⚠️ सावधान बेरोजगार साथियों: कोर्ट केस और चंदे के नाम पर 'ठगी' का खेल!
SI भर्ती 2021, SI-2025, चतुर्थ श्रेणी भर्ती और अन्य पुरानी व आगामी परीक्षाओं के नाम पर वकील के माध्यम से रद्दी गैंग बेरोजगारों की भावनाओं और उनके माता-पिता की मेहनत की कमाई से खेल रहे हैं। अब समय है हकीकत समझने का और इन "चंदा गैंग्स" से बचने का।
📉 विफलताओं का ट्रैक रिकॉर्ड: अब तक क्या हासिल हुआ?
इन लोगों ने हर बार बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन नतीजा हमेशा शून्य रहा:
• SI भर्ती 2021: Single Bench के बाद Double Bench से तुरंत स्टे आ गया। सुप्रीम कोर्ट में भी SLP पूरी तरह फेल हो गई।
• पशु परिचर भर्ती: भर्ती अटकाने के नाम पर चंदा लिया गया, लेकिन वहां भी ये लोग पूरी तरह फेल रहे।
• चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती: यहाँ भी विफलता ही मिली, लेकिन चंदे के लिए अभी भी साजिशें जारी हैं।
• SI-2025 व आयु सीमा: आयु सीमा में छूट के नाम पर लगाई गई याचिका High Court और Supreme Court दोनों जगह खारिज हो गई और वापस DB में आ गई।
• नॉर्मलाइजेशन विवाद: अब SI-2025 के लिए 'सिंगल शिफ्ट' के नाम पर चंदा लेने के लिए गुमराह किया जा रहा है, सभी को पता है इसका परिणाम भी पहले जैसा ही होगा क्योंकि कानूनी रूप से ग़लत नहीं है। सरकार और RPSC ही ऑर्डर निकाल कर संशोधन सकतीं हैं इस प्रकार के निर्णय.... इसलिए इन्हें चंदा देने का कोई मतलब नहीं है।
💰 82 लाख+ के चंदे का क्या हुआ?
हैरानी की बात यह है कि अब तक 82 लाख रुपये से अधिक का चंदा इकट्ठा करने के बाद भी इनका पेट नहीं भरा है। अब फिर से सुप्रीम कोर्ट के नाम पर उगाही शुरू कर दी गई है।
कड़वा सच: इन लोगों के पास न तो कोई कानूनी आधार है, न ही साफ़ नियत। इनके पास सिर्फ एक प्लान है...बेरोजगारों की जेब खाली करना।
🛑 एक सलाह: धोखा न खाएं
1. अंधविश्वास न करें: किसी भी व्यक्ति या 'गैंग' पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। उनके पिछले मुकदमों का नतीजा देखें।
2. मेहनत की कमाई बचाएं: आपके माता-पिता का पैसा खून-पसीने का है, इसे इन चंदाजीवियों के ऐशो-आराम के लिए बर्बाद न करें।
3. पढ़ाई पर ध्यान दें: कोर्ट-कचहरी के चक्कर में सिर्फ समय और पैसा बर्बाद होगा। अपनी तैयारी को मजबूत करें, वही आपको सफलता दिलाएगी।
याद रखें: इन लोगों से आपको न्याय नहीं, सिर्फ धोखा मिलेगा। जागरूक बनें और दूसरों को भी बचाएं!
@PMOIndia@narendramodi@AmitShah@RajCMO@BhajanlalBjp@JogarampatelMLA@GajendraKhimsar@gssjodhpur@Rajendra4BJP@8PMnoCM@1K_Nazar@1stIndiaNews@aishwaryam99@alokrajRSSB@HANUMANKISAN@JATbera1@rb_jaat@Radhemahwa@HarendarNeel@ASHOKMEGHWAL94@madandilawar