फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एकतरफा प्यार में युवक विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने डेढ़ साल के मासूम आरव की जमीन पर पटक-पटक कर हत्या कर दी।
आरोप है कि आरोपी महिला रिश्तेदार रति पर शादी का दबाव बना रहा था। प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज होकर उसने बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने ले जाकर सुनसान गली में 8 बार जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देता नजर आ रहा है। हत्या के बाद वह शव घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने शनिवार शाम मुठभेड़ के दौरान आरोपी को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
#Firozabad #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice
मेरी बेटी ने गलती से मेरे मोबाइल में यह वीडियो देख लिया, लगातार रो रही है और पूछ रही है इस छोटे बेबी की क्या ग़लती थी जो इतना बेरहमी से मारा 😭😭
अब बेटी को क्या बताऊं समझ नहीं आ रहा में स्वयं भी इतना दर्द में हु कि पीड़ा को बयां नहीं किया जा सकता,
इस मुंह से जन्मी औलाद जितेंद्र पाठक ने ऐसी हरकत की है कि आजीवन भूल नहीं पाऊंगा, मैं एनकाउंटर या एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल किलिंग के पक्ष में नहीं हूं लेकिन ऐसे दरिंदो को मार देना ही उचित है,
इसका सरनेम इतना पॉवरफुल है कि दुनिया की कोई ताक़त इसको फांसी की सजा नहीं दे सकती यह तय है ।