Comments,RTs, & Likes are mine & may differ from you . Those are for Data collection , are not endorsed and not intended to hurt anyone .
**Jai Hind**🙏🇮🇳🙏
सूर्या को मारने वाले का एनकाउंटर हुआ नहीं कि जयजयकार ब्रिगेड कूद पड़ी कि,
"बाबा की जय। महाराज ने कमाल कर दिया। महाराज ने इंसाफ कर दिया।"
ख़बर है कि अब सूर्या के परिवार को महाराज से मिलवाने की तैयारी है।
मगर फिर जेवर में गोपाल शर्मा के हत्यारों का वैसा ही एनकाउंटर क्यूं नहीं हुआ?
बदायूं में HPCL के दोहरे हत्याकांड में मारे गए सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा को मारने वाले के साथ वैसा ही सुलूक क्यूं नहीं?
लखनऊ में सिगरेट के विवाद में पीट पीट कर मारे गए शिवम सिंह के आरोपी कहां हैं?
बनारस के यूपी कालेज में सूर्य प्रताप सिंह की हत्या करने वाले के साथ आपने क्या किया?
गोरखपुर में राजकुमार चौहान की चाकुओं से गोद करके हत्या करने वाले कहां हैं?
गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग त्यागी को मारने वाले के साथ क्या सुलूक हुआ?
लखनऊ के कल्ली पश्चिम में प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह को सिर पर गोली मारते हुए सीसीटीवी में कैद हुए कहां हैं?
मेरठ में दलित परिवार की मां और बेटी के साथ भयावह अत्याचार करने वाले का क्या हुआ?
सहारनपुर में मोनू कश्यप को मारने वाले के साथ आपने क्या सुलूक किया?
कानून व्यवस्था को भी मज़ाक बना रखा है आपने?
कानून व्यवस्था भी सिर्फ आपके जयजयकार के नैरेटिव का गुब्बारा फुलाने की मशीन बना दी गई है?
प्रधानमंत्री जी, व्यक्ति विशेष की जयजयकार के इस अराजक, अमर्यादित, असंवेदनशील तंत्र को आपकी मौन स्वीकृति है क्या?
इस प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आई ही इसलिए है क्योंकि अपराधियों को भी पता है कि कहां एक्शन होना है और कहां नहीं होना है?
वे भी इस सरकार के जयजयकार के "फार्मूले" को अच्छी तरह से समझ चुके हैं और पूरी तरह से ग्रहण कर चुके हैं।
इसी फार्मूले के चलते ही किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर कोई एक्शन नहीं होता है,
क्योंकि वे सभी किसी न किसी फेज़ में जयजयकार के इसी फार्मूले के आइंसटाइन या फिर आर्कमिडीज बन चुके होते हैं।
और प्रधानमंत्री जी, आप भीष्म पितामह की तरह लोकतंत्र की द्रौपदी का साक्षात चीरहरण देखते हुए भी चुप हैं?
रामधारी सिंह दिनकर लिख गए हैं-
"समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध,
जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनका भी अपराध।"
@narendramodi@PMOIndia@CMOfficeUP@HMOIndia
These two pelted stones at @abhishekaitc yesterday & still roaming free. These are not “normal members of the public”, these are political goons planted by BJP at every corner to disrupt & destroy.