आकाश जी भाई साहब नमस्कार,,आपने जो मेंशन किया है वो एक इंच भी ज़मीन मेरे किसी परिवार के नाम नहीं है,,इस प्रकरण में आपको जो सलाह दे रहे है पहले उनको बोलो सही सलाह दे और आपसे आग्रह है पहले इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि का मालूम कर ले।
कृपया आप ऐसे ही किसी की बदनाम नहीं करे।
कल शाम को जयपुर आवास पर द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 में पद वृद्धि की मांग को लेकर छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे मुलाकात कर ज्ञापन दिया |
ज्ञापन के माध्यम से यह अवगत करवाया कि द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 में RPSC द्वारा पहले 17 जुलाई 2025 को लगभग 6500 पदों पर विज्ञापन जारी किया गया था। अब परीक्षा से कुछ दिन पूर्व लगभग 4037 पदों की वृद्धि की गई है, जो कुल पदों में 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस मध्य अनेक छात्र बी.एड. अंतिम वर्ष उत्तीर्ण कर भर्ती हेतु पात्र हो चुके हैं, लेकिन उन्हें आवेदन का अवसर नहीं मिल पाया। अभ्यर्थियों के अनुसार यदि पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर ही नहीं मिलेगा, तो पद वृद्धि का उद्देश्य भी अधूरा रह जाएगा और कई सीटें रिक्त रहने की संभावना बनेगी।
अत: प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
से अपील है कि इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 के आवेदन पुनः (Re-open) खोलने की मांग का सकारात्मक हल निकालने हेतु RPSC को निर्देशित करें |
@RajCMO
#RPSC_सैकेंड_ग्रेड_शिक्षक_भर्ती_फॉर्म_रिओपन_करो
नागौर सांसद हनुमान 02 जुलाई को बाड़मेर और बालोतरा जिले के दौरे पर रहेंगे।
सांसद बेनीवाल के सोशल मीडिया हैंडल पोस्ट के मुताबिक "बॉर्डर के इलाकों में धार्मिक स्थानों को तोड़े जाने की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों की जनभावनाओं को जानने का प्रयास करेंगे।"
Hanuman Beniwal
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दौसा जिले में हुई भीषण सड़क दुर्घटना के कारण जनहानि हो जाने के समाचार अत्यंत दुःखद व पीड़ादायक है |
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
मेरे मुस्लिम समाज के भाइयों......!
कांग्रेस पार्टी वही है जिसने लोकसभा चुनावों में एक भी मुस्लिम चेहरे को टिकट नहीं दिया और ना ही राज्यसभा से किसी मुस्लिम समाज के नेता को भेजा....
आपको सिर्फ वोटबैंक के लिए इस्तेमाल करने वाली पार्टी को छोड़ो और RLP में आओ जहाँ आपको बराबर नेतृत्व करने का मौका मिलेगा....
हनुमान बेनीवाल जी हर परिस्थिति में आपके सुःख दुःख में साथ खड़े मिलेंगे......
@hanumanbeniwal
कल शाम को जयपुर आवास पर द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 में पद वृद्धि की मांग को लेकर छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे मुलाकात कर ज्ञापन दिया |
ज्ञापन के माध्यम से यह अवगत करवाया कि द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 में RPSC द्वारा पहले 17 जुलाई 2025 को लगभग 6500 पदों पर विज्ञापन जारी किया गया था। अब परीक्षा से कुछ दिन पूर्व लगभग 4037 पदों की वृद्धि की गई है, जो कुल पदों में 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस मध्य अनेक छात्र बी.एड. अंतिम वर्ष उत्तीर्ण कर भर्ती हेतु पात्र हो चुके हैं, लेकिन उन्हें आवेदन का अवसर नहीं मिल पाया। अभ्यर्थियों के अनुसार यदि पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर ही नहीं मिलेगा, तो पद वृद्धि का उद्देश्य भी अधूरा रह जाएगा और कई सीटें रिक्त रहने की संभावना बनेगी।
अत: प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
से अपील है कि इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 के आवेदन पुनः (Re-open) खोलने की मांग का सकारात्मक हल निकालने हेतु RPSC को निर्देशित करें |
@RajCMO
जयपुर जिले के आमेर क्षेत्र में निर्माणाधीन एक होटल की दीवार गिरने से हुए हादसे में 3 श्रमिकों की दुःखद मृत्यु हो गई वहीं एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए |
सरकार को त्वरित प्रभाव से इस मामले में आपराधिक मुकदमा दर्ज करना चाहिए |
ईश्वर दिवंगत जनों की आत्मा को शांति प्रदान करें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें |
जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र स्थित हाई प्रोफाइल एआईएस रेजीडेंसी में युवती वंशिका गर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील मामला है मगर पुलिस किसी न किसी दबाव में प्रकरण का अनुसंधान सही दिशा में नहीं कर रही है,आज दिवंगत वंशिका के परिजनों ने मुझसे जयपुर स्थित आवास पर मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी तथा उन्हें न्याय दिलाने हेतु निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की |
परिजनों द्वारा बताए गए तथ्यों के अनुसार, जब वंशिका लापता हुई, तब उन्होंने तत्काल संबंधित थाने में सूचना दी, किन्तु पुलिस द्वारा मामले को अपेक्षित गंभीरता से नहीं लिया गया। उनके अनुसार गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने में अनावश्यक विलंब किया गया जिससे महत्वपूर्ण समय नष्ट हुआ साथ ही, मृत्यु की जानकारी मिलने के बाद भी परिवार को समय पर सूचित नहीं किया गया। यदि प्रारंभिक सूचना पर पुलिस तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करती, तो संभवतः परिस्थितियाँ भिन्न हो सकती थीं। यह स्थिति जयपुर कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती है।
मृतका के पिता का आरोप है कि उनकी पुत्री का पहले अपहरण किया गया तथा उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों का यह भी कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम की सही जांच होने पर कुछ प्रभावशाली अधिकारियों व नेताओं के परिजनों व रिश्तेदारों के नाम सामने आयेंगे , ऐसे में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार के प्रभाव अथवा दबाव की आशंका समाप्त हो सके और वास्तविक तथ्य सामने आ सकें।
यह मामला केवल एक परिवार को न्याय दिलाने का नहीं, बल्कि कानून के शासन, पुलिस व्यवस्था की जवाबदेही एवं आमजन के विश्वास से भी जुड़ा हुआ है इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से मेरी मांग है कि वंशिका की संदिग्ध मृत्यु की उच्च स्तरीय जांच करवाने के साथ उसकी गुमशुदगी की सूचना मिलने से लेकर मृत्यु की सूचना एवं उसके बाद की समस्त पुलिस कार्रवाई की भी विस्तृत जांच कराई जाए। यदि जांच में किसी पुलिस अधिकारी अथवा कर्मचारी द्वारा लापरवाही, तथ्य छिपाने, कर्तव्य में कोताही अथवा किसी प्रकार की मिलीभगत पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध भी कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी न्याय दिलाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएँ व अनुसंधान पीड़ित परिवार की मांग के अनुसार किसी निष्पक्ष उच्च अधिकारी से करवाया जाए |
आज हालात यह है कि जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकतर थानों और कार्यालयों में बैठे जिम्मेदार प्रॉपर्टी का कारोबार करने व भूमाफियों को संरक्षण देने में व्यस्त है इसलिए मुख्यमंत्री जी को कमिश्नरेट की व्यवस्था में सुधार हेतु भी व्यापक कदम उठाने की जरूरत है |
@RajCMO@PoliceRajasthan@jaipur_police