दौसा के बसवा थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी के संदेह में एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया, जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई। यह घटना बेहद निंदनीय एवं मानवता को शर्मसार करने वाली है।
भाजपा सरकार के शासन में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था से आए दिन प्रदेश में अप्रिय घटनाएं घटित हो रही हैं।
सरकार और प्रशासन को इस मामले की पूर्ण गहनता से जांच कर युवक के परिजनों को न्याय दिलाना चाहिए और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में पुनः कोई इस प्रकार की घटना नहीं हो।
वि.स. टोंक में स्व. कुणाल गुर्जर जी के परिजनों से मुलाकात करके अपनी संवेदनाएं प्रकट की।
परिजनों ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम को लेकर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की है।
इस मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के निर्देश दिए जा चुके हैं और मैं आशा करता हूँ कि परिजनों को जल्द से जल्द न्याय मिले।
छात्र नेता @NirmlChoudhary की गिरफ्तारी कई गंभीर सवाल खड़े करती है। जिस द्वेषपूर्ण तरीके से उन्हें परीक्षा देते समय गिरफ्तार किया गया, उसके पीछे की मंशा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
आज कोर्ट द्वारा उनको जमानत मिल गई है।
न्याय और जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद करना जनप्रतिनिधियों का अधिकार है। भाजपा के शासन में यह तानाशाही रवैया एक खतरनाक मिसाल बनता जा रहा है।
@AbhimanyuP00NIA@MukeshBhakar_@RamniwasGawriya@VarunChoudhary2@NSUIRajasthan
कल रात, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान कुरेशी जी के पारिवारिक वैवाहिक समारोह में शिरकत कर परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं।
@ImranQureshiinc
मेरे पास आया एक निवेदन-
मेरा राजस्थान के सभी पत्रकारों से निवेदन है ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही रात्रि को घंटों बिजली की कटौती पर अपनी कलम चलाएं,ग्रामीण क्षेत्र की जनता बिल्कुल परेशान है ।फ्री फ्री के चक्कर में अब लाइट गायब हो गई ।- अभिषेक नरेडा।
मेरे पूज्य पिताजी स्व. श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें हृदय से नमन करता हूँ।
अपनी कर्मभूमि से उनका जुड़ाव, जनता से अपनेपन का रिश्ता एवं जनकल्याण के प्रति उनकी समर्पित कार्यशैली मेरे लिए मार्गदर्शक हैं।
उन्होंने जनहित को सर्वोपरि मानकर कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
उनके विचारों और आदर्शों का मैं सदैव अनुसरण करता रहूँगा।
#राजेश_पायलट_अमर_रहे
*मृत्यु भोज एक अभिशाप है इसे बंद करने के लिए सभी को अपना सामाजिक दायित्व निभाने का उत्तरदायित्व निभाना चाहिए सभी कर्मचारीयों अधिकारियों को इसमें विशेष रूचि लेकर इस सामाजिक कुरूति को उखाड़ फेंकने का आह्वान करना चाहिए✍️✍️#gurjarsamaj
श के लिए महिला रेसलिंग में पहला ओलंपिक मेडल दिलाने वाली @SakshiMalik है ये!
ऐसी तस्वीर तो तालीबान में भी देखने को नहीं मिली😡।।
देश का जमींर जिंदा है या मर गया या फिर बिक गया!!
जनसंघर्ष सभा में हमने 3 मांगें रखी हैं :
- वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन हो
- भ्रष्टाचार और पेपर लीक की लगातार घटनाओं के कारण वर्तमान RPSC का पुनर्गठन और चयन प्रक्रिया के लिए स्पष्ट संस्थात्मक मापदण्ड एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो
- पेपर लीक से प्रभावित युवाओं को उचित आर्थिक मुआवजा
महीने के अंत तक प्रदेश की जनता से जुड़ी इन महत्वपूर्ण मांगों पर उचित कदम उठाए जाने का इंतजार रहेगा।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन पर मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल दें।
स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
समाज हित एवं जनसेवा के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।