“अगर किसी ने हिलने की कोशिश की तो भून के रख दूंगा!”
ये कोई आम LP रिकॉर्ड नहीं, ये एक नायाब खजाना है। करीब 50 साल पुराना यह दुर्लभ रिकॉर्ड, जिसमें शोले के यादगार डायलॉग्स दर्ज हैं। इसकी बहुत कम कॉपी जारी हुई थीं। उनमें से एक हमारे घर में भी थी।
इसे बचपन में इतना सुना, इतना सुना कि रिकॉर्ड बुरी तरह से घिस गया। अब इसकी सुई जगह-जगह अटकती है, लेकिन मजाल है कि इसे सुनने का आनंद जरा भी कम हुआ हो!
कुछ चीजें पुरानी नहीं होतीं, बस यादों में और कीमती होती जाती हैं।
#Sholay #RareVinyl #LPRecords #BollywoodClassics #Nostalgia
हर बात की सीमायें होती हैं और होनी भी चाहिये। कथा में राष्ट्रवाद का संदेश होना ही चाहिये, हल्की फुलकी राजनीति भी आयेगी, परंतु कथा - प्रवचनों में जीवन, आध्यात्म संबंधी बातें अधिक होनी चाहिये जिनके लिए मानव भटक रहा है। राजनीतिक बातों के बहुत मंच हैं और चैनल्स हैं पर अध्यात्म के बहुत कम हैं।
आध्यामिक उन्नति के बिना भारत उनत्ति करके विश्वगुरु नहीं बन सकता।
आपको और आपके परिवार को देवउठनी ग्यारस (देवउठनी एकादशी) की हार्दिक शुभकामनाएं… भगवान श्रीहरि विष्णु और माता तुलसी की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे 🙏
सरनेम में जाति के स्थान पर भगत सिंह और दरवाजे की नेम प्लेट पर वंदेमारतम, जय हिंद का नारा। राष्ट्रवादी विचार वाले मोनिश के विरुद्ध नफरत भरा रवैया बरता गया। इमाम मोहम्मद सुरफान रजा कादिरी ने उनकी बहन का निकाह पढ़ाने से इन्कार कर दिया।
गुरुवार को मोनिश ने इमाम मोहम्मद सुरफान के विरुद्ध धार्मिक भावनाएं आहत करने एवं शांतिभंग की धारा में प्राथमिकी लिखाई। उनका आरोप है कि हिंदू परंपराओं का सम्मान करने, राष्ट्रवादी विचार रखने पर इमाम ने मानसिक रूप से परेशान किया।
बरमौला अर्जुनपुर गांव में रहने वाले अधिवक्ता मोनिश का परिवार सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखता है। वह भाई दूज समेत कई हिंदू त्योहार मनाते हैं। वह अपने नाम के आगे भगत सिंह लिखते हैं। जय हिंद व वंदेमातरम बोलते हैं, नेम प्लेट पर भी लिखवा रहा है।
उन्होंने बताया कि समाज के कुछ लोग इस पर कई बार आपत्ति जता चुके। वे नहीं चाहते कि हिंदू परंपराओं का सम्मान किया जाए, वंदेमातरम बोला जाए। उनके विरोध की कभी परवाह नहीं की, क्योंकि सौहार्द व देशप्रेम से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
जरूरतमंदों के लिए भगत सिंह रक्त सेवा मंच नाम से संस्था भी संचालित करते हैं। वह बोले, 15 नवंबर को बहन का निकाह तय था। इसके लिए इमाम मोहम्मद सुरफान से पहले ही कह दिया था कि निकाह पढ़वा दें। उन्होंने इस पर हामी भी भरी थी।
निकाह से एक दिन पहले अचानक उन्होंने कह दिया कि निकाह पढ़वाने नहीं आ सकेंगे। उस दिन कई रिश्तेदार, मेहमान आ चुके थे। उनके सामने अपमानित होने की स्थिति आ गई। ऐसे में तुरंत दूसरे इमाम से गुजारिश की, उन्होंने तय तारीख पर निकाह कराया।
इसके बाद बुधवार को रोजा थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। थाना उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए थे।
अधिवक्ता मोनिश की तहरीर पर इमाम मोहम्मद सुरफान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। इस मामले में मोहम्मद सुरफान का कहना है कि पिता की तबीयत खराब होने के कारण निकाह नहीं पढ़वा सके। इसकी जानकारी एक दिन पहले दे दी थी, ताकि दूसरे इमाम की व्यवस्था हो जाए। किसी से द्वेष नहीं है।
#Shahjahanpur #UP #VandeMatram #DainikJagran
@Prakharshri78 भाई मैंने आपकी ये पुस्तक पढ़ी
सच बता रहा हूँ,,जिन तथ्यों के साथ आपने बातों को प्रमाणित किया है वो अद्भुत है।
सच ये भी है कि आपकी इस पुस्तक को अनेक लोगों को पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।
#PooraSach | नहीं करेंगे बहिष्कार...लेकिन बहाने बार-बार
हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार और बंगाल में चुनावी झटकों के बाद कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं। चुनाव आयोग पर आरोप लगाने के बजाय क्या राहुल गांधी को गुटबाजी, कमजोर संगठन, गठबंधन विवाद और चुनावी रणनीति की समीक्षा नहीं करनी चाहिए?
@Prakharshri78 के साथ देखिए 'पूरा सच'
पूरा कार्यक्रम देखें: https://t.co/NEMsBdQNcv
#PooraSachOnDD #RahulGandhi #IndianDemocracy #ElectionSystem #ChicagoUniversity #Congress #KirenRijiju
सेना का अधिकारी — “हम तुम्हारे साथ हैं, आत्मसमर्पण कर दो.
लेकिन आतंकी लतीफ का जवाब सुनिए,
“मैं बहुत खुश हूं, मेरे साथ अल्लाह काफी है. मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है,”
इसे ध्यान से सुनिए, भारत इसी 'इस्लामिक आतंकवाद' से लड़ रहा है.
#lateefbhat
मेरी पुस्तक ‘हे राम’ का 10वाँ संस्करण प्रकाशित होना मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि से कहीं बढ़कर भावुक कर देने वाला क्षण है।
निःशब्द हूँ आप सबके इस स्नेह और विश्वास के लिए। इस किताब की हर एक प्रति के साथ आपका जो प्यार मिला है, वह मेरी सबसे बड़ी पूँजी है।
यह उपलब्धि मेरी नहीं, मेरे पाठकों की है। आप सभी पाठकों को सहस्र नमन। 🙏🙏🙏
@jansabha91@Rupa_Books
#WATCH | Delhi: At the launch event of Sonia Gandhi's memoir, 'Belonging: A Journey of Love', Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "I see Amrinder Singh Ji here... We saw them (Rajiv Gandhi and Sonia Gandhi) argue, but we only saw them fight once. The coincidence of coincidences, my father was speaking to Amrinder Singh on the phone when it happened... That was the only time we ever saw them fight. I've never seen this in another house. Every meal, there would be Papa, and on Papa's lap, there would be Mamma. I thought this was a normal thing, so I would go to my friend's house, and they wouldn't be sitting in each other's laps. I'd ask my friends, "Guys, what is going on? Why is your mother not sitting on your father's lap?" At lunchtime, dinnertime, Mamma was sitting on Papa's lap..."
(Source: Congress)
ये आवाज़ है हिंदी सिनेमा की ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी की। उनकी लिखी नज़्में, उनकी ही आवाज़ में...
55 साल पुराना यह दुर्लभ LP रिकॉर्ड अपने आप में एक अनमोल धरोहर है। 1971 में, अपनी मृत्यु से महज़ एक साल पहले, मीना कुमारी ने अपनी लिखी नज़्मों को अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड किया था। इस एल्बम का नाम रखा – “I Write, I Recite”। इस एल्बम को संगीत से सजाया था महान संगीतकार खय्याम साहब ने।
मीना कुमारी को हमने पर्दे पर दर्द को जीते हुए देखा, लेकिन इस रिकॉर्ड में उनकी आवाज़ में उस दर्द को महसूस किया जा सकता है, जिसे शायद शब्दों में पूरी तरह बयां करना भी मुमकिन नहीं।
उनकी आवाज़ में एक अजीब-सी उदासी, ठहराव और गहराई है। ऐसा लगता है जैसे वह किसी और से नहीं, अपने आप से बातें कर रही हों। नज़्म के बोल भी कितने दर्द भरे हैं -
टुकड़े टुकड़े दिन बीता,
धज्जी धज्जी रात मिली...
जिस का जितना आँचल था,
उतनी ही सौग़ात मिली...
जब चाहा दिल को समझें,
हँसने की आवाज़ सुनी...
जैसे कोई कहता हो,
ले फिर तुझ को मात मिली...
मातें कैसी घातें क्या,
चलते रहना आठ पहर...
दिल सा साथी जब पाया,
बेचैनी भी साथ मिली...