माता पिता और करणी माँ के आशीर्वाद से लम्बे सफ़र के बाद आखिरकार सरकारी नौकरी के प्रथम सोपान पर पहुंच ही गए ......✌️❤️
#_बेरोजगारी का भार कुछ कम तो हुआ आगे भी बहुत कुछ अर्जित करना बाकी है जिसके लिए प्रयास जारी है.....
📍राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिखमीसर दिखणादा (joining)❤️
एक अग्निवीर की @PMOIndia और @HMOIndia से रिक्वेस्ट.....
“मैं एक अग्निवीर हूँ और आपसे एक महत्वपूर्ण विषय साझा करना चाहता हूँ। यदि संभव हो तो कृपया इस मुद्दे को हनुमान बेनीवाल जी तक अवश्य पहुँचाने का कष्ट करें।
वर्तमान में अग्निवीरों को पूरे वर्ष में केवल 30 दिनों की छुट्टी मिलती है। लेकिन हमारी पोस्टिंग अक्सर घर से बहुत दूर होती है, जिसके कारण घर आने और वापस यूनिट पहुँचने में ही लगभग 4–5 दिन लग जाते हैं। इस वजह से परिवार के साथ वास्तव में केवल 22–23 दिन ही बिताने का अवसर मिल पाता है।
अग्निवीर योजना में हमारी सेवा अवधि केवल 4 वर्ष की है। इतने कम समय में परिवार के साथ रहने का अवसर पहले से ही सीमित है, और यात्रा में कई दिन निकल जाने से यह समय और भी कम हो जाता है।
इसके अलावा, कटौतियों के बाद हमें लगभग ₹21,000–₹25,000 तक ही वेतन मिलता है, जिससे बढ़ती महंगाई के दौर में कई अग्निवीरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
हमारा विनम्र अनुरोध है कि अग्निवीरों के लिए वार्षिक छुट्टियाँ बढ़ाई जाएँ या यात्रा के लिए अलग से Travel Leave दी जाए, ताकि छुट्टियों का पूरा लाभ परिवार के साथ मिल सके। साथ ही, वेतन एवं भत्तों की भी समयानुकूल समीक्षा की जाए।
यह केवल मेरी नहीं, बल्कि देशभर के अनेक अग्निवीरों की भावना और समस्या है”
@hanumanbeniwal
चतुर्थ श्रेणी संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2024 में अंतिम रूप से चयनित होने के बाद, आज मुझे "माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर (✯ 𝐄𝐃𝐔𝐂𝐀𝐓𝐈𝐎𝐍 𝐃𝐄𝐏𝐀𝐑𝐓𝐌𝐄𝐍𝐓 ✯)" आवंटित हुआ है। 🚩✨
#मेहनत की कलम से लिखी गई सफलता की पहली इबारत...✍️
अज़ीज मित्र विक्रम भूंवाल का अध्यापक भर्ती की दोगुनी सूची में चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मंज़िल अब ज्यादा दूर नहीं।(1×).....❤️🩹🫂🥰
ARR:-536
#REETRESULT
हमारी सरकार आएगी तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा...!
गड़बड़ी करने वालों से पूरा हिसाब लिया जाएगा...!
गिरफ्तारी पहले होगी जांच बाद में भी हो सकती है...!
जनता के हक़ पर डाका डालने वालों को जवाब देना पड़ेगा...!
@hanumanbeniwal77 🔰✌🏻
#राजस्थान_का_CM_मुर्खाधिराज
अगर खरौंच भी आ गयी न हालात ऐसे होंगे जैसे सपने में नहीं सोचे होंगे, हर जगह धुआं धुआं कर देंगे 🥹
बॉस देश के करोड़ों नौजवानों के दिल में बचते हैं 💙🫂
@BhajanlalBjp@RajCMO@AmitShah@hanumanbeniwal
आज बड़े-बड़े मंत्री, सत्ता के बड़े चेहरे और संगठन के पदाधिकारी सोशल मीडिया पर बैठकर वीडियो डाल रहे हैं, कोई संस्कार सिखा रहा है, कोई भाषा पर ज्ञान दे रहा है, कोई मर्यादा की बातें कर रहा है।
लेकिन सवाल ये है कि जब राजस्थान का किसान अपनी फ़सल बर्बादी पर रो रहा होता है तब आपकी संवेदनाएं कहाँ जाती? जब युवा बेरोजगारी में दर-दर भटक रहा होता है तब आपके संस्कार कहाँ जाते? जब गरीब अस्पतालों में इलाज के बिना दम तोड़ रहे होते तब आपकी भावुक पोस्टें कहाँ जाती? जब पेपर लीक से लाखों युवाओं के सपने टूट रहे थे तब आपकी आत्मा क्यों नहीं कांपी? जब बहन बेटियों के साथ अन्याय अत्याचार होता तब तुम्हारे वीडियो और पोस्टें कहां जाती है??
आज एक शब्द ने पूरी सत्ता को बेचैन कर दिया.....
तुम लोग सत्ता में पैदा हुए हो, पर्चियों से मंत्री बने हो, एसी कमरों और सुरक्षा घेरे में राजनीति सीखी है लेकिन हनुमान बेनीवाल ने राजनीति नहीं जनता का दर्द जिया है।
उस आदमी ने संघर्ष किताबों में पढ़कर नहीं किया, उसने संघर्ष खेतों की मिट्टी में किया है। उसने आंदोलन टीवी पर नहीं देखे उसने सड़कों पर अपना जीवन बिताया हैं। उसने किसानों के आंसू सिर्फ देखे नहीं उन आंसुओं को अपनी लड़ाई बनाया है।
33 साल.....
सोचो ज़रा 33 साल कोई इंसान लगातार जनता के लिए लड़ता रहे, हर सरकार से टकराए, हर सत्ता के सामने खड़ा रहे, ना डरकर पीछे हटे, ना बिके, ना झुके ये आसान नहीं होता।
कितनी रातें ऐसी रही होंगी जब वो सोया नहीं होगा, कितनी सुबहें ऐसी रही होंगी जब वो अपने परिवार से ज्यादा जनता की लड़ाई के बारे में सोचता होगा, कितनी बार धूप में तपकर, बारिश में भीगकर, भूखा प्यासा रहकर उसने लोगों के लिए आवाज उठाई होगी, कितनी बहनों और मांओं ने न्याय के लिए उसके दरवाजे पर उम्मीद लगाई होगी, कितने किसानों ने अपनी जमीन बचाने के लिए उसकी तरफ देखा होगा, कितने गरीबों ने उसे आखिरी उम्मीद माना होगा.......
तुम लोग आज वीडियो बनाकर उसे संस्कार सिखाने निकले हो? राजनीति सिखाने निकले हो..?? लेकिन जिस इंसान के पीछे लाखों लोग बिना पैसे, बिना लालच, बिना बसों और भीड़ जुटाने की मशीनरी के खड़े हो जाएं समझ लेना वो नेता नहीं लोगों की एकमात्र उम्मीद बन चुका है।
हनुमान बेनीवाल ने सिर्फ भाषण नहीं दिए, उसने हजारों घर बसाए हैं। किसी गरीब की बेटी बेटों के दर्द को समझा है, किसी युवा को न्याय दिलाया, किसी किसान की जमीन बचाई, किसी पीड़ित की आवाज बना.....
और यही कारण है कि आज गांव-गांव में लोग उसे अपना मानते हैं क्योंकि जनता को भाषण नहीं, साथ खड़ा होने वाला इंसान याद रहता है।
आज तुम लोग एक शब्द पर बिलबिला रहे हो लेकिन याद रखना जनता उस इंसान का साथ कभी नहीं छोड़ेगी जिसने अपना पूरा जीवन जनता के नाम कर दिया हो।
हनुमान बेनीवाल कोई एक नाम नहीं है वो लाखों युवाओं का भरोसा है, किसानों की आवाज है, गरीब का साहस है और राजस्थान की राजनीति में वो चेहरा है जिसने हमेशा सत्ता से सवाल पूछे हैं।
अगर सच में इतनी ही तकलीफ है तो पहले उसके संघर्ष की बराबरी करके दिखाओ। उसके 33 साल के संघर्ष का 2% भी अगर कर लिया ना तो राजस्थान की जनता खुद तुम्हें सिर आंखों पर बैठा लेगी।
लेकिन जनता सब समझती है कौन सत्ता के लिए लड़ रहा है और कौन समाज के लिए, कौन कुर्सी बचा रहा है और कौन लोगों का हक.....
और याद रखना जिस इंसान को जनता अपने दिल में बसा लेती है, उसे सोशल मीडिया के वीडियो और आप जैसे पर्चीलाला या कोई मिर्चीलाल कभी छोटा नहीं कर सकते.......
देख लो मंत्री जी #हनुमान_बेनीवाल रिपोर्ट कार्ड तो 8 करोड़ जनता के सामने है आप अपना बताओ उन्होंने 33 सालो मे जो संघर्ष किया है वैसा संघर्ष देश का कोई नेता नहीं कर सकता🥹
ये जुलाई 2024 से अक्टूबर 2025 तक मात्र 15 महीने का संघर्षभरे जीवन का छोटा विडियो देखो
@hanumanbeniwal 🫡🦁