‘बाबा का ढाबा’ प्रकरण से सीख:
1. अचानक से हुई तरक़्क़ी स्थायी नहीं होती.
2. जिसने मुश्किल में आपका साथ दिया है, उसको दुखी मत कर��.
3. संबंध ख़राब होने के बाद भी वापस आने की गुंजाइश होनी चाहिये.
4. सामने वाले की भूल को माफ़ करने से आपका क़द और बढ़ जाता है.
#TuesdayFeeling
सुबह हो रही थी
कि एक चमत्कार हुआ
आशा की एक किरण ने
किसी बच्ची की तरह
कमरे में झाँका
कमरा जगमगा उठा
"आओ अन्दर आओ, मुझे उठाओ"
शायद मेरी ख़ामोशी गूँज उठी थी।
- कुँवर नारायण
सत्य के मार्ग पर कौन है और कौन नहीं है, इसका फैसला आसान नहीं है। मगर यह देखा गया है कि सत्य के मार्ग पर आया हुआ आदमी हठी नहीं होता, जिद्दी नहीं होता, ���ुराग्रही नहीं होता। उसके भीतर यह शंका बनी रहती है कि सम्भव है, विरोधी की ही बात ठीक हो।
- दिनकर
सवाल ये नहीं है कि आप कुछ बोले
आप चाहे तो मुँह तक ना खोले
सवाल ये है कि
आप खुद को टटोले
और तैयार रहे...
समझदार लोग वे होते है
जो सवाल पैदा करते है
और उन्हें समाज में बिखेर देते है।
- दुष्यंत कुमार
[ @poetdushyant ]
मेरा मानना है कि हमारे देश की आत्मा, ग्रामीण और वनवासी अंचलों में बसती है। यदि कोई भी भारत की जड़ों से परिचित होना चाहता है, तो उसे सोनभद्र जैसे स्थान में कुछ समय बिताना चाहिए।