केंद्र सरकार ने मानगढ़ धाम को पुरातात्विक प्रामाणिकता और अखंडता न रखने का हवाला देकर अंग्रेजी-सामंती व्यवस्था के विरुद्ध शहीद हुए 1,500 से अधिक भील आदिवासियों के बलिदान का अपमान किया है।
इससे राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के आदिवासी समाज की भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुँची है।
एक ओर भाजपा सरकार जनजातीय गौरव की बात करती है, दूसरी ओर मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय पहचान देने से इनकार करती है। मानगढ़ धाम आदिवासी अस्मिता, स्वाधीनता संग्राम और हजारों शहीदों के बलिदान का प्रतीक है।
केंद्र सरकार से हमारी मांग स्पष्ट है कि आदिवासी समाज की भावनाओं का सम्मान करे और मानगढ़ को राष्ट्रीय दर्जा दे।
केन-बेतवा नदी जोड़ परियोजना से विस्थापित होने वाले हजारों आदिवासी परिवारों की जायज़ मांगों को लेकर आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन के समक्ष प्रदर्शन किया गया।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में प्रस्तावित केन-बेतवा परियोजना के कारण हजारों आदिवासी परिवारों को अपने पुश्तैनी घर, भूमि, खेती-बाड़ी और सम्पूर्ण आजीविका से विस्थापित होना पड़ रहा है।
इस परियोजना के विरोध में प्रभावित आदिवासी परिवार कई दिनों से पानी के बीच कठोर अनशन कर अपने अधिकारों की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनकी पीड़ा और मांगों पर अब तक सरकार ने संवेदनशीलता के साथ ध्यान नहीं दिया है।
संसद परिसर से हम केंद्र सरकार और देश की मुख्यधारा की मीडिया से आग्रह करते हैं कि इन विस्थापित आदिवासी परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए तथा उनके पुनर्वास, अधिकारों और न्याय सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएँ।
#KenBetwa #Adivasi #SaveAdivasi #JalJungleZameen #JusticeForAdivasis #Parliament #MadhyaPradesh
भूतपूर्व राष्ट्रपति एवं विश्वविख्यात वैज्ञानिक डॉ. A.P.J अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि जोहार!💐
अंतरिक्ष एवं रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में उन्होंने भारत को वैश्विक पटल पर महाशक्ति के रूप में पहचान दिलाई।।
#कलाम
भारत की जड़ों को काटने की साजिश सफल नहीं होगी।
हम मूल बीज हैं, और हम अपनी मिट्टी के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे।
मानगढ़ चलो—साजिशकर्ताओं के मुंह पर यह एक जोरदार जवाब होगा!
#भीलप्रदेस_संदेश_यात्रा
प्रकृति का नियम है, वही हमारा सत्य है—बीज कभी खत्म नहीं होता!
भील समुदाय की जीवंतता इस बात का प्रमाण है।
साजिशें लाख कर लो, हम अपने हक के लिए उठ खड़े होंगे। चलो मानगढ़!
#भीलप्रदेस_संदेश_यात्रा
प्रकृति ने जिसे बोया है, उसे कोई साजिश मिटा नहीं सकती।
हम 'भील'—इस धरती के मूल बीज हैं, जिनका अस्तित्व शाश्वत है।
17 जुलाई, मानगढ़ चलो, अपनी जड़ों की ओर लौटें!
#भीलप्रदेस_संदेश_यात्रा
आदिवासियों की आवाज, जल जंगल जमीन को बचाने को लेकर लड़ने वाले गुजरात डेडियापाड़ा विधानसभा के विधायक @Chaitar_Vasava को षड़यन्त्रपूर्वक वनविभाग और @BJP4India द्वारा जेल में डाल दिया गया, निष्पक्ष जाँच कर रिहा करने की मांग को लेकर @BAP12INDIA द्वारा जिला मुख्यालय पर ज्ञापन दिया गया!
वर्तमान सरकार में आदिवासी बच्चों के स्वास्थ्य के साथ भारी खिलवाड़ किया जा रहा है।
पशु आहार जैसी खाद्य सामग्री TAD के छात्रावासों में वितरण करने की कोई मामूली लापरवाही नही बल्कि यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े TAD विभाग की हकीकत है। इस खबर के बाद TAD मंत्री जी की मानसिकता से हम भलीभांति परिचित हैं। वो अब त्वरित कार्रवाही करते हुए शिकायत करने वाले वार्डनों पर कार्रवाई कर अन्य को एक संदेश दे देंगे कि वार्डन रहना है तो मुँह बंद रखो और जो मिले वही बच्चों को खिलाओ।
बाकी आम जनता को गुमराह करने के लिए BAP पार्टी पर धर्म-विरोधी व देश-विरोधी का आरोप लगाकर आम जनता को असली मुद्दों से भटका देंगे और अंधभक्तों को खुश कर देंगे।
#बाबूलाल_खराड़ी_शर्म_करो @zeerajasthan_@News18Rajasthan@1stIndiaNews@rpbreakingnews
पूरे देश के आदिवासियों की बुलंद आवाज जन - जन के लाडले युवाओं की धड़कन लोकप्रिय सांसद आदरणीय राजकुमार जी रोत जी (@roat_mla )को जन्मदिन की हार्दिक जोहार बधाई एवं शुभकामनाएं!
Happy birthday 🎂
प्रकाश चंद बुज
(संसदीय क्षेत्र उदयपुर)
आदिवासी समाज, जल-जंगल-जमीन और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले नेता चेतर भाई वसावा के साथ न्याय होना चाहिए।
भारत आदिवासी पार्टी हर परिस्थिति में चेतर भाई वसावा के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय की इस लड़ाई में अपना समर्थन जारी रखेगी।
#IStandWithChaitarVasava
आदिवासी समाज, जल-जंगल-जमीन और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले नेता चेतर भाई वसावा के साथ न्याय होना चाहिए।
भारत आदिवासी पार्टी हर परिस्थिति में चेतर भाई वसावा के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय की इस लड़ाई में अपना समर्थन जारी रखेगी।।
@CMOGuj#IStandWithChaitarVasava
यह केवल चेतर वसावा का मामला नहीं है, बल्कि आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और अस्तित्व से जुड़ा प्रश्न है।
जब जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष करने वालों पर अन्याय होता है, तब पूरा आदिवासी समाज प्रभावित होता है।
@Chaitar_Vasava#IStandWithChaitarVasava
आदिवासी समाज, जल-जंगल-जमीन और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले नेता चेतर भाई वसावा के साथ न्याय होना चाहिए।
भारत आदिवासी पार्टी हर परिस्थिति में चेतर भाई वसावा के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय की इस लड़ाई में अपना समर्थन जारी रखेगी।।
@CMOGuj#IStandWithChaitarVasava
गुजरात में आदिवासी विधायक चैतर भाई वसावा को 7 साल की सजा दिए जाने का हम पुरजोर विरोध करते हैं।
यह न्याय नहीं, बदला है। जो नेता आदिवासी, दलित, गरीब एवं किसानों की जमीन बचाने और उनके हक की लड़ाई लड़ता है, भाजपा सरकार उसे झूठे मुकदमों में फँसाकर जेल भेज देती है।
भारत आदिवासी पार्टी (BAP) चैतर भाई वसावा के साथ खड़ी रहेगी, उनके न्याय के लिए बहुत जल्द गुजरात में बड़ा आन्दोलन किया जायेगा।
@Chaitar_Vasava@tv9gujarati@VtvGujarati@News18Guj