्गत हाथीबिंधा पंचायत के आसानबानी ग्राम में स्थानीय ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में खाद्य लैंप्स केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया।
किसानों की समृद्धि ही क्षेत्र के विकास की आधारशिला है। किसानों के हित में संचालित होने वाला यह केंद्र उन्हें खाद्य एवं कृषि संबंधी आवश्यक सुविधाएँ सुलभ रूप से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे किसानों को समय पर कृषि संसाधन प्राप्त होंगे तथा खेती-किसानी को और अधिक सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी।
हमारी प्रतिबद्धता है कि किसानों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए कृषि क्षेत्र के विकास एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाए।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@ShilpiNehaTirki@JmmJharkhand
झारखंड मुक्ति मोर्चा से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर आदरणीय बैघनाथ राम जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
आपके लंबे राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता से राज्यसभा में झारखंड की आवाज़ और अधिक मजबूती के साथ बुलंद होगी। आपके नेतृत्व में राज्य एवं देश के वंचित, शोषित एवं अंतिम पंक्ति के लोगों के हितों को नई दिशा मिलेगी।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand
उपायुक्त महोदय @DCEastSinghbhum यह नल पिछले दस दिनों से खराब पड़ा है। सारे गॉंव वाले बहुत परेशान हैं पंचायत: पश्चिम घाघीडी़ह ग्राम: जगन्नाथपुर पाड़ा टोला मोहन मार्डी घर के सामने जल्द से जल्द मरम्मत करने की कृपा करें। @SanjibSardar46@JharkhandCMO@HemantSorenJMM
|| #पोटका_विधानसभा ||
आज जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत घाघीडीह पंचायत में पी.सी.सी पथ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
यह सड़क निर्माण कार्य ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांगों में शामिल था, जिसके पूर्ण होने से आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय लोगों को दैनिक जीवन में काफी सहूलियत मिलेगी।
मेरी प्राथमिकता है कि गाँव-गाँव तक मजबूत आधारभूत संरचना विकसित हो और विकास की रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। आने वाले दिनों में भी पोटका विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु हमारी प्रतिबद्धता इसी तरह जारी रहेगी।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand
|| #पोटका_विधानसभा ||
जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत घाघीडीह पंचायत में आदिवासी सांस्कृतिक भवन (धूमकुड़िया) निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभ शिलान्यास किया गया।
धूमकुड़िया केवल एक भवन नहीं, बल्कि हमारी आदिवासी संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज और सामाजिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। यह निर्माण कार्य आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति और विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
हमारी सरकार लगातार आदिवासी समाज की पहचान, भाषा, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को सहेजना भी हमारी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर झामुमो जमशेदपुर प्रखंड के सम्मानित नेतागण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand
आज तुरामडीह स्थित कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना।
कई मामलों में ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान किया गया, वहीं शेष मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक व्यक्ति तक न्याय और विकास का लाभ पहुंचे, इसी संकल्प के साथ निरंतर कार्यरत हूँ।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand
पोटका प्रखंड अंतर्गत पोटका नीचे टोला में श्री श्री राधा गोविंद सेवा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरीनाम संकीर्तन में शामिल होकर माथा टेका तथा क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए मंगलकामना की।
भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें एवं क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि का वास हो।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren
परसुडीह लोकनाथ भवन 📍
जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत आज आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जनगणना, सरना कोड एवं SIR जैसे अहम विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सभी नेता एवं कार्यकर्ताओं को इन विषयों की सही एवं विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि आम जनता तक जागरूकता का संदेश प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सके और अधिक से अधिक लोग इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के वर्तमान जिला अध्यक्ष, प्रखंड कमेटी के सदस्यगण, आंदोलनकारी नेता गण, महिला नेत्रीगण, युवा कार्यकर्ता गण सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समाज की जागरूकता एवं अधिकारों की रक्षा हेतु हमारा संकल्प निरंतर जारी है।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand
आज पोटका प्रखंड अंतर्गत हाता स्थित इंपिरियल रिजॉर्ट में पोटका प्रखंड के 34 पंचायतों की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ।
बैठक में जनगणना, सरना कोड एवं SIR जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि इन विषयों की सही जानकारी आम जनता तक पहुँचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
संगठन की मजबूती, जनजागरूकता एवं क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। हमारा लक्ष्य जनता के अधिकारों, पहचान एवं विकास के लिए निरंतर संघर्ष करना है।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चाकड़ी, बाड़ा बोतला निवासी प्रवासी श्रमिक स्वर्गीय रवि बारी जी के उत्तराखंड में दुःखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
स्वर्गीय रवि बारी जी उत्तराखंड के सुमेरपुर स्थित Mengha Engineer Limited में कार्यरत थे। संबंधित ठेकेदार का संपर्क नंबर – 8082387854 है तथा निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश, उत्तराखंड बताया गया है। मृतक के साथ कार्य कर रहे उनके साथी रेंगो सवैय्या का संपर्क नंबर – 7462992352 है।
मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी, मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव जी एवं श्रम विभाग तथा उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से आग्रह करता हूँ कि मृतक श्रमिक के पार्थिव शरीर को शीघ्र झारखंड स्थित उनके पैतृक निवास तक लाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि परिवारजन अंतिम दर्शन एवं रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कर सकें।
साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
@HemantSorenJMM@SPYadavGodda@migrantcell_JH@DCEastSinghbhum@ukcmo@JharkhandCMO
📍 पोटका विधानसभा क्षेत्र
जनता-जनार्दन की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए स्टेशन से बड़ौदा घाट तक जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की दिशा में बड़ी पहल की जा रही है। लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से इस महत्वपूर्ण सड़क का कायाकल्प होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
यह सड़क केवल एक मार्ग नहीं, हजारों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, व्यापार, शिक्षा और आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम है। लंबे समय से खराब सड़क के कारण आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे अब दूर करने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।
साथ ही क्षेत्र में रिंग रोड निर्माण जैसी बड़ी योजनाओं के माध्यम से गांव और शहर की कनेक्टिविटी को मजबूत करने का कार्य भी निरंतर जारी है। विकास की यह गति क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेगी।
जनता की सुविधा, क्षेत्र का विकास और बेहतर आधारभूत संरचना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आपके विश्वास और सहयोग से ही विकास का यह कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand
जनता की अपेक्षाओं और जरूरतों को पूरा करना तथा क्षेत्र के हर गांव-हर घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रही है।
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयासरत हूँ।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand
आज का दिन पोटका विधानसभा क्षेत्र और विशेषकर जमशेदपुर प्रखंड के लिए एक ऐतिहासिक क्षण के रूप में दर्ज हुआ।
माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी के मार्गदर्शन में पोटका विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। क्षेत्र में ऐसे अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं जो प्रगति को नई गति प्रदान कर रहे हैं और जनजीवन को सशक्त बना रहे हैं।
सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई जैसी आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी व्यापक सुधार की दिशा में निरंतर कार्य जारी है। हमारा प्रयास है कि हर घर तक मूलभूत सुविधाओं के साथ आधुनिक सुविधाएं भी पहुँचें, ताकि क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
जनता का विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आपका जनप्रतिनिधि होने के नाते आप सभी को यह विश्वास दिलाता हूँ पोटका विधानसभा को एक सशक्त, समृद्ध और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए मैं लगातार कोशिश कर रहा हूँ।
@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand
|| #पोटका_विधानसभा ||
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना” के तहत आज जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हाईकेगोडा चौक से धोबाडूंगरी होते हुए चौगरा तक (कुल लंबाई 3.700 किमी) पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास ग्रामीणों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।
यह सड़क वर्षों से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है। इसके निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं रोज़गार के अवसरों को भी नई दिशा मिलेगी।
हमारी सरकार और हमारा संकल्प है विकास को तेज गति देना और अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना, इसी लक्ष्य के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं।
क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते रहेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर स्थानीय माताओं-बहनों से आत्मीय संवाद किया।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand
आज तुरामडीह स्थित कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना।
कई मामलों में ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान किया गया, वहीं शेष मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक व्यक्ति तक न्याय और विकास का लाभ पहुंचे, यही मेरा संकल्प है।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand
📍 पोटका विधानसभा
आज पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तुरामडीह स्थित कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री विक्टर सोरेन जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर उनका आत्मीय एवं गरमजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया गया।
शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।
झामुमो परिवार निरंतर जनहित के प्रति समर्पित है और इसी भावना के साथ हम सब मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@VictorSoren_JMM@JmmJharkhand
बच्चों के भविष्य से समझौता नहीं होगा।
जनता की आवाज़ ही मेरी ताकत है।
आज सबरनगर स्थित राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय, गवालकाटा पंचायत का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में रह रहे हमारे 248 आदिवासी छात्र जिस बदहाल और अव्यवस्थित परिस्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं, उसे देखकर मन अत्यंत व्यथित और आक्रोशित हुआ।
बच्चों के नाश्ते से लेकर छात्रावास, शौचालय, पेयजल, बिजली, पंखा, बिस्तर और साफ-सफाई तक हर स्तर पर गंभीर लापरवाही देखने को मिली। निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है, दूध में पानी मिलाकर बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है, और छात्रावास की स्थिति अत्यंत दयनीय है।
बच्चों ने स्वयं आगे आकर अपनी पीड़ा बताई। उनकी बातें सुनकर हृदय द्रवित हो गया। हमारे आदिवासी बच्चों का भविष्य इस तरह बर्बाद होने नहीं दिया जाएगा।
मौके पर प्रधानाध्यापक एवं संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए 7 दिनों के भीतर व्यवस्था सुधारने का सख्त निर्देश दिया है। साथ ही उप विकास आयुक्त (DDC) को तत्काल फोन कर पूरी स्थिति से अवगत कराया तथा स्पष्ट कहा कि यदि समयसीमा के भीतर सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित सभी कर्मियों पर कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर बिचौलियों का कब्जा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। आदिवासी छात्रों के अधिकार, सम्मान और भविष्य की रक्षा हमारी प्राथमिकता है।
मैं स्वयं इस विद्यालय की निगरानी करूंगा और आवश्यकता पड़ने पर विभागीय मंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी से भी शिकायत कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करूंगा।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand@DCEastSinghbhum@JharkhandCMO
कुछ किए बिना ही जय-जयकार नहीं होती,
मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती।
संघर्ष की आग में जो खुद को तपाते हैं,
वही एक दिन इतिहास बनाते हैं।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand