दीपावली का हर दीप हमें याद दिलाता है कि अंध��ार कितना भी गहरा हो, आशा की एक किरण उसे मिटा सकती है। यह पावन पर्व हमारे भीतर विश्वास जगाने, रिश्तों में मिठास बढ़ाने और एक-दूसरे के जीवन में खुशियों का उजाला भरने का अवसर है।
माँ महालक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि हर घर में सुख-समृद्धि आए, हर चेहरे पर मुस्कान खिले और हर मन में नई उम्मीद जगे। बुज़ुर्गों का आशीर्वाद हमारे सिर पर बना रहे, बच्चों की हँसी से आँगन गूँजते रहें और मेहनत करने वाले हर हाथ को सफलता मिले।
इस दीपावली एक दीप उन रिश्तों के नाम भी जलाएँ, जिनका स्नेह और विश्वास हमारे जीवन की असली पूँजी है। एक दीप अपने बड़ों की सीख और स्मृतियों के नाम, एक द���प सुख-दुःख में साथ निभाने वालों के नाम और एक दीप उन अनकही उम्मीदों के नाम, जिन्हें पूरा करने के लिए हमें अभी और आगे बढ़ना है।
आप सबसे मिला अपनापन मेरे जीवन का अनमोल धन है। आपका विश्वास मुझे हर दिन जनसेवा के अपने संकल्प पर आगे बढ़ने की शक्ति देता है। ��श्वर से यही प्रार्थना है कि आपके इस स्नेह का मान रख सकूँ और आपके जीवन की खुशियों में अपना छोटा-सा योगदान दे सकूँ।
आइए, इस दीपावली खुशियाँ बाँटें, मन की दूरियाँ मिटाएँ और किसी ऐसे घर तक भी त्योहार की रौनक पहुँचाएँ, जहाँ हमारी थोड़ी-सी मदद एक बड़ी मुस्कान बन सकती है।
“किसी की आँख में उम्मीद बनकर जगमगाएँ हम,
दीये अपने भी रोशन हों, किसी के काम आएँ हम।”
आप सभी को सपरिवार दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। माँ लक्ष्मी और श्री गणेश जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। 🙏🪔
पूर्व उप प्रधानमंत्री, देश के वरिष्ठ नेता श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को उनके 100वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। ��नके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ। 🙏
महान वैज्ञनिक ओर अभियंता(इंजीनियर) के रूप में विख्यात महान देशभक्त, लेखक ,भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न मिसाइल मैन डॉ. ए. पी.जे.अब्दुल कलाम जी की जन्म जयंती पर शत शत नमन....🙏
देश की सेवा में सदैव समर्पित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
प्रसिद्ध लेखक,वैज्ञानिक, महान देशभक्त, एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए. पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन 🙏
बिश्नोई समाज और जीव प्रेमियों की मांग पर नील गाय को मारने का फैसला वापिस लेने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी बहुत-बहुत आभार। हम सदैव इसके लिए आपके आभारी रहेंगे।
बहुत ही अज़ीज़,संघर्षशील व युगपुरुष, जननायक, बिश्नोई रत्न स्व चौधरी भजनलाल जी की प्रतिमूर्ति, अजीज भव्य बिश्नोई जी,पूर्व विधायक को ज���्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@bishnoikuldeep @bbhavyabishnoi
1947 के भारत-पाक संघर्ष में अपनी वीरता से शत्रुओं के छक्के छुड़ाने वाले उन्हें भारत सरकार ने मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया, मा��� भारती के वीर सपूत अमर शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन🙏
चौधरी कुलदीप बिश्नोई श्री भव्य बिश्नोई जी के प्रयासों से आदमपुर हल्के के कई गांवों मोडाखेड़ा,मोठसरा,चौधरीवाली,बगला,आदमपुर, बुड़ाक में मिली बड़ी सौगात करोड़ों रुपए की लागत से होगा गांवों के जोहड़ का निर्माण कार्य @bbhavyabishnoi@bishnoikuldeep
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि वजीराबाद के प्लांट को अपग्रेड करने के लिए दिल्ली सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया।
सीएम ने कहा कि दिल्ली को सीएलसी और दिल्ली शाखा के माध्यम से साफ पानी दिया जा रहा है। हरियाणा से दिल्ली को 1049 क्यूसेक पानी की सतत आपूर्ति: की जा रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वजीराबाद तालाब में अमोनिया नाइट्रोजन की समस्या है। हम यमुना नदी को माँ का स्थान देते हैं, यमुना नदी हरियाणा और दिल्ली दोनों के लिए जीवनदायिनी है।
मंडी आदमपुर को फिर से ग्राम पंचायत का दर्जा देकर स्थानीय लोगों की अहम मांग को पूरा करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी का बहुत-बहुत आभार।
1. विधानसभा चुनाव में हमने नलवा की जनता से वादा किया था कि आदमपुर से भी बढ़कर विकास कार्य शुरू कराएंगे। नलवा के हमारे पारिवारिक लोगों ने भाई रणधीर पनिहार को विधायक बनाया और विधायक बनते ही उन्होंने पूरी लग्न, मेहनत से काम शुरू किया। इसी कड़ी में आज नलवा के गांव कालवास तथा गावड़ में अनेक विकास कार्यों की नींव रखी।
1 और 2 फरवरी 2025 को नेपाल मे होने वाली एशियन चैंपियनशिप में भारतीय शूटिंग बाल टीम का कप्तान बनाये जाने पर भाई सुरेश कुमार रावतखेड़ा को बहुत बहुत बधाई।
100 दिन…
नॉन स्टॉप काम...
नॉन स्टॉप परिणाम…
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आज हरियाणा सरकार के वर्तमान कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर चंडीगढ़ में प्रेस को संबोधित करते हुए इस कार्यकाल में अब तक हुए Non-Stop विकास कार्यों का उल्लेख किया।
इस दौरान सीएम ने डिजिटल माध्यम से प्रदेशभर में 324 क्रेच केंद���रों का शुभारंभ भी किया।
#100DaysOfHaryanaGovt
मेरी सुरक्षा में कई वर्षों से मेहनत, ईमानदारी एवं लग्र से कार्य करने वाले एएसआई जयसिंह के निधन पर गांव बड़वा स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। परमपिता परमात्मा उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दे। ओउ्म शांति🙏
संघर्ष, त्याग और ईमानदारी की मि��ाल हरियाणा के जन-जन के प्रिय नेता चौधरी @bishnoikuldeep जी 27 और 28 जनवरी को आदमपुर और हिसार में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वे 27 जनवरी को दोपहर 2 बजे आदमपुर सब्जी मंडी में तथा 2.30 बजे आदमपुर दुकान 107 पर लोगों से मुलाकात करेंगे।
@BJP4India
आज श्री बालाजी मंदिर, सालासर धाम में पहुंच माथा टेका और बजरंग बली महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर पूजा-अर्चना की और समाज के सभी वर्गों की शांति व सुख-समृद्धि की कामना की।🙏