अरावली पर्वत श्रृंखला हो या फिर अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की प्राकृतिक संपदा — प्रकृति हमारी जीवनरेखा है और इसका संरक्षण हमारा दायित्व है।
हाल ही में केंद्र सरकार ने जो भी नीतिगत फैसले लिए हैं उनसें इन क्षेत्रों के अस्तित्व पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।
विकास होना चाहिए, लेकिन वह प्रकृति और स्थानीय समुदायों के साथ संतुलन बनाकर होना चाहिए।
द्वीप, पहाड़ प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं — यदि यह नहीं बचेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी प्रभावित होगा।
आज नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी की अंडमान और निकोबार द्वीपों के संरक्षण की महत्वपूर्ण पहल से जुड़ते हुए, मैंने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।
आप भी इस महत्वपूर्ण अभियान से जुड़े और याचिका पर हस्ताक्षर करके इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनें।
#GreenOverGreed #WorldEnvironmentDay
Heartiest congratulations and best wishes to our President Shri @Kharge ji on his Rajya Sabha candidature nomination.
Your firm belief towards the constitutional and democratic values continue to inspire all of us. With your re-election to the Rajya Sabha, the nation and the party will immensely benefit from your ideals and commitment to strengthening these principles.
Your lifelong dedication to serving the people with dignity, integrity, and sincerity remains a guiding force for party workers and all of us.
Wishing you the best in your continued service to the nation and public life. 🙏
@RahulGandhi@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia@INCKarnataka
आज छत्तीसगढ़ में NSUI के कार्यकर्ताओं ने NEET परीक्षा लीक और CBSE द्वारा लागू OSM मूल्यांकन प्रणाली में हुई गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा बलप्रयोग एवं लाठीचार्ज किया गया जिससे कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं।
लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए भाजपा सरकार ने परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। यह साफ है कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
केंद्र सरकार ने केवल औपचारिक प्रशासनिक कार्रवाई की है और जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने इस गंभीर मुद्दे पर अब तक चुप्पी साध रखी है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त क्यों नहीं किया जा रहा है?
दमनकारी नीतियों को अपनाकर हमारी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। छात्रों के हितों और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ और समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
@VinodJakharIN@DeepakBaijINC@DrCharandas@INCChhattisgarh@INCIndia
My heartiest congratulations to Shri @DKShivakumar ji as he takes oath as the Chief Minister of Karnataka. I am confident that under your leadership, the state will witness a renewed commitment of the party towards public welfare and service.
My best wishes to Shri @DrParameshwara ji on taking oath as the Deputy Chief Minister, and to all the ministers who have been entrusted with the responsibility of serving the people of the state.
@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp@priyankagandhi@rssurjewala@INCKarnataka@INCIndia
#WATCH पुष्कर, अजमेर (राजस्थान): कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पुष्कर में चल रहे कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर पर कहा, "यहां 10 दिनों का शिविर लगाया जा रहा है। यहां राजस्थान के सभी जिला अध्यक्ष और दिल्ली के जिला अध्यक्ष आए हैं। एक ऐसे वातावरण में चर्चा हो रही है कि पार्टी की विचारधारा को अधिक व्यापक बनाया जाए, जनाधार बढ़ाया जाए और नए लोगों को जोड़ा जाए। जिला अध्यक्षों को राहुल गांधी की सोच के मुताबिक एक नया प्लेटफॉर्म मिल रहा है... आज भारत में तमाम वर्ग परेशान हैं जिसमें युवा सर्वोपरि हैं... सरकार लगातार फेल हो रही है। हमने चर्चा की है कि सरकार के खिलाफ जनांदोलन करके जनता को अपने पक्ष में लाया जाए... 5 राज्यों के चुनाव खत्म होते ही भाजपा ने गरीबों की जेब पर डाका डाला है..."
उन्होंने आगे कहा, "राजस्थान में जनता भाजपा से ऊब चुकी है... भाजपा वहां चुनाव नहीं करा रही है... भाजपा चुनाव कराना नहीं चाहती है।"
संगठन सृजन अभियान प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ आयोजित विशेष सत्र में सम्मिलित हुआ।
आज आयोजित इस विशेष सत्र में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने राजस्थान एवं दिल्ली के जिलाध्यक्षों से संवाद किया तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।
राहुल जी ने इस बात पर विशेष बल दिया कि कार्यकर्ता ही पार्टी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम होते हैं। इसलिए संघर्षशील कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि जनता से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रखना हमारी प्राथमिकता है तथा सरकार की विफलताओं को प्रभावी रूप से जनता के सामने रखें।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी श्री @SachinAhimsa जी के दिशा–निर्देश में प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी समय में इस प्रशिक्षण शिविर का लाभ ज़रूर मिलेगा और हमारा संगठन जनता की आवाज़ बनकर लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष करता रहेगा।
📍पुष्कर
@INCRajasthan@INCIndia
नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी का किशनगढ़ हवाईअड्डे पर स्वागत किया। राजस्थान एवं दिल्ली के नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर “संगठन सृजन अभियान” में वे शामिल होंगे और जिलाध्यक्षों से संवाद कर संगठन की मजबूती और आगामी रूपरेखा पर विचार विमर्श करेंगे।
राजस्थान पधारने पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन, राहुल जी।
@INCRajasthan@INCIndia
Our Gen Z is the pride and future of the country.
They know to call a spade, a spade — and they are not afraid to ask difficult but necessary questions.
Calling them “anti-national” or “agents” will not silence them.
Best wishes to Vedant and his friends. Keep up your brave fight and continue to speak truth.👍
@RahulGandhi
My heartfelt congratulations and best wishes to Shri @DKShivakumar ji on being elected as the CLP leader. May Karnataka achieve new heights of prosperity and development under your leadership. I wish you success in the new responsibility.
I also extend my greetings to Shri @siddaramaiah ji, a stalwart leader and a firm believer in the ideology and values of the party. Your decades of public service and experience have left a lasting impact on Karnataka. Your commitment to good governance and public welfare will keep inspiring all.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा श्री @girishgoaINC जी को गोवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मुझे पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संगठन को अधिक मजबूती मिलेगी तथा जनता के बीच पार्टी और अधिक सशक्त होगी।
आपके सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
@INCGoa
दौसा के बसवा थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी के संदेह में एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया, जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई। यह घटना बेहद निंदनीय एवं मानवता को शर्मसार करने वाली है।
भाजपा सरकार के शासन में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था से आए दिन प्रदेश में अप्रिय घटनाएं घटित हो रही हैं।
सरकार और प्रशासन को इस मामले की पूर्ण गहनता से जांच कर युवक के परिजनों को न्याय दिलाना चाहिए और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में पुनः कोई इस प्रकार की घटना नहीं हो।
प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ हो रही घटनाएँ केवल कानून-व्यवस्था पर ही नहीं, बल्कि पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।
बांसवाड़ा, अलवर, जयपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के साथ सामने आए संगीन अपराध अत्यंत चिंताजनक और शर्मसार करने वाले हैं। इन मामलों ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि महिला सुरक्षा को लेकर ज़मीनी हकीकत बेहद गंभीर स्थिति में है।
सरकार, प्रशासन और पुलिस की ज़िम्मेदारी है कि कानून व्यवस्था मज़बूत बनी रहे और जनता का सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा बना रहे। इन वारदातों में सामने आए तथ्यों ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं — पीड़िता और उनके परिजनों पर समझौते का दबाव बताया जा रहा है, तो कहीं जिन पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की ज़िम्मेदारी है वो ही इन अपराधों में संलिप्त पाए जा रहे हैं।
यह साफ है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है और अपराधी बेखौफ हैं। महिला सुरक्षा से जुड़े इन मामलों में जवाबदेही और प्रभावी कार्रवाई की सख्त आवश्यकता है ताकि अपराधियों में भय और जनता में विश्वास कायम रहे। पीड़िताओं और उनके परिवारों को न्याय मिलना चाहिए और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
More than 18.5 lakh CBSE grade XII students are suffering due to the flawed implementation of the OSM system by CBSE. Students have raised complaints about excessively strict marking, blurred answer sheet copies, evaluation errors, high revaluation fees, website crashes, and lack of transparency in the assessment.
The 4 questions asked by the LoP @RahulGandhi ji regarding the tender awarded to COEMPT are extremely serious and should be clearly answered.
Every major issue affecting the future of students, where is the accountability of the government, education minister, CBSE, or NTA in the case of the NEET 2026 paper leak?
The mental agony caused to the students and parents due this shoddy system cannot be simply ignored.
क्षेत्र में शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर उनके प्रियजनों के निधन पर संवेदना व्यक्त की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।
📍टोंक