हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
श्री पीतम सिंह प्रमुख (पुत्र श्री महाराज सिंह), निवासी पाली डुंगरा, सौंख रोड, मथुरा को राष्ट्रीय लोकदल, मथुरा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसेवा के अनुभव से राष्ट्रीय लोकदल मथुरा में और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में नई गति मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद, जो निरंतर समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में सम्मानजनक जिम्मेदारियाँ देकर संगठन को सशक्त बना रहे हैं।
श्री पीतम सिंह प्रमुख जी को पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं।
जय राष्ट्रीय लोकदल!
जय जयंत चौधरी!
चौधरी चरण सिंह जी अमर रहें!
चौधरी अजीत सिंह जी अमर रहें!
राष्ट्रीय लोक दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में संसदीय बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया था। उसी के अनुरूप आज राष्ट्रीय लोक दल के संसदीय बोर्ड का गठन किया गया है जो निम्न प्रकार हैं। @ANI@bstvlive@ABPNews@aajtak@News18UP@ndtvindia
Honoured to join Hon'ble PM @narendramodi in welcoming Prime Minister H.E. @takaichi_sanae on her visit to India.
India and Japan's Special Strategic and Global Partnership continue to grow, anchored in mutual trust, shared values, and a common vision for a free, open and prosperous #IndoPacific.
Building on the outcomes of the 15th India-Japan Annual Summit, we look forward to advancing cooperation in skills, mobility, innovation, technology, and people-to-people exchanges for the benefit of our next generation.
Wishing Prime Minister Takaichi a productive and successful visit. 🇮🇳🇯🇵
@MEAIndia@MSDESkillIndia
भारत-जापान संबंधों को नई गति: केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जापान की प्रधानमंत्री का किया स्वागत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ भारत की आधिकारिक यात्रा पर आई जापान की माननीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया। यह यात्रा भारत और जापान के बीच रणनीतिक, आर्थिक तथा कौशल विकास आधारित सहयोग को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
भारत और जापान के बीच वर्षों से विकसित विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और दीर्घकालिक साझेदारी को और सशक्त बनाने की दिशा में यह मुलाकात अत्यंत महत्वपूर्ण रही। दोनों देशों के बीच भविष्य की चुनौतियों और अवसरों को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास, शिक्षा, तकनीक, नवाचार और मानव संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
प्रमुख रूप से
• राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ जापान की माननीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
• भारत और जापान के बीच आपसी विश्वास, साझा मूल्यों तथा दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया।
• दोनों देशों के बीच कौशल विकास (Skill Development), युवा सशक्तिकरण, तकनीकी सहयोग, नवाचार (Innovation) तथा मानव पूंजी विकास (Human Capital Development) के क्षेत्रों में सहयोग को नई गति देने पर चर्चा हुई।
• भारत और जापान के बीच प्रतिभा विकास (Talent Development), ज्ञान के आदान-प्रदान (Knowledge Exchange) तथा लोगों के बीच संपर्क (People-to-People Connect) को भविष्य की साझेदारी का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।
• युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार, प्रशिक्षण और कौशल आधारित अवसरों का विस्तार दोनों देशों की साझेदारी का प्रमुख उद्देश्य है।
• इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सतत विकास के लिए भारत-जापान सहयोग को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया।
• चौधरी जयंत सिंह जी के नेतृत्व में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय युवाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
• भारत और जापान के बीच बढ़ता सहयोग दोनों देशों की अर्थव्यवस्था, उद्योग, शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।
भारत और जापान की यह मजबूत साझेदारी केवल कूटनीतिक संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह साझा विकास, तकनीकी प्रगति, कौशल निर्माण और वैश्विक सहयोग की नई संभावनाओं का भी प्रतीक है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जय हिंद! 🇮🇳🇯🇵
जय एन डी ए
जय रालोद
जय जयंत चौधरी!
#IndiaJapan #IndoPacific #SkillIndia #Youth
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह जी द्वारा पूर्व सांसद आदरणीय श्री मुंशी रामपाल जी को राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
आदरणीय श्री मुंशी रामपाल जी को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा संगठन के प्रति निष्ठा निश्चित रूप से राष्ट्रीय लोकदल को नई शक्ति एवं दिशा प्रदान करेगी।
माननीय चौधरी जयंत सिंह जी का यह निर्णय अनुभवी एवं समर्पित नेतृत्व को सम्मान देने के साथ-साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हम सभी को विश्वास है कि श्री मुंशी रामपाल जी अपने अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता से पार्टी की विचारधारा को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आदरणीय श्री मुंशी रामपाल जी को पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं।
जय राष्ट्रीय लोकदल!
जय जयंत चौधरी!
चौधरी चरण सिंह जी अमर रहें!
चौधरी अजीत सिंह जी अमर रहें!
नगला गढ़ विधान सभा मांट मथुरा
मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर देश की सर्वश्रेष्ठ शासकों में थीं, महिलाओं के सम्मान और किसान हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : जयंत चौधरी
नगला गढ़ (मांट), मथुरा।
मांट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला गढ़ में आयोजित मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर देश की सर्वश्रेष्ठ शासकों में से एक थीं। उन्होंने न्यायपूर्ण शासन, जनकल्याण, महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसे आदर्श स्थापित किए, जो आज भी पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि महिलाओं को समाज में सम्मान और नेतृत्व का उचित स्थान मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मथुरा से उनका विशेष लगाव रहा है और क्षेत्र के विकास के लिए जो भी संभव होगा, वह पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लाभ आने वाले समय में मथुरा सहित पूरे ब्रज क्षेत्र को मिलेगा, जिससे रोजगार, पर्यटन और व्यापार को नई गति प्राप्त होगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों के विकास के लिए आधुनिक तकनीक और नई कृषि जानकारी अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से आज राष्ट्रीय लोकदल के मंच से किसानों तक नई तकनीकी जानकारी पहुंचाने की शुरुआत की गई है, जिसे आगे और व्यापक स्तर पर बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, किसान मसीहा एवं स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की नीतियों के कारण आज किसान केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं के केंद्र में है। सरकार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याएं सुनें और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
चौधरी जयंत सिंह ने वर्ष 2009 में मथुरा कलेक्ट्रेट पर धनगर समाज के आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय धनगर समाज पर हुए अत्याचार के विरुद्ध बड़े स्तर पर आंदोलन हुआ था, जिसमें स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह जी स्वयं शामिल हुए थे। उस संघर्ष के परिणामस्वरूप धनगर समाज को न्याय और कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हुईं।
उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद और विश्वास के कारण ही उन्हें देश की सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान केवल आंदोलन नहीं होता, बल्कि संवाद और सकारात्मक बातचीत के माध्यम से भी रास्ते निकाले जा सकते हैं।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि छाता शुगर मिल को पुनः संचालित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पुराने गन्ना कानून में संशोधन का एक प्रस्ताव लाया गया था, जिससे उत्तर प्रदेश के गुड़ एवं खांडसारी उद्योग को भारी नुकसान होता और अनेक इकाइयों के बंद होने का खतरा पैदा हो जाता। लेकिन किसानों, उद्योग से जुड़े लोगों एवं विभिन्न संगठनों के सुझावों को स्वीकार करते हुए सरकार ने वह प्रस्ताव वापस ले लिया।
उन्होंने महिलाओं को समाज और राजनीति में अधिक से अधिक भागीदारी देने पर बल देते हुए कहा कि उन्हें सम्मान और अवसर मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने ब्रज क्षेत्र की सामाजिक समरसता का उल्लेख करते हुए कहा कि ब्रज की पहचान प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की संस्कृति है, जिसे हर परिस्थिति में बनाए रखना होगा।
चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि राजनीति में स्वच्छ छवि, ईमानदार और समाजहित में कार्य करने वाले लोगों को आगे लाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) जितना मजबूत होगा, उतनी ही मजबूती से चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा आगे बढ़ेगी और राष्ट्रीय लोकदल भी निरंतर मजबूत होगा।
मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर देश की सर्वश्रेष्ठ शासकों में से थीं।
महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और नेतृत्व पर विशेष बल।
मथुरा के विकास के लिए हर संभव प्रयास का भरोसा।
जेवर एयरपोर्ट से मथुरा और ब्रज क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा।
किसानों तक नई कृषि तकनीक पहुंचाने की शुरुआत।
चौधरी चरण सिंह की किसान हितैषी नीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प।
अधिकारियों को किसानों के बीच जाकर समस्याएं सुनने के निर्देश।
वर्ष 2009 के धनगर समाज आंदोलन और चौधरी अजित सिंह के संघर्ष का उल्लेख।
आंदोलन के साथ-साथ संवाद से समाधान निकालने पर जोर।
छाता शुगर मिल को चालू कराने के लिए सरकार प्रयासरत।
गुड़ एवं खांडसारी उद्योग को नुकसान पहुंचाने वाला प्रस्ताव सुझावों के बाद वापस लिया गया।
ब्रज की प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता की परंपरा को मजबूत करने का आह्वान।
राजनीति में स्वच्छ छवि वाले लोगों को आगे लाने की आवश्यकता।
पुण्यश्लोका माता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर मथुरा के ग्राम नगला गढ़ (गढ़ बम्बा) में आयोजित भव्य समारोह में उमड़ा जनसैलाब दर्शाता है कि समाज आज भी उनके आदर्शों, सुशासन और लोकसेवा की विरासत से प्रेरणा लेता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह जी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर माता अहिल्याबाई जी को नमन करते हुए उनके त्याग, न्यायप्रियता और जनकल्याणकारी दृष्टि को नमन किया तथा उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का आह्वान किया।
इतना विशाल जनसमर्थन और उत्साह इस बात का प्रमाण है कि समाज सकारात्मक राजनीति, विकास और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मजबूती से जुड़ रहा है।
#MataAhilyabaiHolkar #ChaudharyJayantSingh #RLD #Mathura
मथुरा
17 जून को नगला गढ़ में आयोजित मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज
मांट, मथुरा | 14 जून 2026
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी आगामी 17 जून 2026 को मांट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला गढ़ में आयोजित होने वाले मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने तथा सफल आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 14 जून 2026 को आर.के. फार्म, बाजना पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान, जनभागीदारी एवं विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि बागपत लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान जी रहे। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की महानतम महिला शासकों में से एक थीं। उनका जीवन जनसेवा, सुशासन, धर्म एवं लोककल्याण का अद्भुत उदाहरण है। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
बैठक में
17 जून को आयोजित होने वाले जयंती समारोह को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
मथुरा जिले के गांव-गांव में संपर्क कर लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने की रणनीति तैयार की गई।
कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, यातायात एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों एवं उनके लोककल्याणकारी कार्यों को समाज तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
राष्ट्रीय लोकदल के संगठनात्मक विस्तार एवं जनसंपर्क को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
एमएलसी श्री योगेश नौहवार जी, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. यशपाल सिंह बघेल जी, राष्ट्रीय लोकदल बृज क्षेत्र अध्यक्ष श्री बृजेश चाहर जी, जिला अध्यक्ष श्री राजपाल भरंगर जी, युवा राष्ट्रीय लोकदल बृज क्षेत्र अध्यक्ष श्री उमेश जी, युवा राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष श्री अमित गुर्जर जी, चौधरी देवराज सिंह जी, श्री रविंद्र नरवाहर जी, चेयरमैन श्री भगवती प्रसाद जी, श्रीमती सुजाता जी, श्री सत्येंद्र प्रधान जी, चौधरी जगबीर सिंह जी सहित राष्ट्रीय लोकदल के अनेक पदाधिकारी, नेतागण, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि 17 जून को आयोजित होने वाला मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह क्षेत्र का एक ऐतिहासिक एवं यादगार आयोजन बनेगा तथा इसमें भारी संख्या में जनसमूह की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
अंत में सभी क्षेत्रवासियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।
जय रालोद!
जय जयंत चौधरी!
#jayantchaudhary
#Rld
#yogeshnauvahar
#राष्ट्रीय_लोकदल
#अहिल्याबाई_होलकर_जयंती
Best wishes on the launch of the Bharat Skill Exchange platform. As India strengthens its position as a global talent hub, such initiatives can help connect skilled youth with meaningful opportunities.
My congratulations to @thekiranbedi and all stakeholders associated with this endeavour.
एनडीए बैठक में सहभागिता के उपरांत माननीय प्रधानमंत्री जी से शिष्टाचार भेंट करते रालोद अध्यक्ष किसान नेता केंद्रीय मंत्री माननीय जयंत चौधरी जी
इस अवसर पर भारतीय कृषि संस्कृति, किसान सम्मान एवं ग्रामीण परंपरा के प्रतीक स्वरूप हल, गुड़, शक्कर एवं खांड भेंट किए। @jayantrld
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जयन्त चौधरी जी एनडीए बैठक में शामिल हुए तथा माननीय प्रधानमंत्री जी से सौजन्य भेंट कर उन्हें किसान और भारतीय कृषि परंपरा के प्रतीक स्वरूप हल, गुड़, शक्कर एवं खांड भेंट की।
#NDA
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह जी ने एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता के उपरांत माननीय प्रधानमंत्री जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर भारतीय कृषि संस्कृति, किसान सम्मान और ग्रामीण परंपराओं के प्रतीक स्वरूप हल, गुड़, शक्कर एवं खांड भेंट कर देश की कृषि विरासत और किसानों के गौरव का संदेश दिया।
यह भेंट केवल उपहार नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध ग्रामीण संस्कृति, किसान की मेहनत और गांवों की आत्मा के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
राष्ट्रीय लोकदल सदैव किसान, मजदूर और ग्रामीण भारत की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
जय रालोद
जय जयंत चौधरी
जय एन डी ए
#NDA #JayantChaudhary #RLD #KisanSamman #IndianAgriculture #RuralIndia #FarmersFirst #NationalLokDal :::
किसानों की आवाज़, खेत-खलिहान का दर्द समझने वाले, भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से सादर नमन। आपकी विरासत हमारी प्रेरणा है और आपका संघर्ष हमारा संकल्प।
#ChaudharyAjitSingh#RLD