horrific scene of severe flooding at the Rasuwagadhi border point on the Nepal-Tibet border.
The strong currents wreaked havoc across the area, leaving 400 pilgrims and 105 Indian tourists also missing in the Nepal floods.
#NepalFloods#Nepal#Rasuwa#FlashFlood#Floods
बिहार शिक्षक ट्रांसफर 2026: जानिए किन शिक्षकों के लिए जनरल ट्रांसफर का आवेदन करना है बेहद जरूरी, लापरवाही पर विभाग करेगा ऑटो-ट्रांसफर
बिहार : के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए जनरल ट्रांसफर 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार, अपने गृह प्रखंड (Home Block) या गृह पंचायत (Home Panchayat) में कार्यरत शिक्षकों के लिए तबादले के लिए आवेदन करना अनिवार्य कर दिया गया है। समय रहते आवेदन न करने की स्थिति में विभाग द्वारा शिक्षकों का स्वतः (Auto) स्थानांतरण कर दिया जाएगा।
इन परिस्थितियों में आवेदन करना है अनिवार्य:
सरप्लस (Surplus) विषय के शिक्षक:
पुरुष शिक्षक: यदि वे किसी सरप्लस विषय के शिक्षक हैं और वर्तमान में अपने गृह प्रखंड (Home Block) में पदस्थापित हैं।
महिला शिक्षिका: यदि वे सरप्लस विषय की शिक्षिका हैं और अपनी गृह पंचायत (Home Panchayat) में पदस्थापित हैं।
5 वर्ष या उससे अधिक की पदस्थापना:
पुरुष शिक्षक: जो अपने गृह प्रखंड में पिछले 5 वर्ष या उससे अधिक समय से कार्यरत हैं।
महिला शिक्षिका: जो अपनी गृह पंचायत में 5 वर्ष या उससे अधिक समय से कार्यरत हैं।
सभी श्रेणी के शिक्षकों पर लागू होंगे नियम
स्थानांतरण नियमावली के अनुसार, कोई भी पुरुष शिक्षक अपने गृह प्रखंड में और महिला शिक्षिका अपनी गृह पंचायत में पदस्थापित नहीं रह सकती हैं। यह नियम सभी प्रकार के शिक्षकों पर समान रूप से लागू होगा:
BPSC TRE-1, TRE-2, TRE-3
विशिष्ठ शिक्षक
नियमित शिक्षक
नियोजित शिक्षक
कम अवधि वाले शिक्षकों के लिए भी महत्वपूर्ण निर्देश
जिन शिक्षकों (पुरुष) की अपने गृह प्रखंड में या महिला शिक्षिकाओं की अपनी गृह पंचायत में सेवा अवधि 5 वर्ष से कम भी है, उन्हें भी नियमावली के तहत 17 सितंबर से शुरू हो रहे सामान्य ट्रांसफर प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदन करना आवश्यक है। ऐसा न करने पर उनकी पदस्थापना विभागीय नियमों के विरुद्ध मानी जाएगी और विभाग अपनी ओर से उनका तबादला कर देगा।
सलाह: सभी संबंधित शिक्षक समय रहते अपनी सरप्लस स्थिति, गृह प्रखंड/पंचायत तथा पदस्थापना अवधि की जांच कर लें और निर्धारित तिथि से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
बड़ी खबर: एक तरफ शिक्षा मंत्री पीट रहे शिक्षक ट्रांसफर का ढोल, दूसरी तरफ जनगणना-2027 के लिए तैनात कर्मियों के तबादले पर 31 मार्च 2027 तक लगी रोक; राज्य के करीब 40% शिक्षक संभाल रहे हैं कमान
पटना।
बिहार में शिक्षकों के तबादलों को लेकर नीति और प्रशासनिक आदेशों में बड़ा विरोधाभास सामने आ रहा है। एक तरफ जहां सूबे के शिक्षा मंत्री लगातार यह दावा कर रहे हैं कि जल्द ही शिक्षकों की नई ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति लागू होने वाली है और शिक्षकों को गृह जिला या मनचाही जगह मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय प्रशासनिक आदेशों ने इस दावे के क्रियान्वयन पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए जनगणना कार्य में लगे सभी अधिकारियों, प्रगणकों (Enumerators) और पर्यवेक्षकों (Supervisors) के तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है। निदेशालय की निदेशक रंजीता (भा.प्र.से.) द्वारा बिहार के मुख्य सचिव को भेजा गया यह आधिकारिक पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी प्रामाणिकता की पुष्टि हो चुकी है।
क्यों लगा तबादलों पर ब्रेक?
बिहार के विभिन्न जिलों से खबरें आ रही थीं कि नियमित स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत जनगणना कार्य के लिए प्रतिनियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों के भी ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
निदेशालय का मानना है कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (Second Phase) के प्रारंभ होने से ठीक पहले, प्रशिक्षित अधिकारियों और अपने हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) से पूरी तरह परिचित कर्मियों का ट्रांसफर होने से काम गंभीर रूप से प्रभावित होगा। चूंकि यह देश की पहली डिजिटल जनगणना है, इसलिए सरकार नए सिरे से किसी को मोबाइल ऐप और पोर्टल चलाने की ट्रेनिंग देने का प्रशासनिक जोखिम नहीं उठाना चाहती। इससे डिजिटल मैपिंग और फील्ड वर्क की निरंतरता प्रभावित हो सकती है।
शिक्षकों के कंधों पर महाअभियान: करीब 40% शिक्षक तैनात
इस महा-अभियान को जमीन पर उतारने का मुख्य जिम्मा बिहार के शिक्षा विभाग पर ही है, जिसके कारण शिक्षा मंत्री की ट्रांसफर नीति के जमीन पर उतरने में बड़ी रुकावट आ सकती है। सांख्यिकीय विश्लेषण के अनुसार शिक्षकों की स्थिति इस प्रकार है:
करीब 2.15 lakh शिक्षक हुए शॉर्टलिस्ट: डिजिटल जनगणना के सुचारू संचालन के लिए प्रगणक, पर्यवेक्षक, कोषांग और फील्ड ट्रेनर के रूप में लगभग 2 लाख 15 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
हर तीसरा शिक्षक जनगणना कार्य में व्यस्त: वर्तमान में बिहार में कुल कार्यरत शिक्षकों (नियमित, नियोजित और BPSC) की संख्या लगभग 5.5 से 6 लाख के बीच है। इस आधार पर बिहार के लगभग 36% से 40% सरकारी शिक्षक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस कार्य में शामिल हैं।
मार्च 2027 तक रुकना होगा: इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों के शामिल होने के कारण, जब तक जनगणना ड्यूटी खत्म नहीं होती, तब तक इन शिक्षकों का ट्रांसफर होना व्यावहारिक रूप से नामुमकिन नजर आ रहा है। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि शिक्षक स्कूल की टाइमिंग के पहले या बाद में जनगणना का काम करेंगे।
शिक्षकों के साथ-साथ इन अधिकारियों के ट्रांसफर पर भी रोक
शिक्षकों के अलावा बिहार सरकार से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे जनगणना कोषांगों में तैनात निम्नलिखित बड़े अधिकारियों के ट्रांसफर भी अगले साल मार्च तक स्थगित रखें:
जिला पदाधिकारी (DM): जिन्हें प्रधान जनगणना पदाधिकारी नामित किया गया है।
जिला सांख्यिकी पदाधिकारी: जिन्हें अपर जिला जनगणना पदाधिकारी बनाया गया है।
प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) / अंचलाधिकारी (CO): जिन्हें चार्ज अधिकारी के रूप में अधिसूचित किया गया है।
राष्ट्रीय महत्व का कानूनी दायित्व: पत्र में साफ कहा गया है कि जनगणना-2027 का कार्य 'जनगणना अधिनियम, 1948' और 'जनगणना नियमावली, 1990' के प्रावधानों के अंतर्गत एक वैधानिक दायित्व है। ऐसे में कानूनी अनिवार्यताओं और राष्ट्रीय महत्व को देखते हुए राज्य सरकार को शिक्षा मंत्री के वादों के मुकाबले इस पत्र के निर्देशों को प्राथमिकता देनी पड़ रही है।
@BPSCOffice@BiharEducation_@Rajenderb1995@BPSCOffice
Respected sirs,
Now, Again we all TRE 2 Qualified Nios Deled Candidates are requesting you that please announce the date for our DV processes without any further delay and oblige 2265 families.
Now it's getting too late
Please 🙏
@BPSCOffice@BiharEducation_@Rajenderb1995@BPSCOffice
Respected sirs,
Now, Again we all TRE 2 Qualified Nios Deled Candidates are requesting you that please announce the date for our DV processes without any further delay and oblige 2265 families.
Now it's getting too late
Please 🙏
@BPSCOffice@BiharEducation_@Rajenderb1995@BPSCOffice
Respected sirs,
Now, Again we all TRE 2 Qualified Nios Deled Candidates are requesting you that please announce the date for our DV processes without any further delay and oblige 2265 families.
Now it's getting too late
Please 🙏
ये सब क्या चल रहा है, किस प्रकार Documents का Verification किया गया है ??
आखिर ये लोग इतना आसानी से क्या फर्जीवाड़ा कर दिए जिसपे किसी का ध्यान नहीं गया उस समय ??
#Bihar
@BiharEducation_@mygovindia Respected sir,
It's a humble request of TRE 2 qualified Nios Deled candidates that please announce the date for our DV processes as ours is an ongoing vacancy not a new one.
Therefore, please do the needful and oblige us.
Thanks and Regards 🙏
@BiharEducation_@mygovindia Respected sir,
It's a humble request of TRE 2 qualified Nios Deled candidates that please announce the date for our DV processes as ours is an ongoing vacancy not a new one.
Therefore, please do the needful and oblige us.
Thanks and Regards 🙏