"मोको कहाँ ढूँढे रे बंदे, मैं तो तेरे पास में। ना मैं देवल, ना मैं मस्जिद, ना काबे कैलास में।"
कबीर का यह संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। वे कहते हैं कि ईश्वर किसी विशेष स्थान में सीमित नहीं है। वह हर प्राणी में, हर श्वास में, हर धड़कन में विद्यमान है।